देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

पुर्तगाल में गर्भवती भारतीय महिला पर्यटक की बेड मौत, स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा

यूँ तो यह दुःख भरी घटना है कि अस्पताल में जगह ना मिलने से गर्भवती भारतीय महिला की मौत हो गई है लेकिन इस घटना से आहत स्वास्थ्य मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे कर स्वास्थ्य और राजनीति के क्षेत्र में मिसाल कायम कर दी है। राहत की बात है कि इमर्जेंसी सर्जरी के जरिए बच्चे को बचा लिया गया है और बच्चा स्वस्थ है।

हे.जा.स.
September 01 2022 Updated: September 01 2022 10:41
0 23706
पुर्तगाल में गर्भवती भारतीय महिला पर्यटक की बेड मौत, स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री

पुर्तगाल। यूँ तो यह दुःख भरी घटना है कि अस्पताल में जगह ना मिलने से गर्भवती भारतीय महिला की मौत हो गई है लेकिन इस घटना से आहत स्वास्थ्य मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे कर स्वास्थ्य और राजनीति के क्षेत्र में मिसाल कायम कर दी है। राहत की बात है कि इमर्जेंसी सर्जरी के जरिए बच्चे को बचा लिया गया है और बच्चा स्वस्थ है। 

राजनीति में स्वार्थ की पराकाष्ठा चरम पर है और राजनीतिज्ञ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी राजनीति करने से नहीं चूकते हैं। पुर्तगाल (Portugal) की राजधानी लिस्बन (Lisbon) में 34 वर्षीय गर्भवती भारतीय महिला (Pregnant Indian) को बेड ना मिलने पर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा था उसी दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से आहत स्वास्थ्य मंत्री डॉ मार्ता टेमिडो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्ता (PM Antonio Costa) ने कहा कि महिला की मौत से डॉ टेमिडो का बहुद दुख पहुंचा था इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया। सांता मारिया अस्पताल (Santa Maria Hospital) के मेटेरनिटी वॉर्ड (maternity ward) में स्टाफ की कमी को लेकर पुर्तगाल सरकार की काफी आलोचना हो रही है। इस समस्या के चलते कई अन्य जगहों पर वॉर्ड को बंद भी कर दिया गया है। कई बार ऐसा होता है कि प्रेग्नेंट महिलाओं (pregnant women) को खतरे की स्थिति में भी एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल शिफ्ट करना  पड़ता है। 


पुर्तगाल सरकार (Portuguese government) ने कहा कि गर्भवती भारतीय महिला पर्यटक (Pregnant tourist Indian woman died) को लिस्बन के एक अस्पातल में ले जाया गया था। मेटरनिटी वॉर्ड में जगह ना मिलने की वजह से उसे भर्ती नहीं किया जा सका और दूसरे अस्पताल शिफ्ट किया जाने लगा। रास्ते में ही कार्डियक अरेस्ट (cardiac arrest) की वजह से उसकी मौत हो गई। महिला को तो नहीं बचाया जा सका लेकिन इमर्जेंसी सर्जरी (emergency surgery) के जरिए बच्चे को बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि बच्चा स्वस्थ है। महिला की मौत को लेकर एक जांच कमेटी बनाई गई है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ मार्ता टेमिडो (Health Minister Dr Marta Temido) ने अपने पद से इस्तीफा दे कर नैतिकता की मिसाल कायम कर दी है। डॉ टेमिडो 2018 से स्वास्थ्य मंत्री है और कोरोना काल में अच्छे प्रबंधन को लेकर उनकी काफी सराहना हुई थी। पुर्तगाल सरकार ने उनका पक्ष लेते हुए घटना पर अफ़सोस जताया है। 

