देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

एम्स की स्टडी में चौकाने वाला खुलासा, खून पतला करने की दवा है प्रेगनेंट महिलाओं के लिए घातक

खून पतला करने की दवा ले रहीं करीब एक चौथाई प्रेगनेंट महिलाओं की हालत गंभीर हो रही हैं। इन्हें डिलीवरी के बाद लंबे समय तक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखना पड़ रहा है। यदि ऐसा नहीं करते, तो मरीज की मौत भी हो सकती है।

आरती तिवारी
August 18 2022 Updated: August 19 2022 02:57
0 38347
एम्स की स्टडी में चौकाने वाला खुलासा, खून पतला करने की दवा है प्रेगनेंट महिलाओं के लिए घातक प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली / लखनऊ एम्स के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ने बीते पांच साल में डिलीवरी करवाने आई महिलाओं पर हुए एक अध्ययन में चौकाने वाला खुलासा किया है। स्टडी में पाया गया कि खून पतला करने की दवा ले रहीं करीब एक चौथाई प्रेगनेंट महिलाओं की हालत गंभीर हो रही हैं। इन्हें डिलीवरी के बाद लंबे समय तक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखना पड़ रहा है। यदि ऐसा नहीं करते, तो मरीज की मौत भी हो सकती है। 

 

एम्स (Delhi AIIMS) में स्टडी के दौरान देखा गया कि बीते 5 साल में एम्स में करीब 6 हजार महिलाओं की डिलीवरी हुई है। इसमें से 183 गर्भवती महिलाओं (pregnant women) को खून पतला करने की दवा (blood thinning drug) दी जा रही थी। इनमें 46 महिलाओं की हालत बेहद गंभीर पाई गई। इन 46 महिलाओं में से 42 मरीज हृदय रोग (heart disease) जबकि 4 मरीज लीवर की समस्या (liver problem) से परेशान थीं।

डॉ नीना मल्होत्रा ने कहा कि अध्ययन के दौरान पाया गया कि महिलाओं के परिजन हार्ट का उपचार करवाने के दौरान गायनी विभाग (gynecological) से संपर्क नहीं करते, जबकि महिला को गर्भधारण (pregnant) करने से पहले गायनी विभाग में भी संपर्क करना चाहिए, जिससे समस्या आगे चलकर बड़ा रूप ले। उन्होंने कहा कि गायनी के डॉक्टर महिलाओं की स्थिति देखकर उन्हें गर्भधारण करने का उचित समय अन्य को लेकर सलाह दे सकते हैं जिससे समस्या बड़ी नहीं होगी। इसके अलावा माता-पिता समाज को भी ऐसी लड़की या महिला पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

 

साथ ही डॉ नीना मल्होत्रा ने  बताया कि दवा ले रहीं 46 मरीजों में से एक मरीज को 6 माह तक अस्पताल में निगरानी में रखना पड़ा। वहीं एक मरीज 30-40 दिन तक आईसीयू (ICU) में रहीं। जबकि ज्यादातर महिलाओं को 30 दिन डॉक्टर की निगरानी में रखना पड़ा। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं पर ज्यादा निगरानी की जरूरत होती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

त्वचा के लिए जहर से कम नही हैं ये चीजें

त्वचा के लिए जहर से कम नही हैं ये चीजें

सौंदर्या राय October 03 2022 34534

अक्सर लोगों के चेहरे पर कम उम्र में ही रिंकल्स और फाइन लाइन्स की समस्या देखने को मिलती है जिससे वह उ

कोरोना जांच में उत्तर प्रदेश सबसे आगे | 

कोरोना जांच में उत्तर प्रदेश सबसे आगे | 

हे.जा.स. January 09 2021 21493

अब सरकारी क्षेत्र की 260 लैब काम कर रही हैं, जबकि निजी क्षेत्र में 138 लैब काम कर रही हैं। इनमें आरट

लखनऊ में कोरोना संक्रमण से गर्भवती महिला की मौत

लखनऊ में कोरोना संक्रमण से गर्भवती महिला की मौत

अबुज़र शेख़ October 22 2022 26314

वर्तमान में ज़िले में कोरोना के 49 सक्रिय मामले हैं। इस बीच करीब 5 मरीजों ने कोरोना को मात देकर घर वा

कैसे करें आँखों का आकर्षक मेकअप?

कैसे करें आँखों का आकर्षक मेकअप?

सौंदर्या राय September 28 2021 69900

आइशैडो को अपनी आइलिड पर, आपकी लैश लाइन के करीब सेंटर से स्टार्ट करने और बाहर की ओर ब्लेन्ड करते हुए

8 सालों में दवाओं का निर्यात 138% बढ़ा: स्वास्थ्य मंत्री

8 सालों में दवाओं का निर्यात 138% बढ़ा: स्वास्थ्य मंत्री

एस. के. राणा November 23 2022 32856

अप्रैल-अक्टूबर 2013-14 से भारत के फार्मा निर्यात में 138 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो 2013-14 में 3

गंगोत्री देवी स्कूल ऑफ नर्सिंग की जीएनएम की छात्राओं ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

गंगोत्री देवी स्कूल ऑफ नर्सिंग की जीएनएम की छात्राओं ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

आनंद सिंह April 15 2022 71232

नर्सिंग को प्रोफेशन बनाने का निर्णय सराहनीय है। नर्सिंग स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। जिस चिकित्सा सं

क्या आप भी मीठे के शौकीन हैं? तो हो जाएं सावधान!

क्या आप भी मीठे के शौकीन हैं? तो हो जाएं सावधान!

लेख विभाग June 04 2023 43109

ज्यादा मीठा खाना से शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। दिल से संबंधित बीमारियां, कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ

पुलवामा शहीदों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान एवं श्रद्धांजलि।

पुलवामा शहीदों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान एवं श्रद्धांजलि।

February 15 2021 24244

जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ के सर्जिकल वार्ड में भर्ती किडनी के मरीज हीरालाल को एक यूनिट ए पॉजिटिव रक

टैटू का शौक बना घातक, फैला रहा हेपेटाइटिस-सी और HIV

टैटू का शौक बना घातक, फैला रहा हेपेटाइटिस-सी और HIV

एस. के. राणा July 31 2023 38537

पूर्वांचल के एस्म कहे जाने वाले काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल और पं दीनदयाल उपाध्य

कोविड-19 से और 46 लोगों की मौत, 251 नए मामले।

कोविड-19 से और 46 लोगों की मौत, 251 नए मामले।

हुज़ैफ़ा अबरार June 21 2021 33314

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 46 लोगों की मौत होने के साथ ही संक्रमण से राज्य में अभी तक मरने वालों

Login Panel