देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन और रूसी सेना के संघर्ष का दुष्परिणाम, बंकरों में माताएँ दे रहीं नवजातों को जन्म

रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध के चलते यूक्रेनी लोगों के जीवन में मानों अंधकार छा गया है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि कई जगहों पर बंकरों के अंदर ही बच्चे पैदा हो रहे हैं, अस्पताल ही बंकर बन गए हैं।

हे.जा.स.
March 02 2022 Updated: March 03 2022 04:10
0 43823
यूक्रेन और रूसी सेना के संघर्ष का दुष्परिणाम, बंकरों में माताएँ दे रहीं नवजातों को जन्म प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण युद्ध के चलते यूक्रेनी लोगों के जीवन में मानों अंधकार छा गया है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि कई जगहों पर बंकरों के अंदर ही बच्चे पैदा हो रहे हैं, अस्पताल ही बंकर बन गए हैं। हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति की पत्नी ने एक नवजात बच्चे की तस्वीर शेयर करते हुए भावुक अपील की थी, यह बच्चा बंकर में ही पैदा हुआ था। इसके बाद ऐसे और भी मामले सामने आए हैं जो यूक्रेन की महिलाओं की तस्वीरें बयां कर रहे हैं।

एसोसिएट प्रेस ने यूक्रेन के मारियुपोल शहर की एक केस स्टडी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यहां के एक अस्पताल के तहखाने में एक अस्थायी प्रसूति वार्ड में महिला ने बच्चे को जन्म दिया जबकि इस अस्पताल का ही एक भाग बंकर में तब्दील हो गया है। महिला अपनी भावनाओं को किसी तरह नियंत्रित किए हुए अपने बच्चे को पकड़े हुए दिख रही है। जबकि उसी वार्ड में डॉक्टर रूसी गोलाबारी में पीड़ित हुए लोगों के इलाज के लिए ऊपर की ओर दौड़ रहे थे।

अस्पताल के तहखानों में बनाया गया आश्रय
रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने कांपती हुई आवाज में बताया कि अपने बच्चे को जन्म देने के लिए मैं काफी चिंतित और दुखी थी। मैं डॉक्टरों की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने बच्चे को इन परिस्थितियों में पैदा होने में मदद की। मुझे विश्वास है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। यूक्रेन का तटीय शहर मारियुपोल में अस्पताल बंकर में तब्दील हुआ क्योंकि इसके तहखाने में उनके लिए आश्रय बनाया गया जो रूसी सेना के हमले में पीड़ित हुए हैं। इसी में इस नवजात शिशु को सीढ़ियों से नीचे तहखाने में ले जाया गया, जहां एक मंद रोशनी वाला कमरा बिस्तरों से भरा हुआ था।

खारकीव से भी सामने आया ऐसा नजारा
ऐसा ही एक मामला खारकीव में सामने आया, जहां एक महिला को प्रसूति वार्ड से बंकर में ले जाया गया। वहां नवजात बच्चे की सुरक्षा के लिए खिड़कियों पर गद्दों के बीच पालने में लिटा दिया। गोलाबारी में हताहतों की संख्या मारियुपोल प्रसूति अस्पताल में भी बढ़ गई है। यहां के एनेस्थिसियोलॉजी विभाग के प्रमुख ने एक एसोसिएटेड प्रेस वीडियो पत्रकार को बुलाया और मृतक को ढकने वाली एक शीट उठा ली। उसने कहा कि क्या मुझे और कुछ कहने की जरूरत है? यह सिर्फ एक लड़का है, ऐसे और भी तस्वीर देखी जा सकती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ऑनलाइन क्लासेज का बच्चों पर विपरीत असर पड़ा है: डॉ आलोक

रंजीव ठाकुर August 27 2021 34781

ऑनलाइन क्लासेज के साथ साथ होमवर्क और परीक्षाएं भी हो रही है। स्कूल जाने पर बच्चे एक-दूसरे से मिलते ह

प्रदेश के अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं की जानकारी मिलेगी आम आदमी को, डॉक्टर नहीं लिख सकेंगे बाहर की दवा 

प्रदेश के अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं की जानकारी मिलेगी आम आदमी को, डॉक्टर नहीं लिख सकेंगे बाहर की दवा 

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2022 28780

कुछ सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक अभी भी दवाओं के जेनेरिक नाम नहीं लिख रहे हैं। ऐसे चिकित्सकों को चिह

भारत कोरोना वैक्सीन के समान वितरण को सुनिश्चित करने लिए वैश्विक मंचों से तेज करेगा मुहिम। 

भारत कोरोना वैक्सीन के समान वितरण को सुनिश्चित करने लिए वैश्विक मंचों से तेज करेगा मुहिम। 

एस. के. राणा December 23 2021 33415

किसी भी वैक्सीन का वितरण समान रूप से हो इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सीओवीएएक्स केंद्र बनाया था

व्यक्ति की सहमति के बिना जबरन टीकाकरण का कोई प्रावधान नहीं 

व्यक्ति की सहमति के बिना जबरन टीकाकरण का कोई प्रावधान नहीं 

एस. के. राणा January 17 2022 35107

भारत सरकार और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी दिशा निर्देशों में संबंधित व्यक्ति

डेंगू से बचाव के लिए 373 बच्चाें को खिलाई गई दवा

डेंगू से बचाव के लिए 373 बच्चाें को खिलाई गई दवा

आरती तिवारी November 06 2022 31833

जिले में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से बचाव के लिए गांवों में एंटीलार्वा दवा छिड़काव कराना शुरू कर दिया

एलोपैथिक के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की जरूरत: डॉ. सूर्यकांत

एलोपैथिक के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की जरूरत: डॉ. सूर्यकांत

हुज़ैफ़ा अबरार July 04 2021 25833

हाथ मिलाने के बजाय नमस्ते करना, खाने में चीनी की जगह गुड़, मैदे की जगह मोटा आटा, मोटा अनाज, सफेद नमक

अमेरिका की लैब में बना कोरोना का नया स्ट्रेन

अमेरिका की लैब में बना कोरोना का नया स्ट्रेन

हे.जा.स. October 22 2022 25746

रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस का ये वेरिएंट अत्यंत विनाशकारी है और इस वायरस की चपेट में आने पर 1

सेहत के लिए फायदेमंद होती है तुलसी की पत्तियां

सेहत के लिए फायदेमंद होती है तुलसी की पत्तियां

आरती तिवारी August 31 2022 26950

तुलसी का संबंध केवल धर्म या संस्कृति से ही नहीं होता है। बल्कि यह एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी भी है। तुल

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन: ANM भर्ती परीक्षा डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रक्रिया शुरु

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन: ANM भर्ती परीक्षा डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रक्रिया शुरु

हुज़ैफ़ा अबरार October 18 2021 29880

अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है, जोकि 18 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

कोरोनरोधी टेबलेट संक्रमण के शुरुआती लक्षणों में भर्ती और मौत के जोखिम को 89 फीसदी तक काम कर सकती: दावा

कोरोनरोधी टेबलेट संक्रमण के शुरुआती लक्षणों में भर्ती और मौत के जोखिम को 89 फीसदी तक काम कर सकती: दावा

हे.जा.स. December 15 2021 30088

फाइजर ने कहा कि उसकी एक्सपेरिमेंटल कोविड-19 टेबलेट ओमिक्रोन वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी प्रतीत होती है।

Login Panel