गौरतलब है कि कोविड के बाद से पुर्तगाल में स्वास्थ्य सेवाएं (health services in Portugal) पटरी से उतर चुकी है और आए दिनों ऐसी दर्दनाक घटनाएं देखने में आ रही है। कई स्थानों पर  मेटेरनिटी वॉर्ड बंद होने की वजह से अस्पतालों में भीड़ और मारामारी देखने को मिल रही है।

Edited by Rajeev Thakur

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मौसमी एलर्जी से लोग परेशान, ओपीडी पहुंचे सैकड़ों मरीज

मौसमी एलर्जी से लोग परेशान, ओपीडी पहुंचे सैकड़ों मरीज

अबुज़र शेख़ October 19 2022 25130

प्रयागराज में मौसम के बदलते ही लोग एलर्जी से परेशान है। अस्पतालों में मरीजों के संख्या लगातार बढ़ रह

कार्बनिक पोलिमर से पानी के जहरीले प्रदूषकों को हटाकर साफ किया जाएगा: आईआईएसईआर

कार्बनिक पोलिमर से पानी के जहरीले प्रदूषकों को हटाकर साफ किया जाएगा: आईआईएसईआर

एस. के. राणा February 16 2022 36407

वैज्ञानिकों ने एक कार्बनिक पोलिमर विकसित किया है। यह पानी में से उच्च ध्रुवीय कार्बनिक सूक्ष्म प्रदू

Association of ultra-processed food consumption with colorectal cancer risk among men and women: results from three prospective US cohort studies

Association of ultra-processed food consumption with colorectal cancer risk among men and women: results from three prospective US cohort studies

British Medical Journal February 09 2023 41487

In the three large prospective cohorts, high consumption of total ultra-processed foods in men and c

बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए विशेष टीकाकरण की हुई शुरुआत

बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए विशेष टीकाकरण की हुई शुरुआत

विशेष संवाददाता January 10 2023 29740

स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार नवजात बच्चों से लेकर 5 साल तक के बच्चों को विशेष टीकाकरण लगाने का कार

 अस्पतालों में आई फ्लू के मरीजों की भरमार

अस्पतालों में आई फ्लू के मरीजों की भरमार

विशेष संवाददाता July 28 2023 39915

जिले में बारिश और उमस भरे मौसम में आंखों का रोग यानि आई फ्लू और कंजक्टिवाइटिस खूब फैल रहा है। दरअसल

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करेगा ये आयुर्वेदिक काढ़ा

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करेगा ये आयुर्वेदिक काढ़ा

श्वेता सिंह October 31 2022 31222

अगर आपको या आपके परिवार में किसी को भी यूरिक एसिड की समस्या रहती है, तो यह काढ़ा आपके काफी काम आ सकता

कोरोना से ठीक हुए मरीजों में बोन डेथ के मामले आये सामने।

कोरोना से ठीक हुए मरीजों में बोन डेथ के मामले आये सामने।

हे.जा.स. July 06 2021 20634

मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती तीनों मरीजों की उम्र 40 साल से कम है। कोरोना से ठीक होने के दो मह

एम्बुलेंस में मरीज की मौत के मामले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सख्त

एम्बुलेंस में मरीज की मौत के मामले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सख्त

आरती तिवारी May 19 2023 24982

एम्बुलेंस में मरीज की मौत के मामले का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है, और मामले में सख्त

गर्मी आते ही चमकी बुखार का कहर

गर्मी आते ही चमकी बुखार का कहर

विशेष संवाददाता February 26 2023 31847

श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पीकू वार्ड में भर्ती सकरा बिद्दीपुर गांव के 3 वर्षीय बच्चे मो

कानपुर देहात में 26 मवेशी मिले लंपी वायरस से पीड़ित

कानपुर देहात में 26 मवेशी मिले लंपी वायरस से पीड़ित

श्वेता सिंह October 15 2022 28205

कानपुर देहात के ब्लॉक क्षेत्र में कस्बा समेत आठ गांवों में 26 मवेशी लंपी वायरस से पीड़ित मिले हैं। प

Login Panel