देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

15 से 18 वर्ष के बीच की आयु वाले बच्चों को कोरोनारोधी टीके लगाना अवैज्ञानिक: डॉ. संजय के राय

यह जानकारी उपलब्ध है कि कोरोनारोधी टीके वायरस पर कुछ खास असर नहीं डाल पा रहे हैं। कुछ देशों में तो लोग टीके की बूस्टर खुराक लेने के बाद भी इस वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं।

हे.जा.स.
December 27 2021 Updated: December 27 2021 02:34
0 26618
15 से 18 वर्ष के बीच की आयु वाले बच्चों को कोरोनारोधी टीके लगाना अवैज्ञानिक: डॉ. संजय के राय प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। एम्स के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. संजय के राय ने 15 से 18 वर्ष के बीच की आयु वाले बच्चों को कोरोनारोधी टीके लगाने की अनुमति देने के केंद्र सरकार के फैसले को अवैज्ञानिक बताया है। विदित है की  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की रात को राष्ट्र के नाम संबोधन में 15 से 18 वर्ष के बीच की आयु वाले बच्चों के लिए कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण को अनुमति देने का एलान किया था।

डॉ. संजय के राय एम्स दिल्ली में वरिष्ठ महामारी विज्ञानी और कोरोनरोधी टीके कोवाक्सिन के ट्रायल के प्रमुख निरीक्षणकर्ता और इंडियन पब्लिक हेल्थ एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को यह निर्णय लागू करने से पहले उन देशों के डाटा का विश्लेषण करना चाहिए था जो अपने यहां बच्चों का टीकाकरण शुरू कर चुके हैं। 

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'देश के लिए निस्वार्थ सेवा करने और सही समय पर सही फैसले लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। लेकिन बच्चों के टीकाकरण पर उनके अवैज्ञानिक फैसले से मुझे निराशा हुई है।'

वायरस से संक्रमण पर असर नहीं डाल रहे हैं टीके

डॉ. संजय ने कहा किसी भी दखलअंदाजी का एक स्पष्ट उद्देश्य होना चाहिए। यह उद्देश्य या तो कोरोना वायरस संक्रमण को रोकना या बीमारी की गंभीरता को रोकना या मृत्यु के मामलों को रोकना है लेकिन अभी तक हमारे पास इस जानलेवा महामारी के लिए टीकों के बारे में जो जानकारी उपलब्ध है, वह यह है कि टीके वायरस पर कुछ खास असर नहीं डाल पा रहे हैं। कुछ देशों में तो लोग कोरोनारोधी टीके की बूस्टर खुराक लेने के बाद भी इस वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं।

बीमारी की गंभीरता कम करने में टीके हैं प्रभावी

उन्होंने कहा, इसके साथ ही यूके में रोजाना 50 हजार से ज्यादा संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। इससे सिद्ध होता है कि टीके कोरोना वायरस संक्रमण को नहीं रोक पा रहे हैं लेकिन वो इस संक्रमण की वजह से होने वाली गंभीरता और मौत को रोकने में प्रभावी हैं। वयस्क आबादी में कोविड मृत्यु दर 1.5 फीसदी है। इसका मतलब संक्रमण के 10 लाख मामलों में करीब 15 हजार लोगों की मौत हो रही है। टीकाकरण के माध्यम से इस आंकड़े को और कम किया जा सकता है।

बच्चों के टीकाकरण से लाभ कम नुकसान ज्यादा

उन्होंने आगे कहा कि बच्चों में संक्रमण की गंभीरता बहुत कम है और आंकड़ों के अनुसार बच्चों में प्रति 10 लाख संक्रमण के मामलों में केवल दो मौत हो रही हैं। बच्चों के मामले में 15 हजार लोगों की मौत नहीं हो रही है और प्रतिकूल प्रभावों को ध्यान में रखते हुए इसके खतरों और लाभ का विश्लेषण किया जाए तो सार्वजनिक क्षेत्र में उपलब्ध डाटा के अनुसार लाभ की तुलना में नुकसान अधिक हैं। बच्चों में टीकाकरण की शुरुआत करके दोनों ही उद्देश्यों की पूर्ति नहीं हो पा रही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मरीज को मौसमी का जूस चढ़ाने वाले आरोपी ग्लोबल अस्पताल होगा ध्वस्त

