देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

फाइलेरिया मरीजों को बहुत अधिक समय तक खड़े नहीं रहना चाहिए - वेक्टर बार्न डिसीज निरीक्षक

फाइलेरिया ग्रसित मरीजों को बहुत अधिक समय तक खड़े नहीं रहना चाहिए। सोते समय पैरों के नीचे तकिया लगा लेना चाहिए और बैठते समय पैरों को नहीं मोड़ना चाहिए।

रंजीव ठाकुर
May 01 2022 Updated: May 01 2022 15:15
0 28301
फाइलेरिया मरीजों को बहुत अधिक समय तक खड़े नहीं रहना चाहिए - वेक्टर बार्न डिसीज निरीक्षक फाइलेरिया रोगियों के सपोर्ट ग्रुप का प्रशिक्षण

लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम में दवा का सेवन अवश्य करें। लोगों को यह भी बताएं कि इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। दवा के सेवन से ही इससे बचा जा सकता है। 

वेक्टर बार्न डिसीज निरीक्षक (Vector Barn Disease Inspector) मंजू पाण्डेय ने यह बातें स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के तत्वावधान में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (CFAR) द्वारा बक्शी का तालाब ब्लॉक के मदारीपुर गाँव में आयोजित फाइलेरिया ग्रसित रोगियों के सपोर्ट ग्रुप के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहीं।  

उन्होंने कहा कि फाइलेरिया ग्रसित मरीजों (filarial patients) को बहुत अधिक समय तक खड़े नहीं रहना चाहिए। सोते समय पैरों के नीचे तकिया लगा लेना चाहिए और बैठते समय पैरों को नहीं मोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग सरकार द्वारा एमडीए (MDA) अभियान के तहत घर-घर खिलाई जा रही दवा का लगातार पाँच साल तक सेवन करें और साथ ही अपने घर व आस-पास सफाई रखें, पानी इकट्ठा न होने दें। 

मंजू पाण्डेय ने कहा कि रात में मच्छरदानी लगाकर सोएं। फुल आस्तीन के कपड़े पहनें। मच्छररोधी क्रीम लगाएं और सोते समय मच्छररोधी अगरबत्ती का प्रयोग करें। इससे न केवल फाइलेरिया से बचाव होगा बल्कि अन्य मच्छरजनित रोगों जैसे डेंगू (dengue), चिकनगुनिया (chikungunya) और मलेरिया (malaria) से भी बचाव होगा। 

सीफार से डा. एस.के. पांडे ने फाइलेरिया ग्रसित मरीजों में रुग्णता प्रबंधन (MMDP) का प्रदर्शन करके दिखाया। उन्होंने कुछ व्यायाम करके भी दिखाए। इस अवसर पर श्री गुरू कृपा फाइलेरिया उन्मूलन सपोर्ट ग्रुप के 10 सदस्यों को फाइलेरिया के प्रबंधन (management of Filariasis) की जानकारी दी गई।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

टीबी संक्रमण और सक्रिय टीबी होना अलग-अलग विषय है: डॉ सूर्यकांत

रंजीव ठाकुर September 10 2022 28849

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सेंटर फॉर हेल्थ रिसर्च एंड

लंपी वायरस का प्रकोप, पशु मेले और प्रदर्शनी पर रोक

लंपी वायरस का प्रकोप, पशु मेले और प्रदर्शनी पर रोक

विशेष संवाददाता September 13 2022 31747

पशु मेले पर लंपी स्किन वायरस का खतरा मंडराया है। राजस्थान सरकार ने लम्पी स्किन डिजीज को देखते हुए पश

देश के टॉप 10 सरकारी अस्पतालों में यूपी के 9 शामिल

देश के टॉप 10 सरकारी अस्पतालों में यूपी के 9 शामिल

हुज़ैफ़ा अबरार March 07 2023 44285

देशभर में सरकारी अस्पतालों की स्कैन एंड शेयर मॉडल के आधार पर रैंकिंग की गई है जिसमें देश के टॉप टेन

यूपी की चिकित्सा इकाइयों में स्तनपान को प्रोत्साहित करने हेतु अधिक प्रयास किए जाएं: राज्यपाल

यूपी की चिकित्सा इकाइयों में स्तनपान को प्रोत्साहित करने हेतु अधिक प्रयास किए जाएं: राज्यपाल

रंजीव ठाकुर August 01 2022 31040

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विश्व स्तर पर मां के दूध को सर्वोत्तम आहार मानते हुए शिशु को स्तनपा

किडनी की पथरी और यूटीआईसे बचने हेतु खुद को डीहाइड्रेशन से बचाएं।

किडनी की पथरी और यूटीआईसे बचने हेतु खुद को डीहाइड्रेशन से बचाएं।

लेख विभाग February 10 2021 41884

यूरोलॉजिस्ट किसी ऐसे व्यक्ति के लिए ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं जो दर्दनाक किडनी की पथरी से पी

उमस भरी गर्मी से बढ़े आई फ्लू के मरीज

उमस भरी गर्मी से बढ़े आई फ्लू के मरीज

विशेष संवाददाता July 25 2023 39766

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बारिश और उमस भरे मौसम में लोगों की आंखो में आई फ्लू और कंजक्टिवाइटिस

ऐसे ही हत्याएं होती रहेंगी तो कौन बनाएगा अपने बच्चों को डाक्टर:  डा.आर.एन सिंह

ऐसे ही हत्याएं होती रहेंगी तो कौन बनाएगा अपने बच्चों को डाक्टर: डा.आर.एन सिंह

आनंद सिंह April 04 2022 44486

डा. अर्चना शर्मा खुदकुशी प्रकरण में असली गुनाहगार अभी भी पकड़े नहीं गए। डा. अर्चना के पति भी पुलिस क

डेल्टा वेरिएंट पर किसी अन्य वैक्सीन की तुलना में ज्यादा प्रभावी है स्पूतनिक वी।

डेल्टा वेरिएंट पर किसी अन्य वैक्सीन की तुलना में ज्यादा प्रभावी है स्पूतनिक वी।

हे.जा.स. June 16 2021 25377

वैक्सीन निर्माता कंपनी ने मंगलवार को बताया कि इंटरनेशनल पीयर-रीव्यूड जर्नल में प्रकाशित करने के लिए

ओमिक्रॉन से दोबारा संक्रमण होने का ख़तरा पाँच गुना ज़्यादा

ओमिक्रॉन से दोबारा संक्रमण होने का ख़तरा पाँच गुना ज़्यादा

एस. के. राणा February 22 2022 31853

इस वक्त जब दुनियाभर में कोविड के मामलों में गिरावट देखी जा रही है, हाल ही में इम्पीरियल कॉलेज लंदन द

लखनऊ में ब्लैक फंगस से एक मरीज़ की मौत।

लखनऊ में ब्लैक फंगस से एक मरीज़ की मौत।

हुज़ैफ़ा अबरार June 15 2021 34874

डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक अब तक 380 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। 24 घंटे में एक मरीज ने दम तोड़ा है।

Login Panel