देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

हेयरफॉल और डैंड्रफ के लिए बेहद कारगर है एलोवेरा

एलोवेरा में मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई समेत अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को कई अलग-अलग प्रकार के फायदे प्रदान करते हैं। जिन लोगों को बाल झड़ने या डैंड्रफ जैसी समस्याएं हैं उनके लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

श्वेता सिंह
August 29 2022 Updated: August 29 2022 21:46
0 29175
हेयरफॉल और डैंड्रफ के लिए बेहद कारगर है एलोवेरा प्रतीकात्मक चित्र

एलोवेरा एक ऐसी खास चीज है, जिसके फायदों के बारे में हर व्यक्ति को पता है। यह हर घर में पाया जाता है किसी के आंगन में तो किसी की छत पर रखे गमले में। डायबिटीज, बीपी और कब्ज जैसी समस्याओं से ग्रस्त लोगों को अक्सर एलोवेरा का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इतना ही नहीं एलोवेरा को स्किन और बालों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी मदद से कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

 

एलोवेरा में मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई समेत अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को कई अलग-अलग प्रकार के फायदे प्रदान करते हैं। जिन लोगों को बाल झड़ने या डैंड्रफ जैसी समस्याएं हैं, उनके लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

 

बालों के लिए इसलिए खास है एलोवेरा - Aloe vera for Hair

सिर्फ आयुर्वेद ही नहीं बल्कि मॉडर्न मेडिसिन सिस्टम भी मानता है कि त्वचा और बालो के लिए एलोवेरा बेहद लाभदायक औषधि है। एलोवेरा में कई सक्रिय तत्व व खनिज पाए जाते हैं, जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाते हैं। कई अलग प्रकार के विटामिनों के साथ-साथ इसमें खास प्रकार के फैटी एसिड और अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं, जो बालों को रूखा व बेजान होने से रोकते हैं और बालों की चिपचिपापन की समस्या नहीं हो पाती है।

 

बालों के लिए एलोवेरा के फायदे - Aloe vera mask benefits

झड़ने से रोके -

एलोवेरा विटामिन ए, सी और ई से भरपूर पाया जाता है, जो बालों को बढ़ने में मदद करते हैं। अगर आपके बाल झड़ते हैं, तो आप भी अपने बालों में एलोवेरा हेयर मास्क लगा सकते हैं। हालांकि, इसके इस्तेमाल के लगभग 1 हफ्ते बाद ही रिजल्ट देखने को मिलता है।

बालों को घना और लंबा बनाए -

जिन महिलाओं को लंबे और घने बाल पसंद हैं, उनके लिए एलोवेरा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। एलोवेरा का इस्तेमाल करने से बालों तेजी से बढ़ने लगते हैं और लंबे व घने दिखाई देते हैं।

 डैंड्रफ को दूर करे -

एलोवेरा में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो एक एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में काम करते हैं। इससे बालों में होने वाली खुजली व सूजन जैसी समस्याएं दूर हो जाती है और डैंड्रफ को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

 

बालों में रूखापन न आने दे -

अगर आपके बाल भी रूखे व बेजान रहते हैं, तो एलोवेरा मास्क आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है। यह बालों को मॉइश्चर प्रदान करता है, जिससे बालों का रूखापन खत्म हो जाता है। साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व बेजान बालों को फिर से स्वस्थ बनाते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

गर्भावस्था में योग के फायदे

गर्भावस्था में योग के फायदे

सौंदर्या राय November 14 2025 6643

पीठ दर्द, सूजन और थकान जैसी सामान्य समस्याओं से राहत मिलती है। शरीर का लचीलापन और मुद्रा में सुधार ह

लोहिया अस्पताल में लीवर कैंसर से पीड़ित दो साल की बच्ची को मिली नई जिंदगी

लोहिया अस्पताल में लीवर कैंसर से पीड़ित दो साल की बच्ची को मिली नई जिंदगी

रंजीव ठाकुर August 03 2022 46919

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में लीवर कैंसर से पीड़ित दो साल की बच्ची को नई जिंदगी मिली

बालों को 20 दिनों तक काला बनाए रखती है ये बेहद सस्ती चीज

बालों को 20 दिनों तक काला बनाए रखती है ये बेहद सस्ती चीज

लेख विभाग October 31 2022 24437

अगर आप घर पर ही बालों को काला बनाने के लिए प्राकृतिक, शाकाहारी और आर्गेनिक तरीका ढूंढ रहे हैं तो ये

सहारा हॉस्पिटल में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, विशेषज्ञ डाक्टर प्रशिक्षित होंगें जटिल एंजियोप्लास्टी तकनीक में 

सहारा हॉस्पिटल में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, विशेषज्ञ डाक्टर प्रशिक्षित होंगें जटिल एंजियोप्लास्टी तकनीक में 

हुज़ैफ़ा अबरार April 14 2022 35049

सहारा हॉस्पिटल का हृदय रोग विभाग प्रदेश का एकमात्र ऐसा अस्पताल बन गया है, जो नये आने वाले हृदय रोग व

सोलन में चलाया गया वैक्सीनेशन अभियान

सोलन में चलाया गया वैक्सीनेशन अभियान

विशेष संवाददाता February 06 2023 29525

हिमाचल के जिला सोलन के बच्चों को कई बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष वैक्सीनेशन अभ

गुजरात में मिला कोविड-19 का XE वैरिएंट, जीनोमिक विश्लेषण के लिए भेजा गया नमूना

गुजरात में मिला कोविड-19 का XE वैरिएंट, जीनोमिक विश्लेषण के लिए भेजा गया नमूना

विशेष संवाददाता April 10 2022 37616

गुजरात में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के उप-स्वरूप एक्सई का पहला मामला सामने आया है। मुंबई से व

राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लागू प्रतिबंधों में दिया ढील, कड़ाई जारी रहेगी। 

राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लागू प्रतिबंधों में दिया ढील, कड़ाई जारी रहेगी। 

हे.जा.स. January 29 2021 24728

किसी बंद स्थान पर अधिकतम 200 व्यक्तियों या उस स्थान की क्षमता के पचास फीसदी लोग को ही एक साथ उपस्थित

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए चेहरे की देखभाल ऐसे करें

सुन्दर और आकर्षक दिखने के लिए चेहरे की देखभाल ऐसे करें

सौंदर्या राय June 21 2022 35375

माँइश्चराइजर लगायें जिससे प्रतिदिन कोलेजन और इलास्टिन का प्रोडक्शन हो। स्किन को अच्छी तरह से हाइड्रे

Oxygen administration during surgery and postoperative organ injury: observational cohort study

Oxygen administration during surgery and postoperative organ injury: observational cohort study

British Medical Journal March 03 2023 55361

Increased supraphysiological oxygen administration during surgery was associated with a higher incid

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता अभियान के लिए यूनिसेफ और आईसीसी ने हाथ मिलाया।

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता अभियान के लिए यूनिसेफ और आईसीसी ने हाथ मिलाया।

हे.जा.स. October 16 2021 27603

10 से 19 वर्ष की उम्र के बच्चों में सात में से एक मानसिक परेशानी से जूझ रहा है। स्कूल बंद होने और सा

Login Panel