देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

फरवरी माह को राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम माह के रूप में मनाएगा रीजेंसी ग्रुप हॉस्पिटल्स |

रीजेंसी की टीम राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम माह के दौरान अधिक से अधिक कैंसर मरीज़ों तक पहुंचने का प्रयास करेगी | ऐसे मरीज़ों में जागरूकता पैदा करेगी और कैंसर से बचाव के उपाय से अवगत कराएगी

0 34582
फरवरी माह को राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम माह के रूप में मनाएगा रीजेंसी ग्रुप हॉस्पिटल्स | डॉ अतुल कपूर

कानपुर | सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करके रीजेंसी ग्रुप हॉस्पिटल्स उत्तर प्रदेश में कैंसर इलाज के हब के रूप में उभरा है| हॉस्पिटल समर्पित स्पेशलिस्ट और स्टेट ऑफ़ द आर्ट फैसिलिटी के साथ प्रदेश में पिछले दो दशक से सेवाएं दे रहा है| मरीजों में कैंसर के बढ़ते प्रकोप से लड़ने के लिए बेहतर हेल्थकेयर सुविधा प्रदान करना ही इसका लक्ष्य है |

रीजेंसी हेल्थ के एमडी डॉ अतुल कपूर ने घोषणा किया कि  रीजेंसी की टीम राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम माह के दौरान अधिक से अधिक कैंसर मरीज़ों तक पहुंचने का प्रयास करेगी | ऐसे मरीज़ों में जागरूकता पैदा करेगी और कैंसर से बचाव के उपाय से अवगत कराएगी | फरवरी माह को राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम माह के रूप में मनाया जाता है| अस्पताल के विशेषज्ञ इटावा, औरैया, कन्नौज, बांदा आदि नजदीकी जिलों में जाकर वहां पर मुफ्त में कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प लगायेंगे | मरीज़ों में शुरूआती स्टेज में कैंसर का पता करके उनके बीच जागरूकता फैलाकर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए प्रेरित करेंगे | कानपुर यूनिट में हर गुरुवार और शनिवार को पोरे फ़रवरी महीने के दौरान मुफ्त में कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प लगाया जायेगा और नया रजिस्ट्रेशन होने पर लैब जांच पर 20% की छूट मिलेगी |

लीडिंग हेल्थकेयर ग्रुप रीजेंसी हेल्थ के पास टॉप के ऑन्कोलॉजिस्ट और पैरामेडिक्स हैं, जिनके पास हॉस्पिटल में  कैंसर की देखभाल के लिए काम करने का बेहतरीन अनुभव है।  इस  हॉस्पिटल के कानपुर शाखा में अत्याधुनिक पीईटी सीटी स्कैन की सुविधा है, जो पूरे कानपुर क्षेत्र में इस तरह की सर्विस देने वाला एकमात्र सेंटर है। इसके साथ मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, हेमाटो ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन ऑन्कोलॉजी जैसे डिपार्टमेंट कैंसर के इलाज में मदद करते है। रीजेंसी कानपुर एकमात्र अस्पतालों में से एक है जिसमें ब्रेकीथेरेपी और ट्रूबीम लीनियर एक्सीलरेटर रेडियोथेरेपी सिस्टम है। ग्रुप अपने 25 से अधिक वर्षों के अनुभव में हमेशा सबसे अच्छी, सस्ती और सुलभ सेवाओं के साथ अपने मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाई है।

डॉ अतुल कपूर ने कहा, "कैंसर के केसेस बढ़ रहे है। इसलिए अब लोगों के बीच कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरुरत है। लोगों का रीजेंसी पर विश्वास समय के साथ बढ़ता रहा है। इसलिए कानपुर में या इसके आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग इलाज के लिए मेट्रोपोलिटिन शहरों की ओर नही भागते है। इसका कारण यह है कि रीजेंसी हॉस्पिटल्स में ही एडवांस टेक्नोलोजी और हर तरह की ट्रीटमेंट सुविधा उपलब्ध है। केवल दो दशक के समय में ही हॉस्पिटल ने सर्जिकल ऑनकोलोजी में 2000 मरीजों का इलाज किया है। रेडिएशन ऑनकोलोजी में 60,000 साइकल को पूरा किया है और अब तक  पीईटी सीटी के लिए 2500 और कीमोथेरेपी के लिए 10,000 मरीज आयें हैं। हालांकि कोविड -19 महामारी ने कैंसर की देखभाल पर नकारात्मक असर डाला है। पता चला है कि कैंसर के इलाज में लगभग 30% लोगों ने महामारी के कारण देखभाल में कुछ देरी की है। हालाँकि अब सामान्य स्थित सामान्य हो गयी है।”

