देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

रेला हॉस्पिटल ने लीवर ट्रांसप्लांट मरीजों में 99.2 प्रतिशत का सर्वाइवल रेट हासिल कर बनाया विश्व रिकॉर्ड। 

भारत में हर साल लीवर ट्रांसप्लांट के लगभग 1000 मामले होतें है। जिसका सर्वाइवल रेट 90 प्रतिशत है। जबकि रेला हॉस्पिटल के मौजूदा मरीजों का सर्वाइवल रेट 99.2 प्रतिशत है जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

हुज़ैफ़ा अबरार
February 04 2021 Updated: February 04 2021 00:27
0 21259
रेला हॉस्पिटल ने लीवर ट्रांसप्लांट मरीजों में 99.2 प्रतिशत का सर्वाइवल रेट हासिल कर बनाया विश्व रिकॉर्ड।  डॉ. रेला अपने स्टाफ के साथ

लखनऊ। कोविड़ महामारी की शुरुआत में की गई लीवर ट्रांसप्लांट सर्जरी में 99.2 प्रतिशत मरीजों का सर्वाइवल दर  हासिल कर मल्टी-स्पेशिएलिटी क्वाटर्नरी केयर रेला हॉस्पिटल ने विश्व स्तरीय मानदंड बनाया है। इसे दुनिया की सबसे बड़े समर्पित, लीवर की गहन देखभाल करने वाली इकाई में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त है। चेन्नई का रेला हॉस्पिटल बाल चिकित्सा और वयस्क लीवर ट्रांसप्लांट में क्लीनिकल नवीनीकरण का नेतृत्त्व करता है। 

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी (एनसीबीआईरिपोर्ट) की जानकारी के अनुसार, भारत में हर साल लीवर ट्रांसप्लांट के लगभग 1000 मामले होतें है। जिसका सर्वाइवल रेट 90 प्रतिशत है। महामारी की शुरुआत के बाद से, रेला हॉस्पिटल में 120 से अधिक लीवर ट्रांसप्लांट किए गए हैं, जिसमें उल्लेखनीय 99.2 प्रतिशत की सफलता दर प्राप्त हुई है। यह अभूतपूर्व सफलताअनुभवी सर्जनों और चिकित्सकों, लीवर विशिष्ट एनेस्थेटिस्ट, इंटेंसिविस्ट, नर्सिंग और सहायक कर्मचारियों के द्वारा किए गए टीम वर्क का परिणाम है। इस अस्पताल में दाताओं के लिए रोबोटिक्स और लैप्रोस्कोपी सर्जरी जैसी अत्याधुनिक तकनीक उपलब्ध हैं। 

प्रोफेसर मोहम्मद रेला, अध्यक्ष -रेला हॉस्पिटल, ने कहा, “हम  सही दिशा में है और हमें इन परिणामों पर गर्व है। विश्व स्तर पर, लीवर ट्रांसप्लांट की औसत दर लगभग 90 प्रतिशत है, इसकी तुलना में हमारा सर्वाइवल रेट बहुत अधिक है। यह बेहतर सर्वाइवल रेट हमारे रोगियों के लिए एक वरदान है। पूर्व में रोगी  और रेफर करने वाले डॉक्टर दोनों परिणाम के बारे में आशंकित रहते थें। पिछले कुछ वर्षों में लीवर ट्रांसप्लांट के सर्वाइवल रेट में सुधार हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लिवर ट्रांसप्लांट का पेरिऑपरेटिव सर्वाइवल अब 90 प्रतिशत पहुंच चुका है  है। जबकि रेला हॉस्पिटल के मौजूदा मरीजों का सर्वाइवल रेट 99.2 प्रतिशत है जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

रेला हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. इलनकुमारन ने कहा “हमारा लीवर प्रोग्राम लगातार मजबूती हासिल कर रहा है और साल-दर-साल बढ़ता जा रहा है। रोगी तक पहुँच, नवीन उपचार और जटिल मामलों के लिए एक सक्रिय कार्य विधि हमारा अनुशासनात्मक देखभाल मॉडल है। लीवर ट्रांसप्लांट के मरीजों को हमारी टीम द्वारा उच्च स्तरीय गुणवत्ता परक देखभाल सफल का मुख्य कारक है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

