देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

चूहे छछूंदर दिखें तो हो जाएं सावधान, छतरपुर जिले में स्क्रब टायफस की दस्तक

स्क्रब टायफस के कुछ लक्षण मिलने पर इसका सैंपल आईसीएमआर लैब जबलपुर भेजा गया था। वहां से इसकी पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई। चूहों के शरीर पर रहने वाले घुन के लार्वा या बहुत ही छोटे पिस्सुओं काटने से यह बीमारी इंसानों तक पहुंच रही है।

विशेष संवाददाता
August 29 2022 Updated: August 29 2022 22:13
0 44819
चूहे छछूंदर दिखें तो हो जाएं सावधान, छतरपुर जिले में स्क्रब टायफस की दस्तक प्रतीकात्मक चित्र

छतरपुर। चूहे और छछूंदर हमारे घर व आसपास साथ-साथ रहने वाले प्राणी हैं, लेकिन यह आपके स्वास्थ्य और जान के दुश्मन बन सकते हैं। इन छोटे जीवों से इंसानों में स्क्रब टाइफस जैसी गंभीर व जानलेवा बीमारी फैल रही है। छतरपुर जिले के ग्राम बड़ा बूढ़ा ब्लॉक ईसानगर में 2 साल के बच्चे को स्क्रब टायफस बीमारी डिटेक्ट हुई है। यह बच्चा पीआईसीयू वार्ड जिला चिकित्सालय छतरपुर के में भर्ती है एवं बिल्कुल स्वस्थ्य है।

 

स्क्रब टायफस के कुछ लक्षण मिलने पर इसका सैंपल आईसीएमआर लैब जबलपुर भेजा गया था। वहां से इसकी पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई। चूहों के शरीर पर रहने वाले घुन (Mite-Leptotrombidium delicense ) के लार्वा या बहुत ही छोटे पिस्सुओं काटने से यह बीमारी इंसानों तक पहुंच रही है। चूहों के हमारे आसपास घूमने से यह मनुष्य तक पहुंच जाते हैं। इसके काटने से शरीर में फुंसी या दाना जैसा उठ जाता है। बाद में यह सिगरेट के जले के निशान जैसा बन जाता है और सूखकर काला धब्बा या निशान जैसा दिखाई देता है।

 

इस बीमारी (scrub typhus) से पीड़ित व्यक्ति को बुखार, सिरदर्द, जोड़ एवं मांसपेशियों में दर्द, प्रकाश की तरफ देखने में तकलीफ, खांसी, शरीर के कुछ भागों में दाने निकल आते हैं। वहीं कुछ लोगों को बीमारी का प्रभाव बढ़ने से निमोनिया एवं मस्तिष्क ज्वर भी हो जाता है। इस बीमारी के लक्षण 2 सप्ताह तक रह सकते हैं।

 

मप्र स्वास्थ्य संचालनालय सतपुड़ा भवन से एक अलर्ट प्रदेश के सभी सीएमएचओ व सिविल सर्जन को भेजा गया है। इसमें जूनोटिक बीमारी स्क्रब टाइफस (scrub typhus) के अलर्ट को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि साल 2022 में प्रदेश में राष्ट्रीय जनजाति स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान जबलपुर लैब से मप्र के सीधी, सतना, जबलपरु, नरसिंहपुर, कटनी, सागर, तथा एम्स भोपाल वायरोलाॅजी लैब से मंदसौर जिले में स्क्रब टाइफस सक्रब टाइफस के मामले सामने आ चुके हैं। इसलिए इसकी रोकथाम और सर्वे से लेकर इलाज को लेकर गाइडलाइन के अनुसार काम किया जाए।

 

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई दिशा:मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई दिशा:मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

हुज़ैफ़ा अबरार July 23 2026 1008

ओब्डू डिजिटल हेल्थ केयर ने कहा पिछले कुछ समय से कंपनी के कार्यों को लेकर विभिन्न माध्यमों पर भ्रामक

राजस्थान  की डा. अर्चना की खुदकुशी के खिलाफ गोरखपुर आइएमए का आज शाम कैंडल मार्च

राजस्थान की डा. अर्चना की खुदकुशी के खिलाफ गोरखपुर आइएमए का आज शाम कैंडल मार्च

आनंद सिंह April 01 2022 33710

कैंडल मार्च शाम साढ़े 6 बजे सीतापुर अस्पताल शुरू होगा। सड़क मार्ग से जिलाधिकारी कार्यालय तक जाएगा। जह

आईसीएमआर-एनआईआईएच ने खून से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए बनाया रैपिड डायग्नोस्टिक किट

आईसीएमआर-एनआईआईएच ने खून से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए बनाया रैपिड डायग्नोस्टिक किट

एस. के. राणा April 26 2022 28656

आईसीएमआर-एनआईआईएच ने हीमोफीलिया और खून से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने के लिए रैपिड डायग्नोस्टिक किट

होम्योपेथी में है पोस्ट कोविड समस्याओं के समाधान की दवाइयाँ।

होम्योपेथी में है पोस्ट कोविड समस्याओं के समाधान की दवाइयाँ।

हुज़ैफ़ा अबरार May 24 2021 29674

पोस्ट कोविड स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में होम्योपैथिक औषधियाँ महत्त्वपूर्ण भमिका निभा सकती हैं। क

गैस की सबसे ज्यादा बिकने वाली ये दवा है नकली

गैस की सबसे ज्यादा बिकने वाली ये दवा है नकली

एस. के. राणा September 01 2023 223481

सरकार ने हाल ही में दवाओं की जांच रिपोर्ट जारी की है, जिसे देखकर आप और बीमार पड़ सकते हैं। दरअसल सरका

ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस इंक, युवाओं को देगी इंटरनेशनल जॉब एक्सपोज़र

रंजीव ठाकुर August 19 2022 43123

ईक्लैट हेल्थ सॉल्यूशंस इंक, का लखनऊ में ऑफिस के शुभारम्भ से बेहद उत्साहित व आशान्वित सीईओ कार्तिक पो

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आगाज

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आगाज

विशेष संवाददाता January 31 2023 34030

डूंगरपुर में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य व

देर से पता चलता है लंग कैंसर के 60% केस

देर से पता चलता है लंग कैंसर के 60% केस

आरती तिवारी August 01 2023 29483

फेफड़े के कैंसर से पीड़ित करीब 60 फीसदी मरीजों में बीमारी का पता काफी देर से चलता है। इससे उनके इलाज

मैक्स हॉस्पिटल में कैंसर सर्वाइवर्स के लिए कार्निवाल आयोजित 

मैक्स हॉस्पिटल में कैंसर सर्वाइवर्स के लिए कार्निवाल आयोजित 

हुज़ैफ़ा अबरार March 03 2025 82647

कैंसर सर्वाइवर्स को ठीक होने के बाद चिंता या अवसाद का सामना करना पड़ता है। कैंसर में देखभाल सिर्फ इल

‘वर्ल्ड अल्जाइमर्स डे’ आज, जानें इस बार की थीम ?

‘वर्ल्ड अल्जाइमर्स डे’ आज, जानें इस बार की थीम ?

आरती तिवारी September 21 2022 24251

अल्जाइमर्स एक दिमागी बीमारी है,जो व्यक्ति के दिमाग को कमजोर कर मैमोरी पर असर डालती है। पहले ये बीमार

Login Panel