देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूपी एनएचएम में भरे जाएंगे 2900 से ज्यादा खाली पद।

यूपी एनएचएम भर्ती 2021 अभियान के माध्यम से 2900 से ज्यादा खाली पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 07 जनवरी 2022 या उससे पहले ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

हे.जा.स.
December 20 2021 Updated: October 09 2022 17:07
0 41189
यूपी एनएचएम में भरे जाएंगे 2900 से ज्यादा खाली पद। प्रतीकात्मक

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission), उत्तर प्रदेश ने एनएचएम लैब टेक्नीशियन (Lab Technician), सीनियर लैब टेक्नीशियन, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर समेत कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यूपी एनएचएम भर्ती 2021 अभियान के माध्यम से 2900 से ज्यादा खाली पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 07 जनवरी 2022 या उससे पहले ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

 

यूपी एनएचएम जॉब नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 18 दिसंबर से वेबसाइट पर शुरू हो चुके हैं। सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यूपी एनएचएम विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। आवेदन करने से पहले यहां दी गई जरूरी जानकारी को ध्यान से पढ़ें। भर्ती नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

 

खाली पदों का विवरण (NHM UP Vacancy 2021 Details)


लैब टेक्नीशियन - 2080 पद
एलटी आईआरएल/सी एंड डीएसटी - 5 पद
एलटी+ सीबीएनएएटी एलटी - 171 पद

सीनियर एलटी ईक्यूए - 48 पद
लैब टेक्नीशियन (यूसीएचसी और यूपीएचसी) - 181 पद
सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर - 293 पद
एसटीएलएस - 202 पद
कुल खाली पदों की संख्या - 2980

 

कौन कर सकता है आवेदन?
लैब टेक्नीशियन पोस्ट पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होने के साथ एमएलटी में डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। जबकि सीनियर पदों के लिए ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, आवेदकों की उम्र 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। पोस्टवाइज एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की जरूरी जानकारी नीचे दिए गए नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

 

एनएचएम यूपी भर्ती 2021 चयन प्रक्रिया
योग्य आवेदकों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन मोड में आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 100 अंकों के दो खंडों होंगे और परीक्षा में 2 घंटे (एक शिफ्ट में) का समय मिलेगा। प्रत्येक प्रश्न एक नंबर का होगा और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। क्वेश्चन पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों मीडियम में होगा।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

टेक महिन्द्रा अपने खर्च पर सभी कर्मचारियों का करवाएगी टीकाकरण।

टेक महिन्द्रा अपने खर्च पर सभी कर्मचारियों का करवाएगी टीकाकरण।

हुज़ैफ़ा अबरार March 21 2021 35729

टेक महिन्द्रा ने अपने सभी सहयोगियों को सरकारी ऐप के जरिये टीकाकरण के लिए खुद का पंजीकरण कराने और आवश

ट्रॉमा सेंटर में होंगी पैथोलॉजी जांचें और रेडियो डायग्नोसिस

ट्रॉमा सेंटर में होंगी पैथोलॉजी जांचें और रेडियो डायग्नोसिस

आरती तिवारी September 07 2023 35929

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भीड़ का प्रबंधन करने के लिए नई योजना लागू होने जा रही। इसके तहत ट्रॉमा

सिर्फ 11 रुपये में इस निजी अस्पताल में होता है इलाज!

सिर्फ 11 रुपये में इस निजी अस्पताल में होता है इलाज!

आरती तिवारी June 28 2023 34307

पंचकूला में एक ऐसा अत्याधुनिक निजी अस्पताल है, जहां सिर्फ 11 रुपये में होता है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया बाराबंकी जिला अस्पताल का निरीक्षण

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया बाराबंकी जिला अस्पताल का निरीक्षण

आरती तिवारी October 29 2022 29874

यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किय

विदेशी चिकित्सा संस्थानों से वापस लौटे छात्रों को नहीं मिली राहत, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने दिया अधिनियम का हवाला

विदेशी चिकित्सा संस्थानों से वापस लौटे छात्रों को नहीं मिली राहत, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने दिया अधिनियम का हवाला

विशेष संवाददाता July 24 2022 26151

विदेश से युद्ध या महामारी के कारण देश वापस लौटे मेडिकल छात्रों को केन्द्र सरकार कोई राहत नहीं देने ज

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आयोजित किया गया ‘राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस’

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आयोजित किया गया ‘राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस’

आरती तिवारी October 01 2022 34846

17 सितंबर से 01 अक्टूबर तक चलने वाले स्वैच्छिक रक्तदान अभियान का आगाज आज से शुरू हो चुका है। लखनऊ के

सिंगापुर में कोरोना विस्फोट, एक दिन में 9,420 लोग मिले संक्रमित

सिंगापुर में कोरोना विस्फोट, एक दिन में 9,420 लोग मिले संक्रमित

हे.जा.स. February 15 2022 28868

सिंगापुर में कोरोना वायरस के नए मामलों में से 2,349 मामलों का पीसीआर टेस्ट के तहत पता चला है जबकि 7,

कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन से इमरजेंसी यूज के लिए इस महीने मिल सकती है मंजूरी।

कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन से इमरजेंसी यूज के लिए इस महीने मिल सकती है मंजूरी।

एस. के. राणा October 01 2021 29817

स्वदेशी टीका कोवैक्सीन की मंजूरी देने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञ समूह सेज की बैठक 5 अक

केवल टीकाकरण से कोरोना संक्रमण का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं रुकेगा: डब्ल्यूएचओ

केवल टीकाकरण से कोरोना संक्रमण का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं रुकेगा: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. June 28 2021 33789

"लोग सिर्फ इसलिए सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते कि टीके के दो खुराक लगवा लिए हैं। उन्हें अभी भी खुद को

गर्म हवा वर्ष 2050 तक दुनिया भर के बच्चे को करेगी बीमार: यूनिसेफ

गर्म हवा वर्ष 2050 तक दुनिया भर के बच्चे को करेगी बीमार: यूनिसेफ

हे.जा.स. October 26 2022 44096

यूएन बाल एजेंसी ने रेखांकित किया है कि वर्तमान में लगभग 50 कआरोड़ बच्चे, पहले ही अनेक तरह की गर्म हव

Login Panel