देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, बीते 24 घंटे में 7 हजार 240 नए मामले

नए आंकड़ों को मिलाकर देश में संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 31 लाख 97 हजार 522 पर पहुंच गई है। वहीं, अब तक 5 लाख 24 हजार 723 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, देश में 32 हजार 498 कोविड-19 संक्रमितों का इलाज जारी है।

0 24946
फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, बीते 24 घंटे में 7 हजार 240 नए मामले प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से तेजी  आयी है।  बीते 24 घंटे में 7 हजार 240 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 2 मार्च को देश में 7 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए थे। बुधवार को भारत में कोरोना संक्रमण (corona infection) से 8 मरीजों ने जान गंवाई। 

भाषा के अनुसार, महाराष्ट्र (Maharashtra) में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2 हजार 710 नए मामले सामने आए जो करीब चार महीने में सबसे ज्यादा दैनिक मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या अब दस हजार के करीब पहुंच गई है, हालांकि महामारी से किसी और मरीज की मौत नहीं हुई है। मुंबई में बुधवार को कोविड-19 के 1 हजार 765 नए मामले दर्ज किए गए, जो 26 जनवरी के बाद से एक दिन में सर्वाधिक हैं। हालांकि, दिन के दौरान संक्रमण के कारण किसी भी मौत की सूचना नहीं मिली है। नागरिक निकाय ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के बाद दैनिक मामलों में सबसे बड़ा इजाफा केरल (Kerala) में देखा गया। दक्षिण भारतीय राज्य में 2 हजार 271 नए मरीज मिले हैं। यहां 6 संक्रमितों की मौत हुई। हालांकि, महाराष्ट्र में इस दौरान कोविड से कोई मौत नहीं हुई।

चार महीने बाद आंकड़ों ने फिर डराया
भारत में फरवरी 2022 से ही नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही थी। आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए, तो चार महीनों में यह दूसरा मौका है जब दैनिक मामलों की संख्या 7 हजार के पार गई है। इससे पहले देश में 2 मार्च को 7 हजार 554 मरीज मिले थे। जबकि, इससे ज्यादा मामले केवल 28 फरवरी (8 हजार 13) को दर्ज किए गए थे।

नए आंकड़ों को मिलाकर देश में संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 31 लाख 97 हजार 522 पर पहुंच गई है। वहीं, अब तक 5 लाख 24 हजार 723 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, देश में 32 हजार 498 कोविड-19 संक्रमितों का इलाज जारी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना वैक्सीन से उठते सवालों का जबाव दिया ब्रांड एम्बेसडर डॉ सूर्यकान्त ने।

कोरोना वैक्सीन से उठते सवालों का जबाव दिया ब्रांड एम्बेसडर डॉ सूर्यकान्त ने।

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2021 31014

वैक्सीन से घबराने की जरूरत नहीं है। अगर किसी को मधुमेह, रक्तचाप, हृदय की समस्या या कोई भी को-मोरबिड

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की पहल पर सेनेटरी नैपकिन बना आत्मनिर्भरता का माध्यम ।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की पहल पर सेनेटरी नैपकिन बना आत्मनिर्भरता का माध्यम ।

हे.जा.स. January 01 2021 21441

सफल नाम से नैपकिन बनाकर इन महिलाओं ने तीन माह में ही अपने उत्पाद की साख बना ली है। इससे आकर्षित होकर

बच्चों में कोई भी नए लक्षण नजर आएं तो न करें नजरंदाज : डॉ. पियाली 

बच्चों में कोई भी नए लक्षण नजर आएं तो न करें नजरंदाज : डॉ. पियाली 

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2021 24930

बच्चों में डायरिया, उल्टी-दश्त, सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, आँखें लाल होना या सिर व शरीर में दर्द हो

हिमाचल में कोरोना के 50 पॉजिटिव केस

हिमाचल में कोरोना के 50 पॉजिटिव केस

हे.जा.स. March 12 2023 29124

हिमाचल प्रदेश की करें तो इस समय प्रदेश में कोरोना के कुल 50 एक्टिव केस हैं। हमीरपुर में 4, कांगड़ा

कोविड से उबरने के बाद दिल का दौरा और स्ट्रोक का तीन गुना बढ़ा खतरा।

कोविड से उबरने के बाद दिल का दौरा और स्ट्रोक का तीन गुना बढ़ा खतरा।

लेख विभाग August 05 2021 30381

द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक कोरोना से उबरने के दो हफ्तों बाद भी मरीज़ को हार्ट

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने 150 टीबी मरीजों को मासिक पुष्टाहार वितरित किया

रंजीव ठाकुर May 13 2022 29600

रेडक्रास सोसायटी की लखनऊ शाखा के सचिव अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि 150 मरीजों को सोसायटी ने गोद लिया है औ

नेता आम जनता के मुकाबले ज्यादा दिनों तक जीवित रहते हैं: शोध

नेता आम जनता के मुकाबले ज्यादा दिनों तक जीवित रहते हैं: शोध

हे.जा.स. July 07 2022 26024

इन असमानताओं को मापने के लिए हमने हर नेता का उसके देश, आयु और लिंग के अनुसार आम जनता की मृत्यु दर के

गोरखपुर जिले में मात्र 40 जगहों पर होगा 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण

गोरखपुर जिले में मात्र 40 जगहों पर होगा 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण

आनंद सिंह March 16 2022 32019

डा. आशुतोष दुबे ने बताया कि टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। अभी 12 से 14 साल के बच्चों को टीका लगाया

गर्मी में खाएं ये चीजें, बॉडी का तापमान रहेगा सामान्य

गर्मी में खाएं ये चीजें, बॉडी का तापमान रहेगा सामान्य

लेख विभाग May 25 2023 33227

गर्मियों के सीजन में हीट को हैंडल करना मुश्किल होता है। गर्मी से बचने के लिए हम ऐसे फूड्स या ड्रिंक

सात गुना महंगी दवा बेचने पर ब्रिटेन ने अलायंस फार्मा और सहयोगी कंपनियों पर लगाया 356 करोड़ रुपये का जुर्माना

सात गुना महंगी दवा बेचने पर ब्रिटेन ने अलायंस फार्मा और सहयोगी कंपनियों पर लगाया 356 करोड़ रुपये का जुर्माना

हे.जा.स. February 04 2022 34003

सिरदर्द, उलटी व चक्कर आने पर मरीज को दी जाने वाली टेबलेट्स सात गुना महंगी बेचने पर ब्रिटेन के प्रतिस

Login Panel