देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

व्यापार

12-18 आयु वर्ग के लिए कोरोना वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल पूरा,जल्द होगी उपलब्ध।  

दुनिया की यह पहली डीएनए बेस्ड वैक्सीन होगी जो 12 से 18 साल के बच्चों के लिए भी उपलब्ध होगी और इस वैक्सीन के 3 डोज लगेंगे।

हे.जा.स.
July 17 2021 Updated: July 17 2021 05:04
0 30434
12-18 आयु वर्ग के लिए कोरोना वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल पूरा,जल्द होगी उपलब्ध।   प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है, जिसमें कोर्ट को बताया गया कि गुजरात स्थित दवा कंपनी जायडस कैडिला ने 12-18 आयु वर्ग के लिए डीएनए आधारित अपनी कोरोना वैक्सीन जायकोव-डी का क्लिनिकल ट्रायल पूरा कर लिया है और यह जल्द ही उपलब्ध हो सकता है।

कंपनी ने कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई) से एक जुलाई को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मांगी थी। यह वैक्सीन 12 साल से ऊपर के लोगों के लिए है। इसके फेज-3 के ट्रायल पूरे हो चुके हैं। अगर वैक्सीन को मंजूरी मिल जाती है तो यह देश की पांचवी अप्रूव्ड वैक्सीन होगी।

दुनिया की यह पहली डीएनए बेस्ड वैक्सीन होगी जो 12 से 18 साल के बच्चों के लिए भी उपलब्ध होगी और इस वैक्सीन के 3 डोज लगेंगे। फेज-3 ट्रायल 28,000 लोगों पर किए गए थे। इनमें 1,000 ऐसे थे, जिनकी उम्र 12-18 साल थी। दूसरी लहर के पीक के दौरान ये ट्रायल किए थे।

जायडस कैडिला का कहना है कि वैक्सीन कोरोना के डेल्टा वैरिएंट पर भी प्रभावी है। य़ह कोरोना संक्रमण रोकने में 66.6 फीसदी प्रभावी पाई गई है। गंभीर संक्रमण से बचाने में 100 फीसदी असरदार है। इसे 2 से 8 डिग्री तापमान पर रखा जाएगा। वैक्सीन 25 डिग्री तापमान पर भी खराब नहीं होगी। कोरोना वैक्सीन निडल फ्री होगी। वैक्सीन जेट इंजेक्टर से लगेगी यानी वैक्सीन लेने वाले को दर्द कम होगा। जेट इंजेक्टर का इस्तेमाल अमेरिका में सबसे ज्यादा होता है। इससे वैक्सीन को हाई प्रेशर से लोगों की स्किन में इंजेक्ट किया जाता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गोरखपुर के अस्पतालों में होगा कोरोना मॉकड्रिल का फुल रिहर्सल

गोरखपुर के अस्पतालों में होगा कोरोना मॉकड्रिल का फुल रिहर्सल

रंजीव ठाकुर August 20 2022 31813

जिले में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर प्रशासन की नाक में दम कर दिया है। सीएमओ से लेकर

जानलेवा भी साबित हो सकता है निमोनिया, बरतें ये सावधानियां

जानलेवा भी साबित हो सकता है निमोनिया, बरतें ये सावधानियां

आरती तिवारी November 13 2022 67713

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि निमोनिया दो तरह के होते हैं। पहला लोवर निमोनिया

कोविड-19: अमेरिका में मृतकों की संख्या सात लाख के पार 

कोविड-19: अमेरिका में मृतकों की संख्या सात लाख के पार 

हे.जा.स. October 03 2021 27676

अमेरिका में डेल्टा स्वरूप के कारण मृतकों की संख्या 6,00,000 से 7,00,000 पहुंचने में महज साढ़े तीन मह

मूत्र असंयमता : केवल डायबिटीज और उम्र बढ़ने का संकेत नहीं, यूरोलॉजिस्ट्स की राय

मूत्र असंयमता : केवल डायबिटीज और उम्र बढ़ने का संकेत नहीं, यूरोलॉजिस्ट्स की राय

रंजीव ठाकुर May 01 2022 35289

ओवरएक्टिव ब्लैडर समस्या से पीड़ित होने का यह मतलब नहीं है कि यह उम्र बढ़ने के कारण या डायबिटीज का संक

कुष्‍ठ रोग के आधे से ज्‍यादा नए मरीज़ भारत में

कुष्‍ठ रोग के आधे से ज्‍यादा नए मरीज़ भारत में

हुज़ैफ़ा अबरार January 30 2022 32020

2020-21 की नेशनल लेप्रोसी इरेडिकेशन प्रोग्राम रिपोर्ट के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश में लेप्रोसी के 8921

ब्रेन टय़ूमर व हृदय रोग से जूझ रहे मरीज को दी नयी जिन्दगी।

ब्रेन टय़ूमर व हृदय रोग से जूझ रहे मरीज को दी नयी जिन्दगी।

हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2021 35211

कार्डियोलॉजिस्ट डा. तिवारी के सफल इलाज से मरीज और उसके परिजन बेहद संतुष्ट थे और उन्होंने सहारा हॉस्प

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत: मेदांता लखनऊ ने शुरू की नि:शुल्क ओपीडी

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत: मेदांता लखनऊ ने शुरू की नि:शुल्क ओपीडी

हुज़ैफ़ा अबरार May 07 2026 2065

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ ने शहर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण पहल करते हुए आशियाना स्थित सेकंड इ

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन डेल्टा जितना खतरनाक नहीं, फैलता है तेज़ी से।

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन डेल्टा जितना खतरनाक नहीं, फैलता है तेज़ी से।

हे.जा.स. December 11 2021 37831

पिछले कुछ हफ्तों में अस्पताल में भर्ती होने वाल कोरोना संक्रमित मरीजों में से केवल 30% ही गंभीर रूप

सीएम योगी 8 अक्टूबर को करेंगे मिशन निरामया अभियान की शुरुआत

सीएम योगी 8 अक्टूबर को करेंगे मिशन निरामया अभियान की शुरुआत

अबुज़र शेख़ October 06 2022 31944

इसका लाभ सीधे तौर पर नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं को मिलेगा।  इस मिशन के तहत नर्सिंग व पैराम

अवैध अस्पतालों पर छापेमारी, मरीजों को दी जा रही थी एक्सपायरी दवा

अवैध अस्पतालों पर छापेमारी, मरीजों को दी जा रही थी एक्सपायरी दवा

admin April 05 2023 33437

अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर छापेमारी जारी है। वहीं इस छापेमारी में कई खामियां निकल कर सामने आयी

Login Panel