











































कोरोना के घटते मामलों का असर
नयी दिल्ली। भारत में कोविड-19 के मामलों में गिरावट देखने को मिले रही है। वहीं कोरोना वायरस के मरीजों में आई कमी को देखते हुए अब पाबंदियां भी कम कर दी गई हैं। इन सबके बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाई यात्रियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए कोविड के नए दिशा निर्देशों के अनुसार, अब घरेलू हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों को फेस मास्क नहीं पहनने पर किसी भी तरह का जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। घरेलू हवाई यात्रियों को फेस मास्क नहीं पहनने की छूट दी गई है।
हालांकि यात्रियों को मास्क (mask) लगाने की सलाह दी जाएगी। साथ ही मास्क नहीं पहनने पर किसी तरह के जुर्माने को भी खत्म कर दिया गया है। मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि हवाई यात्रा के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य नहीं है, लेकिन कोरोना वायरस (corona virus) मामलों की घटती संख्या के बावजूद उन्हें मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। अब तक, उड़ानों में यात्रा (travel on flights) करते समय मास्क का उपयोग अनिवार्य था। एयरलाइन (airline) को जारी एक संचार में मंत्रालय ने कहा कि यह निर्णय सरकार की कोविड-19 प्रबंधन प्रतिक्रिया के लिए एक श्रेणीबद्ध दृष्टिकोण की नीति के अनुरूप लिया गया है।
बता दें कि देश में कोरोना के मामलों की बात करें तो भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (infection) के 501 नए मामले सामने आये हैं। वहीं विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना वायरस का असर अब फ्लू के समान रह गया है और इससे डरने की कोई जरुरत नहीं है। मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन (nationwide vaccination) अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 वैक्सीन की 219.82 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9737
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5915
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
जिला मलेरिया अधिकारी शरद चंद पाण्डेय ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 17 से 30 अप्रैल त
पशुजन्य रोग एक वैश्विक स्तर की गंभीर बीमारी है जिसमें एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में संक्रमण फैलने
कुपोषण को दूर करना और संतुलित आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना। इसका फायदा सही पोषण से बीमारी कमजोरी
जिले में नशीली दवा के व्यापार पर नकेल कसने के लिए प्रशासन हर सम्भव कोशिश करने में जुटा हुआ है और गिर
राकेश कुमार के भतीजे जो एम्स ट्रॉमा सेंटर में आपातकालीन चिकित्सा विभाग में जूनियर रेजिडेंट हैं, उन्ह
एचआईवी ग्रसित के हित को लेकर तमाम तरह की व्यवस्थाएं की गयी हैं। एक जनआन्दोलन का रूप देकर जल्द से जल्
शिविर में विभिन्न प्रकार के रोगियों के अलावा कुछ जटिल रोगों से पीड़ित मरीज भी उपस्थित हुए। शिविर में
राजस्थान के बीकानेर में एम्पलाय स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानि ईएसआईसी हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया
डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन को बड़ा खतरा बताया और कहा कि यह स्वास्थ्य व्यवस्था को तबाह कर सकता है। इससे स
किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण तथा स्वास्थ्य को लेकर काम करने वाली स्वंयसेवी संस्था ब्रेकथ्रू ने हालिय

COMMENTS