देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

तेज बुखार और सिर दर्द होने पर तत्काल अपनी जांच कराएं

देश में लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है। संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय काफी ज्यादा एक्टिव हो गया है। आमतौर पर इसे मौसमी बीमारी समझने की लोग भूल कर बैठ रहे हैं और फिर गंभीर परिणाम सामने आते हैं।

एस. के. राणा
April 22 2023 Updated: April 23 2023 08:28
0 34131
तेज बुखार और सिर दर्द होने पर तत्काल अपनी जांच कराएं प्रतीकात्मक तस्वीर

नयी दिल्ली। देश में लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है। संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय काफी ज्यादा एक्टिव हो गया है। कोरोना मरीजों (corona patients) की बढ़ती संख्या को देखते हुए 55 अस्पतालों में 2,832 बेड तैयार किए गए हैं। इन बेडों पर कोरोना मरीजों का इलाज होगा। इसके अलावा सभी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ (paramedical staff) का भी अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। कोरोना मरीजों का इलाज करने के लिए 11 सरकारी और 44 निजी हॉस्पिटल (private hospital) को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। सरकारी अस्पताल में 1485 और प्राइवेट अस्पताल में 1347 बेड का उपयोग जरूरत पड़ने पर किया जाएगा। आईसीयू (ICU) की बात करें तो कुल 1023 आईसीयू बेड तैयार किए गए हैं।

 

वहीं कोरोना जांच के नोडल अधिकारी (nodal officer) डॉक्टर एके सिंह ने बताया- कि संक्रमितों में गंभीर लक्षण नहीं हैं। एक सप्ताह में वे स्वस्थ हो जा रहे हैं। पहली लहर से अब तक 68552 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 67620 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। वंही बीआरडी मेडिकल कॉलेज (Medical college) के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया-कि एहतियात के तौर पर अब बीआरडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के साथ केवल एक तीमारदार की इंट्री होगी। यह व्यवस्था शुक्रवार से लागू कर दी गई है।

 

जिसमें गोरखपुर जिले (Gorakhpur District) में कोरोना के मरीज बढ़ने की वजह से एक बार फिर आप को सतर्क रहने की जरूरत है। खांसी, जुकाम, गंध और स्वाद जाने के साथ ही बुखार को भी सामान्य न समझें। ऐसे लक्षण मिलने पर तत्काल अस्पताल में जाकर सलाह लेने की जरूरत है क्योंकि, आमतौर पर इसे मौसमी बीमारी (seasonal illness) समझने की लोग भूल कर बैठ रहे हैं और फिर गंभीर परिणाम सामने आते हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। आंगनबाड़ी और आशा की मदद से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा ब्लॉक स्तर तक की तैयारी को फिर से शुरू कर दिया गया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सैफई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की मौत, माँ ने लगाए आरोप

सैफई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की मौत, माँ ने लगाए आरोप

रंजीव ठाकुर August 22 2022 29151

सैफई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र की संदिग्ध मौत के बाद बहुत सवाल खड़े हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योग

जानिए खर्राटों का कारण और बचाव के तरीके।

जानिए खर्राटों का कारण और बचाव के तरीके।

लेख विभाग November 04 2021 27807

तेज खर्राटे कभी-कभी किसी गंभीर समस्या का भी संकेत देते हैं। आइए जानते हैं कि खर्राटे क्यों आते हैं औ

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्राणीण स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य में 2445 स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती।

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्राणीण स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य में 2445 स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती।

हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2021 30665

यह भर्ती कंट्रैक्ट बेस (संविदा) पर होगी। यूपी में स्टाफ नर्स की इस भर्ती से कुल 2445 रिक्त पदों पर य

देश में कोविड वैक्सीन की एक भी डोज ना लेने वालों का आंकड़ा करोडों के पार

देश में कोविड वैक्सीन की एक भी डोज ना लेने वालों का आंकड़ा करोडों के पार

रंजीव ठाकुर July 24 2022 27752

देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 200 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं लेकिन ऐसे लोगों की संख्या भी

वैक्सीन की दोनों खुराक के बाद ओमीक्रॉन संक्रमित होने पर उत्पन्न इम्युनिटी, अन्य वैरियंट से संक्रमित पर गंभीर खतरे से बचाती है: शोध

वैक्सीन की दोनों खुराक के बाद ओमीक्रॉन संक्रमित होने पर उत्पन्न इम्युनिटी, अन्य वैरियंट से संक्रमित पर गंभीर खतरे से बचाती है: शोध

विशेष संवाददाता May 17 2022 30733

शोध के निष्कर्ष के हिसाब से जिन लाखों लोगों को कोरोनरोधी टीकाकरण के बाद  ओमीक्रॉन संक्रमण हुआ, वे को

एम्स के तर्ज में यूपी में बनेगा आयुर्वेद का पहला बड़ा अस्पताल

एम्स के तर्ज में यूपी में बनेगा आयुर्वेद का पहला बड़ा अस्पताल

आरती तिवारी March 07 2023 47725

प्रदेश में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खुलेगा। इसमें एम्स और एसजीपीजीआई की तर्ज पर आयुर्वेदिक चिकित

छह महीने के बाद बच्‍चे को खिलानी चाहिए ये चीजें

छह महीने के बाद बच्‍चे को खिलानी चाहिए ये चीजें

लेख विभाग October 23 2022 42495

हर पेरेंट्स अपने बच्चे को ऐसा खाना खिलाना चाहते हैं जिससे उनकी ग्रोथ हो, बोन हेल्थ सही हो और साथ ही

मानसिक स्वास्थ्य को सभी के कल्याण के लिए वैश्विक स्तर पर प्राथमिकता दें: डा.आदर्श

मानसिक स्वास्थ्य को सभी के कल्याण के लिए वैश्विक स्तर पर प्राथमिकता दें: डा.आदर्श

हुज़ैफ़ा अबरार October 10 2022 35052

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के मानसिक स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ आदर्श त्रिपाठी ने

आईएमए की बैठक में  चिकित्सकों की सुविधा-सुरक्षा तथा बेहतर स्वास्थ सेवा पर चर्चा  

आईएमए की बैठक में  चिकित्सकों की सुविधा-सुरक्षा तथा बेहतर स्वास्थ सेवा पर चर्चा  

हुज़ैफ़ा अबरार August 24 2026 567

आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात सकारा

तीन जनवरी से बच्चों को लगेगा कोरोना का टीका, एक जनवरी से कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू 

तीन जनवरी से बच्चों को लगेगा कोरोना का टीका, एक जनवरी से कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू 

एस. के. राणा January 02 2022 28173

किशोरों को लगने वाले टीकों और साठ साल या उससे अधिक आयु के लोगों को दिए जाने वाली एहतियाती खुराक संबं

Login Panel