राहत: सरकार ने घटाएँ डायबीटीज की दवा के दाम

राहत: सरकार ने घटाएँ डायबीटीज की दवा के दाम

हे.जा.स. October 26 2021 31112

हर भारतीय डायबिटीज जैसी बीमारी का सस्ता इलाज पा सके, इसके लिए एनपीपीए ने डायबिटीज के इलाज में काम आन

अपोलोमेडिक्स दूसरा लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट करने वाला पहला अस्पताल बना।

अपोलोमेडिक्स दूसरा लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट करने वाला पहला अस्पताल बना।

हुज़ैफ़ा अबरार September 09 2021 35522

शराब के सेवन की अधिकता, डायबिटीज और मोटापे की बढ़ती प्रवृति से न केवल लिवर के मरीजों की संख्या बढ़ रही

माहवारी, लड़कियों द्वारा स्कूल छोड़ने का एक बड़ा कारण

माहवारी, लड़कियों द्वारा स्कूल छोड़ने का एक बड़ा कारण

लेख विभाग October 06 2022 104028

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की बाल सुरक्षा के लिए काम करने वाली एजेंसी यूनिसेफ ने एक अध्ययन में बताया

हर गांठ टीबी नहीं होती लगातार बनी रहने वाली या बढ़ती गांठ को नज़रअंदाज़ न करें : प्रो. डॉ. नम्रता पी अवस्थी

हर गांठ टीबी नहीं होती लगातार बनी रहने वाली या बढ़ती गांठ को नज़रअंदाज़ न करें : प्रो. डॉ. नम्रता पी अवस्थी

हुज़ैफ़ा अबरार September 16 2026 1204

बिना कारण वजन कम होना लंबे समय तक बुखार रहना और अत्यधिक रात में पसीना आना जैसे चेतावनी लक्षणों पर भी

गर्मी के मौसम में सुंदरता को बनाये रखने के लिए मेकअप स्टाइल बदलिए, जानिये कैसे?

गर्मी के मौसम में सुंदरता को बनाये रखने के लिए मेकअप स्टाइल बदलिए, जानिये कैसे?

सौंदर्या राय March 23 2022 52508

गर्मी में पसीने की वजह से मेकअप खराब होने का ख़तरा रहता है। इससे बचने के लिए आप लाइट ब्यूटी प्रोडक्ट्

फाइलेरिया रोगी नेटवर्क का जागरूकता शिविर आयोजित

फाइलेरिया रोगी नेटवर्क का जागरूकता शिविर आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार October 05 2022 26904

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान और सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च सीफार के सहयोग से आयोजित इस शिविर में

गर्भावस्था के दौरान अपने ब्लड प्रेशर को समझें

गर्भावस्था के दौरान अपने ब्लड प्रेशर को समझें

लेख विभाग April 11 2022 41907

यदि आप प्रेगनेंट हैं और आपको हाई बीपी की भी समस्या है तो सम्बंधित डॉक्टर्स से समय-समय पर अपनी समस्या

इन ब्लड ग्रुप वालों को हार्ट अटैक का ज्यादा खतरा, आप भी रहें सावधान

इन ब्लड ग्रुप वालों को हार्ट अटैक का ज्यादा खतरा, आप भी रहें सावधान

लेख विभाग October 15 2022 23517

किसी भी इंसान को हार्ट अटैक तब होता है जब दिल तक ब्लड का फ्लो धीमा या ब्लॉक हो जाए। यह ब्लॉकेज आर्टर

लोहिया अस्पताल में बिना डोनर के रक्त व रक्त अवयव उपलब्ध तथा रक्तदान शिविर का आयोजन

लोहिया अस्पताल में बिना डोनर के रक्त व रक्त अवयव उपलब्ध तथा रक्तदान शिविर का आयोजन

रंजीव ठाकुर August 15 2022 41893

आजादी के अमृत महोत्सव पर, विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस के उपलक्ष्‍य में लोहिया अस्पताल में बिना डोनर

कोरोना के नए वैरिएंट को आने से रोकने के लिये दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण करना होगा

कोरोना के नए वैरिएंट को आने से रोकने के लिये दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण करना होगा

हे.जा.स. November 30 -0001 29639

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने विश्व नेताओं से 2022 को सुधार का सही अवसर बनाने का आह्

Login Panel