देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आगरा में वायरल फीवर का प्रकोप

आगरा में कोरोना संक्रमण के साथ वायरल फीवर के मरीज भी बढ़ रहे हैं। मरीजों को सर्दी, जुकाम, खांसी, गले में खराश और बुखार की शिकायत आ रही है। ऐसे में इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। सोमवार को एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और लेडी लॉयल की ओपीडी में 8257 मरीज आए।

आरती तिवारी
September 06 2022 Updated: September 06 2022 21:21
0 33685
आगरा में वायरल फीवर का प्रकोप प्रतीकात्मक फोटो

आगरा। जिले में कोरोना संक्रमण के साथ वायरल फीवर के मरीज भी बढ़ रहे हैं। मरीजों को सर्दी, जुकाम, खांसी, गले में खराश और बुखार की शिकायत आ रही है। ऐसे में इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। सोमवार को एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और लेडी लॉयल की ओपीडी में 8257 मरीज आए। इनमें 1298 मरीज वायरल बुखार के रहे। इन्हें जुकाम-खांसी के साथ सीने में जकड़न और सांस लेने की समस्या रही। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को है।

 

वहीं एसएन के वक्ष एवं क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. जीवी सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव, हवा में धूल कण की वजह से अस्थमा (asthma), सांस और टीबी मरीजों (TB patients) की दिक्कत बढ़ गई है। टीबी के पुराने मरीजों की खांसी के साथ खून भी आ रहा है। हालत यह है कि सोमवार को ओपीडी 253 मरीज आए। इसमें 85 मरीज नए और 168 पुराने मरीज रहे।

 

मेडिसिन विभाग के डॉ. अजित चाहर ने बताया कि 583 मरीज ओपीडी में आए, इसमें से 272 मरीज वायरल बुखार के थे। दो-तीन दिन बुखार आने के बाद दवा लेने आए थे। छाती में जकड़न से सांस लेने में भी परेशानी थी। बालरोग विभाग के डॉ. नीरज यादव ने बताया कि ओपीडी में 160 बच्चे आए, इनमें से 103 बच्चे वायरल पीड़ित थे। तेज बुखार, खांसी के साथ मलेरिया (Malaria) भी मिला। सात बच्चों को भर्ती करना पड़ा। जिला अस्पताल (hospital) के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि मौसम बदलने से ओपीडी में सबसे ज्यादा 923 मरीज बुखार, खांसी, गले व सीने में दर्द, बलगम की दिक्कत के आए। दवाएं देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पर्यावरण प्रदूषण स्वास्थ्य के समक्ष गम्भीर चुनौती।

पर्यावरण प्रदूषण स्वास्थ्य के समक्ष गम्भीर चुनौती।

हुज़ैफ़ा अबरार June 04 2021 65334

पर्यावरण के प्रदूषण के कारण उत्पन्न होने वाले रोगों रोगों के उपचार में होम्योपैथिक दवाइयाँ पूरी तरह

 मस्तिष्क स्वास्थ्य के भारत में बढ़ रहे  मामलों पर डा जयंत ने चिंता जताई

मस्तिष्क स्वास्थ्य के भारत में बढ़ रहे मामलों पर डा जयंत ने चिंता जताई

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2026 1379

जैसे लोग अपने हृदय की सेहत ब्लड शुगर लेवल पर नज़र रखते हैं, वैसे ही उन्हें उन बातों पर भी ध्यान देना

कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन से इमरजेंसी यूज के लिए इस महीने मिल सकती है मंजूरी।

कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन से इमरजेंसी यूज के लिए इस महीने मिल सकती है मंजूरी।

एस. के. राणा October 01 2021 29817

स्वदेशी टीका कोवैक्सीन की मंजूरी देने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञ समूह सेज की बैठक 5 अक

कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों ने चिंता बढ़ायी, लोग चौथी लहर को लेकर आशंकित

कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों ने चिंता बढ़ायी, लोग चौथी लहर को लेकर आशंकित

एस. के. राणा April 28 2022 24765

देश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 16,980 हो गई जो कि आने वाले समय के लिए खतरे की घंटी है। महा

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस: आंकड़ों और अधिनियम से जानिए दुष्प्रभाव

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस: आंकड़ों और अधिनियम से जानिए दुष्प्रभाव

रंजीव ठाकुर May 31 2022 57530

जब कोई धूम्रपान करता है तो बीड़ी या सिगरेट का धुआं पीने वाले के फेफडे़ में 30% जाता है और आस-पास के व

कान पर भी दिख जाता है हार्ट अटैक का लक्षण

कान पर भी दिख जाता है हार्ट अटैक का लक्षण

श्वेता सिंह September 18 2022 31554

अमेरिका के CDC के अनुसार, आमतौर पर दिल का दौरा पड़ते वक्त सीने के केंद्र या बाईं ओर बेचैनी या दर्द,

लापरवाह डॉक्टर पर फिर गिरी गाज

लापरवाह डॉक्टर पर फिर गिरी गाज

आरती तिवारी May 11 2023 29101

डिप्टी सीएम के आदेश के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने प्रयागराज के एक डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया। प्र

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 12.7 तो आईपीडी में 19.7 फीसदी बढ़े मरीज

सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 12.7 तो आईपीडी में 19.7 फीसदी बढ़े मरीज

हुज़ैफ़ा अबरार August 27 2026 539

गंभीर एवं जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार देने वाली आईपीडी सेवाओं में भी उल्लेखनीय वृद

माहवारी स्वच्छता उत्पादों के सभी विकल्पों की जानकारी महिलाओं का अधिकार।

माहवारी स्वच्छता उत्पादों के सभी विकल्पों की जानकारी महिलाओं का अधिकार।

हुज़ैफ़ा अबरार May 29 2021 26831

ग्रामीण परिवेश में महिलाएं और भी कई तरह की समस्याओं से जूझती हैं जैसे साफ़ पानी का अभाव, निजी शौचालयो

लोहिया संस्थान में आईडी-नेट मशीन के ज़रिये मिलेगा सुरक्षित खून

लोहिया संस्थान में आईडी-नेट मशीन के ज़रिये मिलेगा सुरक्षित खून

रंजीव ठाकुर June 04 2022 35969

एलाइजा जांच से शरीर में 15 दिन पूर्व दाखिल हुए एचआईवी वायरस (HIV virus) का पता लगाया जा सकता है। जबक

Login Panel