उन्होंने बताया कि रीजेंसी हेल्थकेयर एक ऐसी संस्था है जो न केवल इलाज करती है बल्कि हेल्थकेयर टेक्नोलोजी, बुनियादी ढांचे और क्लिनिकल केयर के अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड्स में बेंचमार्क स्थापित करती है। रीजेंसी हॉस्पिटल ने कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में  सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं को प्रदान करके एक अलग पहचान बनायीं है। हॉस्पिटल के प्रख्यात डॉक्टर ज्यादातर अपने संबंधित क्षेत्रों में प्रतिष्ठित डॉक्टर हैं और उन्होंने  दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में क्रांति लायी है। हॉस्पिटल के सबसे प्रमुख डिपार्टमेंट में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी है। हॉस्पिटल में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के दो तरीके हैं। पहला बाहरी बीम रेडिएशन और दूसरा ब्रैकीथेरेपी या इंट्राकैविटरी रेडिएशन थेरेपी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

इलाज के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा

इलाज के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों ने अस्पताल में काटा हंगामा

विशेष संवाददाता July 13 2023 43173

कौशांबी में इलाज के दौरान निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा

उज्बेकिस्तान में कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत, दवा निर्माता कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

उज्बेकिस्तान में कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत, दवा निर्माता कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

हे.जा.स. December 30 2022 26379

नोएडा स्थित मैरियन बायोटेक फार्मा के हसन हैरिस ने बच्चों की कथित मौत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कह

1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा

1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा

रंजीव ठाकुर September 15 2022 38388

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तीसरे चरण को पहले के मुक

महिला को हेयर वॉश के दौरान आया ‘ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक’

महिला को हेयर वॉश के दौरान आया ‘ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक’

विशेष संवाददाता November 03 2022 29969

न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने लिखा, "एक ब्यूटी पार्लर में अपने बालों को शैम्पू से धोने के दौरान म

नेचुरल फार्मिंग से कैंसर के रोगों में आयेगी कमी: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

नेचुरल फार्मिंग से कैंसर के रोगों में आयेगी कमी: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

रंजीव ठाकुर September 17 2022 27754

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों को नेचुरल फार्मिंग पर बल देने की आवश्यकता है।

परंपरा की जड़ों से जुड़े: आयुर्वेद और बादाम से सुबहों को बनाए और भी खास: डा मधुमिता कृष्णन

परंपरा की जड़ों से जुड़े: आयुर्वेद और बादाम से सुबहों को बनाए और भी खास: डा मधुमिता कृष्णन

हुज़ैफ़ा अबरार September 20 2025 11132

कैलिफ़ोर्निया के बादाम एक प्राकृतिक, संपूर्ण और उच्च गुणवत्ता वाला आहार हैं। अल्मंड बोर्ड ऑफ कैलिफ़ो

शाम्भवी डायग्नोस्टिकसैंपल के लिए अब करेगा इलेक्ट्रिक बाइक का इस्तेमाल

admin July 08 2022 50724

शाम्भवी डायग्नोस्टिक सेंटर के डायरेक्टर सर्वेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि शहर का बढ़ता प्रदूषण लोगों

स्वास्थ्य कर्मचारियों का स्थानांतरण निजी और परस्पर अनुरोध पर ही हो: महासंघ 

स्वास्थ्य कर्मचारियों का स्थानांतरण निजी और परस्पर अनुरोध पर ही हो: महासंघ 

हुज़ैफ़ा अबरार June 25 2022 35669

समस्त संवर्ग के कर्मियों का स्थानांतरण मात्र निजी अनुरोध, परस्पर निजी अनुरोध, प्रशासनिक आधार पर ही

मुलायम सिंह यादव को थी ये गंभीर बीमारी, कहीं आप भी तो पीड़ित नहीं

मुलायम सिंह यादव को थी ये गंभीर बीमारी, कहीं आप भी तो पीड़ित नहीं

श्वेता सिंह October 11 2022 23736

किडनी डैमेज होने से यह अतिरिक्त पानी शरीर के अंदर ही रहने लगता है। जो कि फेफड़ों के अंदर और आसपास जम

मुख्यमंत्री योगी ने किया पांच हजार स्वास्थ्य उपकेंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ।

मुख्यमंत्री योगी ने किया पांच हजार स्वास्थ्य उपकेंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ।

हुज़ैफ़ा अबरार December 06 2021 28047

आजादी के बाद 74 वर्षों तक उत्तर प्रदेश में 20,000 स्वास्थ्य उपकेंद्र थे, जबकि वर्तमान सरकार ने एक दि

Login Panel