देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड-19 संक्रमण: देश में 75 दिन बाद सबसे कम नए मामले।

देश में 2,726 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,77,031 हो गई। उपचाराधीन मामले भी कम होकर 9,13,378 हो गए हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.09 प्रतिशत है।

एस. के. राणा
June 16 2021 Updated: June 16 2021 04:33
0 29022
कोविड-19 संक्रमण: देश में 75 दिन बाद सबसे कम नए मामले। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 60,471 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,95,70,881 हो गई। देश में 75 दिन बाद संक्रमण के इतने कम नए मामले सामने आए हैं और दैनिक संक्रमण दर भी घटकर 3.45 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकडों के अनुसार, देश में 2,726 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,77,031 हो गई। उपचाराधीन मामले भी कम होकर 9,13,378 हो गए हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.09 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 59,780 की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर अब 95.64 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 38,13,75,984 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,51,358 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 3.45 प्रतिशत है। पिछले आठ दिन से यह दर पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 4.39 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 33वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही।

देश में अभी तक कुल 2,82,80,472 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मत्यु दर बढ़कर 1.28 प्रतिशत हो गई है। देश में अभी तक कुल 25,90,44,072 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लग चुके हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 2,726 लोगों की संक्रमण से मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 1,592, तमिलनाडु के 254, केरल के 161 और कर्नाटक के 120 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 3,77,031 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,12,696 मरीज , कर्नाटक के 33,033 मरीज, तमिलनाडु के 29,801 मरीज, दिल्ली के 24,839 मरीज, उत्तर प्रदेश के 21,858 मरीज, पश्चिम बंगाल के 16,974 मरीज, पंजाब के 15,602 मरीज और छत्तीसगढ़ के 13,334 मरीज थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यूपी में सरकार ने 4 कफ सिरप को लेकर किया अलर्ट

यूपी में सरकार ने 4 कफ सिरप को लेकर किया अलर्ट

आरती तिवारी October 07 2022 29336

भारत में बने कफ सीरप से अफ्रीकी देश गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के दावे पर सरकार ने सख्त रुख अपनात

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का हुया शुभारंभ। 

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का हुया शुभारंभ। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 12 2021 39782

महिला नसबंदी करवाने पर लाभार्थी को 1400 रूपये की प्रतिपूर्ति धनराशि तथा पुरुष नसबंदी करवाने पर लाभार

विशाखापत्तनम में 11 से 13 दिसंबर तक इंडिया इंटरनेशनल मेडिकल इक्विपमेंट और इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटल नीड एक्स्पो का होगा आयोजन।

विशाखापत्तनम में 11 से 13 दिसंबर तक इंडिया इंटरनेशनल मेडिकल इक्विपमेंट और इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटल नीड एक्स्पो का होगा आयोजन।

हे.जा.स. November 03 2021 38733

आयोजन में एसोसिएशन ऑफ डायग्नोस्टिक्स मैन्युफैक्चरर्स इंडिया (एडीएमआई), फोर्स बायोमेडिकल और पब्लिक प्

मानसिक रोग के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा किये गए कार्य

मानसिक रोग के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा किये गए कार्य

लेख विभाग October 10 2022 112023

वर्ष 1987 में मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम (MHA-87) लागू किया गया। भारत सरकार द्वारा वर्ष 1996 में मानसि

राजधानी लखनऊ में फिर से शुरू हुआ कोरोना वैक्सीनेशन

राजधानी लखनऊ में फिर से शुरू हुआ कोरोना वैक्सीनेशन

आरती तिवारी January 19 2023 42415

केंद्र सरकार से वैक्सीन मिलने के बाद लखनऊ को 42 हजार 700 कोविशील्ड वैक्सीन आवंटित कर दी गई है। स्वास

क्लासिकल होम्योपैथी पर एक दिवसीय ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित

क्लासिकल होम्योपैथी पर एक दिवसीय ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 364

होम्योपैथी के पीछे का विज्ञान: एपिजेनेटिक्स पर प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के वक्ता डॉ नितिन के.

फेफड़ों पर हुआ वार तो खुल जाएगा बीमारियों का द्वार: डॉ. सूर्यकान्त

फेफड़ों पर हुआ वार तो खुल जाएगा बीमारियों का द्वार: डॉ. सूर्यकान्त

हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2022 30813

शरीर के हर अंग की वैसे तो हमारे जीवन में खास अहमियत है किन्तु फेफड़े इसमें अहम भूमिका निभाते हैं क्यो

रीजेंसी हॉस्पिटल ने डिफेकेशन डिसऑर्डर पर लोगों को जागरूक किया

रीजेंसी हॉस्पिटल ने डिफेकेशन डिसऑर्डर पर लोगों को जागरूक किया

हुज़ैफ़ा अबरार December 27 2025 5544

इस जागरूकता पहल के माध्यम से रीजेंसी हॉस्पिटल लखनऊ लंबे समय से कब्ज की समस्या से ग्रसित खासकर वे लोग

ब्लैक फंगस में एम्फ़ोटेरिसिन बी की जगह पॉसकोनाज़ोल इंजेक्शन का उपयोग किया जा सकता है: टास्क फोर्स

ब्लैक फंगस में एम्फ़ोटेरिसिन बी की जगह पॉसकोनाज़ोल इंजेक्शन का उपयोग किया जा सकता है: टास्क फोर्स

हे.जा.स. June 15 2021 43126

दो महीने से अधिक समय से दवा की देशव्यापी कमी के साथ, विशेषज्ञों ने कहा कि पॉसकोनाज़ोल के उपयोग पर सल

डेंगू के मरीज को चढ़ा दिया मौसमी का जूस!, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश

डेंगू के मरीज को चढ़ा दिया मौसमी का जूस!, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश

आरती तिवारी October 21 2022 29595

डेंगू के एक मरीज को कथित तौर पर प्लाज्मा की जगह मीठा नींबू का रस (मौसमी जूस) दिया गया। इससे उसकी मौत

Login Panel