देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

भारत को टीबी मुक्त बनाने में धर्मगुरुओं की भूमिका अहम

जिला क्षय रोग अधिकारी ने धर्मगुरुओं से अपील की कि उनकी जब भी अपने समुदाय के लोगों से वार्ता हो तो उन्हें समझाएं कि टीबी पूर्णतया ठीक होने वाली बीमारी है | समाज में टीबी सभी वर्गों में समान रूप से पाई जाती है |

हुज़ैफ़ा अबरार
March 03 2022 Updated: March 03 2022 13:55
0 30017
भारत को टीबी मुक्त बनाने में धर्मगुरुओं की भूमिका अहम प्रतीकात्मक

लखनऊ | राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय सभागार में धर्म गुरुओं का सम्मेलन आयोजित किया गया | सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी  डॉ.  कैलाश बाबू ने कहा- क्षय  उन्मूलन में धर्मगुरुओं  का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है | 

जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है | जनपद लखनऊ में 24 से 26 हजार टीबी के केस प्रतिवर्ष मिलते हैं | समुचित जानकारी के अभाव और भ्रांतियों के कारण बड़ी  संख्या में लोग देर से चिकित्सक के पास पहुंचते हैं, जिससे टीबी का संक्रमण फैलता  है और मरीज के इलाज में ज्यादा समय लगता है |

जिला क्षय रोग अधिकारी ने धर्मगुरुओं से अपील की कि उनकी जब भी अपने समुदाय के लोगों से वार्ता हो तो उन्हें समझाएं कि टीबी पूर्णतया ठीक होने वाली बीमारी है | समाज में टीबी सभी वर्गों में समान रूप से पाई जाती है | अतः जब भी क्षय रोग के लक्षण महसूस हों तो तुरंत निकट के स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें, इसे छिपायें नहीं | टीबी का इलाज बिना चिकित्सक की सलाह पर बंद न करें | टीबी खाँसने, थूकने से  फैलती है अतः मास्क लगाएं , खाँसते समय मुंह पर कपड़ा अवश्य रखें , खुले में इधर उधर न थूकें | टीबी का पूरा इलाज राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत  निःशुल्क किया जाता है तथा रोगी को इलाज के दौरान पोषण के लिए  500 रुपये प्रतिमाह सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं |  

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के जिला समन्वयक दिलशाद हुसैन  ने बताया –राज्य स्तर पर ‘टीबी हारेगा - देश जीतेगा’ अभियान के तहत 24 फरवरी  से 24 मार्च  तक एडवोकेसी, कम्यूनिकेशन, सोशल मोबलाइजेशन (एसीएसएम) गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है | इसके साथ ही इस अवधि में जनपद में नौ  से 22 मार्च  तक  सघन क्षय रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा | 

सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर अभय चंद्र मित्रा ने कहा – किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जनसमुदाय व प्रबुद्ध वर्ग की भागीदारी आवश्यक होती है | इसलिए क्षय रोग उन्मूलन में धर्मगुरुओं की भूमिका अहम है |

धर्म गुरुओं  ने भरोसा दिलाया कि उनका पूरा प्रयास होगा कि क्षय उन्मूलन मे वह अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे | इस अवसर पर प्रमुख रूप से मौलाना मिर्जा वाहिद हुसैन व मौलाना जमाल काजिम, फादर अभिषेक सहाय और गुरु ज्ञाना लोका, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के पब्लिक प्राइवेट मैनेजर समन्वयक रामजी वर्मा, लोकेश वर्मा, सौमित्र उपस्थित रहे |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, संक्रमितों की संख्या 366 के पार

लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, संक्रमितों की संख्या 366 के पार

विशेष संवाददाता September 08 2023 41799

जिला सर्विलांस अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिन मरीजों में पुष्टि हुई है उसमें

वैक्सिंग से स्किन को बनाएं चिकना और सुन्दर।

वैक्सिंग से स्किन को बनाएं चिकना और सुन्दर।

सौंदर्या राय October 22 2021 22943

वैक्सिंग करके एक ही बार में काफी बड़े हिस्से से अनचाहे बालों को हटाया जा सकता है। वैक्सिंग करने से ब

ब्रिटेन की महिला धावक ने खेल के प्रदर्शन पर मासिक धर्म के असर को लेकर की शोध की मांग

ब्रिटेन की महिला धावक ने खेल के प्रदर्शन पर मासिक धर्म के असर को लेकर की शोध की मांग

श्वेता सिंह August 20 2022 31489

अच्छा प्रदर्शन देने वाली लड़कियों का प्रदर्शन अचानक से नीचे गिर जाता है। परदे के पीछे वो बहुत संघर्ष

देश में डॉक्टरों की कोई कमी नहीं: केंद्र सरकार

देश में डॉक्टरों की कोई कमी नहीं: केंद्र सरकार

विशेष संवाददाता July 28 2022 32555

जून 2022 तक देश में पंजीकृत एलोपैथी डॉक्टरों की कुल संख्या 13,08,009 है। साथ ही 5.65 लाख आयुष डॉक्टर

कोरोना के चौथी लहर की भविष्यवाणी की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं

कोरोना के चौथी लहर की भविष्यवाणी की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं

एस. के. राणा March 04 2022 29858

कोरोना की चौथी लहर 22 जून के आसपास शुरू हो सकती है। यह अगस्त के अंत तक चरम पर हो सकती है। सरकार ने क

प्रदेश में सुप्त टीबी रोगियों की बड़ी तादात, जांच जरूरी

प्रदेश में सुप्त टीबी रोगियों की बड़ी तादात, जांच जरूरी

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2026 917

बैक्टीरियोलॉजिकल रूप से पॉजिटिव टीबी के 52 प्रतिशत मामलों में कोई लक्षण नहीं दिखे, जबकि 17 प्रतिशत म

समाज कल्याण मंत्री ने कोरोना योद्धा के परिजनों को सौंपा एक करोड़ का चेक

समाज कल्याण मंत्री ने कोरोना योद्धा के परिजनों को सौंपा एक करोड़ का चेक

admin January 15 2023 28519

कोरोना महामारी में ड्यूटी करते हुए संक्रमित होकर जान गंवाने वाले डॉक्टर अमित गुप्ता के परिजनों से शन

मेदांता सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल ने अंतर्राष्ट्रीय मंच से किया सीटीओ तकनीक का लाइव प्रदर्शन

हुज़ैफ़ा अबरार June 26 2022 59178

डॉ पीके गोयल ने बताया कि सीटीओ (Chronic Total Occlusion) यानि क्रोनिक टोटल आक्लूजन में मरीज की आर्टर

बदलते मौसम से बढ़ रहा वायरल इंफेक्शन‎ का खतरा

बदलते मौसम से बढ़ रहा वायरल इंफेक्शन‎ का खतरा

विशेष संवाददाता February 10 2023 41646

कुछ दिनों से क्षेत्र में सुबह और दिन-रात के समय तापमान में काफी अंतर आ चुका है। इसके कारण दो सप्ताह

दुर्लभ बीमारियों के मरीजों के सहयोग के लिए ताकेदा ने लॉन्च किया डायग्नोस्टिक प्रोग्राम।

दुर्लभ बीमारियों के मरीजों के सहयोग के लिए ताकेदा ने लॉन्च किया डायग्नोस्टिक प्रोग्राम।

हुज़ैफ़ा अबरार July 01 2021 29883

हम इलाज से दूर दुर्लभ बीमारियों से ग्रस्त मरीजों समेत सभी लोगों के लिए स्वस्थ एवं बेहतर भविष्य सुनिश

Login Panel