देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

हिंसा के खिलाफ एकजुट हुए डॉक्टर, 18 जून को करेंगे देशव्यापी विरोध।

18 जून 2021 को हिंसा के खिलाफ देशभर में डॉक्टर विरोध प्रकट करेंगे। आमजन को कोई समस्या ना हो इसीलिए इमरजेंसी सेवाएं एवं ओपीडी सेवाएं सुचाररूप से चलती रहेगी।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 16 2021 Updated: June 16 2021 04:20
0 31553

लखनऊ। देश भर में चिकित्सकों तथा चिकित्साकर्मियों के साथ हिंसा तथा हमले के विरोध में इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन लखनऊ ने आई0एम0ए0 भवन लखनऊ में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस प्रेस वार्ता का आयोजन नई दिल्ली मुख्यालय के आह्वान पर किया गया। यह निर्णय लिया गया कि 18 जून को इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन के नेतृत्व में  विरोध दिवस मनाया जायेगा।

इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन ने चिकित्सा एवं चिकित्साकर्मियों पर हो रहे हमलों के विरोध में डाक्टरों की  एकजुतटा और नाराजगी प्रकट करने के लिए विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया। विरोध प्रदर्शन का नारा होगा 'योद्धाओं की रक्षा करो'। इसमें चिकित्सा पेशें से जुड़े डाक्टरों एवं कर्मियों पर हमले रोकने की मांग किया जाएगा।

आईएमए की सभी शाखाओं द्वारा देशभर में 15 जून को नेशनल डिमांड डे और प्रेस वार्ता आयोजित किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले के विरोध में श्वेत पत्र जारी किया जाएगा। 

आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेए जयालाल ने कहा, 'आईएमए अपने उन सभी 724 योद्धाओं को श्रद्धांजलि देता है जिन्होंने महामारी की दूसरी लहर के दौरान अपनी शहादत दी है। हमारे 724 योद्धाओं की शहादत के बावजूद समर्पण भाव से स्वास्थ्य सेवा देते आ रहे हैं और कई डॉक्टर संक्रमित भी हो चुके हैं।  

आईएमए के महासचिव डॉ. जयेश एम लेले ने कहा, 'पिछले दो सप्ताह के अंदर असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और कई अन्य जगहों पर डॉक्टरों पर हिंसा की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कई डॉक्टरों की हड्डियां भी टूटीं और कई गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। 

महिला डॉक्टरों के साथ भी गाली—गलौच और हिंसक घटनाएं हुई हैं। आईएमए ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील किया कि स्वास्थ्यसेवा प्रदाताओं को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराया जाए। केंद्रीय अस्पताल और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स सुरक्षा अधिनियम में आईपीसी की धारा और आपराधिक गतिविधि संहिता शामिल किया जाये। प्रत्येक अस्पताल की सुरक्षा के मानक बढ़ाने, अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने, दोषियों के खिलाफ फास्ट—ट्रैक अदालत में सुनवाई और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाने के प्रावधान को शामिल किया जाए।   

18 जून 2021 को हिंसा के खिलाफ देशभर में डॉक्टर काला बिल्ला, काले झंडे, काले मास्क, काली रिबन, काली शर्ट पहनकर विरोध प्रकट करेंगे। यह विरोध प्रदर्शन कार्यस्थलों और आईएमए बिल्डिंग के प्रमुख केंद्रों और अस्पतालों में मनाया जाएगा। आमजन को कोई समस्या ना हो इसीलिए इमरजेंसी सेवाएं एवं ओपीडी सेवाएं सुचाररूप से चलती रहेगी। विरोध प्रदर्शन के बाद सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। इसके बाद सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के साथ संवाददाता सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। जब तक सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, आंदोलन जारी रहेगा।

