देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मेडिकल कॉलेज को बदनाम करने के लिए महिला का शव कंधे पर उठा वीडियो बनाता रहा युवक

अक्सर सुनने में आता है कि स्ट्रेचर नहीं मिलने पर मरीज या शव को परिजन कंधे पर ले गए। कभी सुनाई देता कि एम्बुलेंस नहीं मिली तो रिक्शे का सहारा लेना पड़ा। लेकिन इस बार अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मेडिकल कॉलेज में महज वीडियो बनाने के लिए युवक महिला का शव कंधे पर लेकर इधर-उधर घूमता रहा।

रंजीव ठाकुर
August 28 2022 Updated: August 28 2022 16:55
0 26720
मेडिकल कॉलेज को बदनाम करने के लिए महिला का शव कंधे पर उठा वीडियो बनाता रहा युवक महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज

देवरिया (लखनऊ ब्यूरो)। अक्सर सुनने में आता है कि स्ट्रेचर नहीं मिलने पर मरीज या शव को परिजन कंधे पर ले गए। कभी सुनाई देता कि एम्बुलेंस नहीं मिली तो रिक्शे का सहारा लेना पड़ा। लेकिन इस बार अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मेडिकल कॉलेज में महज वीडियो बनाने के लिए युवक महिला का शव कंधे पर लेकर इधर-उधर घूमता रहा। 

देवरिया (Deoria) के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज (Maharishi Deoraha Baba Medical College) की इमरजेंसी में स्ट्रेचर नहीं मिलने पर कंधे पर महिला का शव लेकर पीड़ित का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जबकि सच्चाई कुछ और ही निकली। प्रधानाचार्य ने जब इसकी पड़ताल करवाई तो पता चला कि महज वीडियो बनाने के लिए युवक महिला का शव लेकर इधर-उधर घूम रहा था। 

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी (emergency) का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे एक युवक स्त्री को कंधे पर लेकर इधर-उधर घूम रहा था और वीडियो को वायरल (viral video) करने की अपील करता नज़र आ रहा था। 

मेडिकल कॉलेज, इमरजेंसी प्रभारी डॉ एचके मिश्र (Emergency in-charge Dr HK Mishra) ने कहा कि मृतक महिला यहाँ भर्ती थी उसका इलाज चल रहा था। बाद में हालत गम्भीर होने पर उसे गोरखपुर रेफर (referred to Gorakhpur) कर दिया गया परन्तु युवक महिला को लेकर एक प्राइवेट अस्पताल (private hospital) पहुंचा जहां महिला की गम्भीर हालत देखते हुए भर्ती नहीं किया गया। 

इसके बाद युवक बीमार महिला को लेकर वापस यहाँ आया लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसे शव वाहन (Hearse car) उपलब्ध करवा दिया गया लेकिन वह शव लेकर इधर-उधर घूमते हुए वीडियो बनाने लगा। 

प्रधानाचार्य डॉ राजेश बरनवाल (Principal Dr Rajesh Barnwal) ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आते ही तत्काल चिकित्सकों को इमरजेंसी भेजा गया। वहां पता चला कि बीमार महिला की मौत हो चुकी थी और युवक को शव वाहन उपलब्ध करवा दिया गया था। फिर भी जांच कर आवश्यक कार्यवाही जी जाएगी लेकिन कोई शिकायत नहीं आई है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को बूस्टर खुराक के बारे में दी अहम जानकारी।

केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को बूस्टर खुराक के बारे में दी अहम जानकारी।

एस. के. राणा December 14 2021 27379

एनटीएजीआई कोरोना टीकों की खुराक के साथ-साथ बूस्टर खुराक की आवश्यकता और औचित्य से संबंधित वैज्ञानिक स

भारतीय दवा निर्माता कंपनी Alembic को inj.Treprostinil के लिए USFDA से मिली मंजूरी। 

भारतीय दवा निर्माता कंपनी Alembic को inj.Treprostinil के लिए USFDA से मिली मंजूरी। 

हे.जा.स. February 13 2021 51724

इंजेक्शन का प्रयोग pulmonary arterial hypertension के मरीज़ में किया जाता है। इस इंजेक्शन को PAH में

हाइपोग्लाइसीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जानिए डॉ विकास मस्करा से

हाइपोग्लाइसीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जानिए डॉ विकास मस्करा से

लेख विभाग March 24 2022 41597

भोजन करने के 8 घंटे पश्चात या खाली पेट, रक्त में ग्लूकोज़ का स्तर 80 मिली ग्राम प्रति डेसी लिटर रहता

60 साल से ऊपर वालों को एक मार्च से कोरोना का मुफ्त टीकाकरण करायेगी मोदी सरकार।

60 साल से ऊपर वालों को एक मार्च से कोरोना का मुफ्त टीकाकरण करायेगी मोदी सरकार।

हुज़ैफ़ा अबरार February 25 2021 25397

60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के अलावा 45 वर्ष से ऊपर के गंभीर बीमार लोगों को भी एक मार्च से कोरोना क

गर्मी के दिनों में कैसे रहें हेल्दी, हम बतातें है

गर्मी के दिनों में कैसे रहें हेल्दी, हम बतातें है

लेख विभाग April 05 2022 42180

अगर खान-पान को लेकर आप अलर्ट मोड में हैं, ज्यादा तेल-मसाला न खाएं तो गर्मियों के इन दिनों में आपके ह

दुनिया की सबसी महंगी दवा को मंजूरी, एक डोज की कीमत 28.51 करोड़ रुपये

दुनिया की सबसी महंगी दवा को मंजूरी, एक डोज की कीमत 28.51 करोड़ रुपये

हे.जा.स. November 27 2022 27822

अमेरिका के फेडरल ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने दुनिया की सबसे महंगी दवा को मान्यता दे दी है। इस दवा क

Effectiveness of a behavioural intervention delivered by text messages (safetxt) on sexually transmitted reinfections in people aged 16-24 years: randomised controlled trial

Effectiveness of a behavioural intervention delivered by text messages (safetxt) on sexually transmitted reinfections in people aged 16-24 years: randomised controlled trial

British Medical Journal December 26 2022 27756

The safetxt intervention did not reduce chlamydia and gonorrhoea reinfections at one year in people

व्यक्ति के पसीने के सैंपल से पता चलेगा कि आप कोरोना संक्रमित हैं या नहीं

व्यक्ति के पसीने के सैंपल से पता चलेगा कि आप कोरोना संक्रमित हैं या नहीं

हे.जा.स. February 02 2023 36652

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एक पूर्व छात्र ने दावा किया है कि उसने एक ऐसा बायोसेंसर डेवलप किया है, जो

पितृपक्ष मेला 2022- मेले में लगाए जाएंगे स्वास्थ्य शिविर

पितृपक्ष मेला 2022- मेले में लगाए जाएंगे स्वास्थ्य शिविर

विशेष संवाददाता August 28 2022 29005

पितृपक्ष मेला में गयाजी आने वाले तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य

केंद्र का सख्त निर्देश, जेनेरिक दवाएं लिखें या सख्त कार्रवाई का करें सामना

केंद्र का सख्त निर्देश, जेनेरिक दवाएं लिखें या सख्त कार्रवाई का करें सामना

एस. के. राणा May 18 2023 20985

सरकार के आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार के अस्पतालों, सीजीएचएस आरोग्य केंद्रों और पॉलीक्लिनिक के चिकित

Login Panel