देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में डीआरडीओ का पंडित राजन मिश्रा कोविड अस्पताल शुरु।

अस्पताल में मरीजों की भर्ती के लिए वाराणसी में ICCC का संपर्क नंबर 18001805567 है। अस्पताल के हेल्पलाइन 7307015441 और 7307015442 पर संपर्क किया जा सकता है।

रंजीव ठाकुर
May 11 2021 Updated: May 11 2021 04:34
0 36339
वाराणसी में डीआरडीओ का पंडित राजन मिश्रा कोविड अस्पताल शुरु। पंडित राजन मिश्रा कोविड अस्पताल, वाराणस।

लखनऊ। कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई से निपटने के लिए रक्षा मंत्रालय ने देश भर में बड़ी संख्या में कोविड अस्पतालों का निर्माण और संचालन शुरु किया है। दिल्ली, अहमदाबाद और लखनऊ के बाद, अब बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में पंडित राजन मिश्रा कोविड अस्पताल को 10 मई, 2021 को रक्षा अनुंधान विकास संगठन (DRDO), सशस्त्र बलों और नागरिक प्रशासन के प्रयासों से कार्यात्मक बनाया गया है। 

750 बेड का यह अस्पताल डीआरडीओ द्वारा स्थापित किया गया है। इस अस्पताल में सशस्त्र बल द्वारा देश भर से चिकित्सा विशेषज्ञों, डॉक्टरों, नर्सिंग और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों को सेवा में लगाया गया है। इस अस्पताल में 250 बेड की आईसीयू सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल की क्षमता धीरे-धीरे 750 बिस्तरों तक विस्तारित की जा सकती है। 

पूरा मेडिकल स्टाफ कोविड प्रोटोकॉल में प्रशिक्षित किया गया है, साथ ही सभी चिकित्सा उपकरणों की सेवाक्षमता और गुणवत्ता नियंत्रण के लिए जाँच की गई है और अस्पताल की सहायक सेवाओं की कार्यक्षमता सुनिश्चित की गई है। अस्पताल में सभी बिस्तरों को ऑक्सीजन युक्त बनाया गया । यह अस्पताल 40 केएल ऑक्सीजन से सुसज्जित है जो तीन टैंकों में संग्रहित है ।

राज्य सरकार ने अस्पताल को चलाने के लिए आवश्यक सुविधाओं की आपूर्ति, ऑक्सीजन, निर्बाध बिजली आपूर्ति, जैव-चिकित्सा और अन्य अपशिष्ट प्रबंधन और रोगी प्रबंधन प्रणाली जैसे सभी प्रमुख कार्यों की सुविधा प्रदान की है। यहां सभी मरीजों को दवाइयां और खाना मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। 

पंडित राजन मिश्रा कोविड अस्पताल में कोई सीधा वॉक-इन प्रवेश अर्थात भर्ती नहीं होगी। मरीजों को भर्ती के लिए राज्य प्रशासन के तहत स्थापित कोविड एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र  (ICCC) वाराणसी द्वारा रेफरल के माध्यम से प्रबंधित किया गया है। अस्पताल में मरीजों की भर्ती के लिए वाराणसी में   ICCC का संपर्क नंबर 18001805567 है। अस्पताल के हेल्पलाइन 7307015441 और 7307015442 पर संपर्क किया जा सकता है।

रक्षा मंत्रालय इन अस्पतालों का त्वरित सेटअप राज्य सरकारों के साथ निकट समन्वय में काम करते हुए स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

चेहरे पर अनचाहे बाल के कारण और उनको हटाने की स्थायी और अस्थायी विधियाँ।

चेहरे पर अनचाहे बाल के कारण और उनको हटाने की स्थायी और अस्थायी विधियाँ।

सौंदर्या राय October 08 2021 34988

महिलाओं में जंक फूड खाने से शरीर में हार्मोन में असंतुलन पैदा होने लगता है, जिसकी वजह से चेहरे पर अन

जिला स्तरीय अधिकारी अस्पतालों का निरीक्षण करके व्यवस्था सुधारें: ब्रजेश पाठक

जिला स्तरीय अधिकारी अस्पतालों का निरीक्षण करके व्यवस्था सुधारें: ब्रजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 26 2022 33692

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को गोण्डा में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य का जायजा ले

अपोलोमेडिक्स में शुरू हुआ 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का कोविड वैक्सिनेशन।

अपोलोमेडिक्स में शुरू हुआ 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का कोविड वैक्सिनेशन।

हुज़ैफ़ा अबरार May 27 2021 28486

डॉक्टर मयंक सोमानी ने बताया, "कोरोना के खिलाफ निर्णायक जंग में वैक्सीन ही एक मात्र अचूक हथियार है। स

श्रावस्ती दौरे पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, सीएचसी का किया निरीक्षण

श्रावस्ती दौरे पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, सीएचसी का किया निरीक्षण

आरती तिवारी August 31 2022 28213

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक दो दिनों के श्रावस्ती दौरे पर है। जहां डीएम नेहा प्रकाश और एसपी अरविं

गर्भावस्था के दौरान अपर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं के कारण हर दो मिनट में एक महिला की मृत्यु हो जाती है: डब्ल्यूएचओ

गर्भावस्था के दौरान अपर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं के कारण हर दो मिनट में एक महिला की मृत्यु हो जाती है: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. February 28 2023 26178

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक गेब्रयेसुस ने कहा कि हालांकि गर्भावस्था महिलाओं के लिए एक उम्मीद और सकारात्म

रोबोटिक सर्जरी: बहुत ही सुरक्षित और नपी तुली सर्जरी होती है - डॉ रिची खंडेलवाल

एस. के. राणा January 13 2026 5103

सभी की यह धारणा रहती है कि रोबोटिक सर्जरी कौन करता है? रोबोट या सर्जन? तो इस प्रश्न का सही उत्तर है

योगासन खेल प्रतियोगिता संपन्न, विजेता लेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग

योगासन खेल प्रतियोगिता संपन्न, विजेता लेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग

रंजीव ठाकुर August 22 2022 40636

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एसजे इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित पांचवी लखनऊ जिला योगासन खेल प्रतियोगिता संपन

एमएसएन लैब्स कोरोना की दवा 2-डीजी लाएगा बाज़ार में। 

एमएसएन लैब्स कोरोना की दवा 2-डीजी लाएगा बाज़ार में। 

हे.जा.स. July 11 2021 33194

भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने 2-डीजी को मध्यम से गंभीर कोविड-19 रोगियों में सहायक चिकित्सा के रू

अपोलो हॉस्पिटल लगाएगा स्पुतनिक वी टीका।

अपोलो हॉस्पिटल लगाएगा स्पुतनिक वी टीका।

एस. के. राणा June 19 2021 32933

अस्पताल में स्पुतनिक वी वैक्सीन लगवाने की कुल कीमत 1,145 रुपये प्रति डोज़ पर उपलब्ध है। यह टीका कोरोन

केजीएमयू में सभी ओपीडी शुरू। 

केजीएमयू में सभी ओपीडी शुरू। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 14 2021 37235

मरीजों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट होने पर ही देखा जाएगा। आरटीपीसीआर या ट्रू नैट रिपोर्ट मान्य होगी

Login Panel