प्रेस वार्ता में डॉ रुकसाना खान, डॉ मनीष टंडन, डॉ मनोज अस्थाना उपस्थित रहे।   

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्वाइन फ्लू से यूपी में पहली मौत, स्वास्थ्य विभाग ने मांगी महिला के इलाज की हिस्ट्री

स्वाइन फ्लू से यूपी में पहली मौत, स्वास्थ्य विभाग ने मांगी महिला के इलाज की हिस्ट्री

श्वेता सिंह November 02 2022 33443

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, सढ़ौली कदीम क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय महिला की तबीयत अचानक खरा

उपेक्षित रोगों के उन्मूलन में समुदाय का सहयोग जरूरी: स्वास्थ्य राज्य मंत्री

उपेक्षित रोगों के उन्मूलन में समुदाय का सहयोग जरूरी: स्वास्थ्य राज्य मंत्री

हुज़ैफ़ा अबरार January 31 2026 3276

10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन के लिए निर्णायक सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान शुरू हो रहा है। सब लोग

भगवान भरोसे सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र कोरांव

भगवान भरोसे सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र कोरांव

विशेष संवाददाता July 27 2023 81871

योगी सरकार मरीजो को बेहतर इलाज के लिए भले ही पानी की तरफ पैसा बहा रही हो लेकिन हकीकत कुछ और ही है। म

बदलते मौसम में गैस्ट्रोएंटेराइटिस के मरीज़ को बुखार और डिहाइड्रेशन कर सकता है परेशान, ऐसे रहें सावधान

बदलते मौसम में गैस्ट्रोएंटेराइटिस के मरीज़ को बुखार और डिहाइड्रेशन कर सकता है परेशान, ऐसे रहें सावधान

लेख विभाग June 30 2022 30950

जब तापमान बढ़ रहा हो तो बुखार और डिहाइड्रेशन जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर ये स्थिति

दिल्ली में डेंगू का कहर, 285 नए मरीजों की पुष्टि, कुल मामले 9 हजार के पार।

दिल्ली में डेंगू का कहर, 285 नए मरीजों की पुष्टि, कुल मामले 9 हजार के पार।

एस. के. राणा December 14 2021 24312

इस वर्ष डेंगू के अब तक कुल 9260 मामलें दर्ज किए गए हैं। दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी की गई डेंगू, चिक

एम्स के नए डायरेक्टर बने डॉ.एम श्रीनिवास

एम्स के नए डायरेक्टर बने डॉ.एम श्रीनिवास

admin September 24 2022 28095

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को आखिरकर नया डायरेक्टर मिल गया है। डॉ. एम. श्रीनिवास ऑल इंडिया इंस

जानें, जानलेवा होते जा रहे डेंगू से बचाव के कुछ बेहद आसान से उपाय

जानें, जानलेवा होते जा रहे डेंगू से बचाव के कुछ बेहद आसान से उपाय

श्वेता सिंह November 03 2022 45305

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अनुमानतः 500,000 लोगों को हर साल डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती होन

वैक्सीन की चाह, आधी दुनिया और मोदी सरकार

वैक्सीन की चाह, आधी दुनिया और मोदी सरकार

सम्पादकीय विभाग February 04 2021 26242

वैक्‍सीन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ओर से भारत की नीति को लेकर भी साफ कर दिया है कि भ

पहले हजार दिन की सही देखभाल, जीवन बनाये खुशहाल : डॉ. पियाली 

पहले हजार दिन की सही देखभाल, जीवन बनाये खुशहाल : डॉ. पियाली 

हुज़ैफ़ा अबरार September 04 2021 38391

एसजीपीजीआई की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पियाली भट्टाचार्य का कहना है कि किसी भी बच्चे के पहले हजार

जानिए चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के फायदे

जानिए चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के फायदे

सौंदर्या राय April 23 2023 58006

रोज कच्चे दूध से चेहरे पर मसाज करने से झुर्रियां खत्म होती हैं। साथ ही स्किन पर लगातार मसाज करने से

Login Panel