मरीज को मौसमी का जूस चढ़ाने वाले आरोपी ग्लोबल अस्पताल होगा ध्वस्त

आरती तिवारी October 27 2022 28245

डेंगू से पीड़ित एक मरीज को प्लेटलेट्स की जगह कथित तौर पर मौसमी का जूस चढ़ा दिया था। पीडीए की ओर से

डायरिया नियंत्रण व रोकथाम के लिए विशेष अभियान का शुभारम्भ 

डायरिया नियंत्रण व रोकथाम के लिए विशेष अभियान का शुभारम्भ 

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2026 616

डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने कहा इस वर्ष डायरिया रोको अभियान की थीम “स्वच्छ जल, समुचित उपचार-डायरिया से ब

बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दवा की जरूरत नहीं : डॉ. सलमान 

बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दवा की जरूरत नहीं : डॉ. सलमान 

हुज़ैफ़ा अबरार June 13 2021 28623

पौष्टिक खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली से इम्यूनिटी स्वतः मजबूत होती है | घर का बना हुआ खाना बच्चों को द

मेनोपॉज के दौरान आयुर्वेद से ऐसे करें झड़ते हुए बालों की देखभाल

मेनोपॉज के दौरान आयुर्वेद से ऐसे करें झड़ते हुए बालों की देखभाल

श्वेता सिंह August 30 2022 34136

उम्र बढ़ने के बाद और मेनोपॉज के आसपास के वक्त में महिलाओं को भी हेयर लॉस, हेयर थिनिंग, डैंड्रफ और गं

गोरखपुर हुआ कोरोना मुक्त, सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य

गोरखपुर हुआ कोरोना मुक्त, सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य

अनिल सिंह December 09 2022 28385

पहली लहर में एक मार्च तक 2021 तक 21 हजार 700 लोग संक्रमित हो चुके थे और 367 की मौत चुकी थी। दूसरी लह

प्रदेश में घट रहा है कोरोना का संक्रमण।

प्रदेश में घट रहा है कोरोना का संक्रमण।

हुज़ैफ़ा अबरार May 14 2021 37261

प्रदेश में 30 अप्रैल 2021 को 310783 एक्टिव मरीज थे। इसके मुकाबले वर्तमान में 204658 एक्टिव मरीज बचे

रीढ़ की हड्डी के चोट का इलाज तेजी से हो सकेगा: शोध

रीढ़ की हड्डी के चोट का इलाज तेजी से हो सकेगा: शोध

लेख विभाग December 06 2022 39883

यूएल के एसोसिएट प्रोफेसर मौरिस एन कोलिन्स ने कहा, ‘‘रीढ़ की हड्डी में लगी चोट या नुकसान व्यक्ति के ल

महिलाओं में कैल्शियम की कमी के लक्षण और निवारण।

महिलाओं में कैल्शियम की कमी के लक्षण और निवारण।

लेख विभाग September 11 2021 32813

ज़िम्मेदारियों के बोझ तले दबी महिलाएं खुद की सेहत पर ध्यान नहीं दे पातीं, इसके कारण 30 की उम्र के बाद

राजू श्रीवास्तव हार्ट अटैक के शिकार, क्यों होते है जिम में हार्ट अटैक

राजू श्रीवास्तव हार्ट अटैक के शिकार, क्यों होते है जिम में हार्ट अटैक

रंजीव ठाकुर August 14 2022 31279

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जिम में वर्कआउट करने के दौरान हार्ट अटैक के शिकार हो गए थे और पूरा बॉलीवुड

बार-बार मुंह सूखता है तो ना करें इग्नोर

बार-बार मुंह सूखता है तो ना करें इग्नोर

लेख विभाग January 18 2023 29481

मौसम में अगर गर्मी ज्यादा हो तो प्यास बार-बार लगना लाजमी होता है लेकिन अगर मौसम सामान्य होने के बाद

Login Panel