देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

हिमाचल के सोलन में बढ़े डायरिया के मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

हिमाचल के हमीरपुर मंडल में कुछ गांवों में डायरिया के मामले में लगातार इजाफा हो रहा है। अभी तक आधा दर्जन के करीब पंचायतें इस बीमारी की चपेट में आ चुकी हैं।

विशेष संवाददाता
January 31 2023 Updated: February 01 2023 05:51
0 25572
हिमाचल के सोलन में बढ़े डायरिया के मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट सोलन में डायरिया ने दी दस्तक

नादौन। हिमाचल के हमीरपुर मंडल में कुछ गांवों में डायरिया के मामले में लगातार इजाफा हो रहा है। अभी तक आधा दर्जन के करीब पंचायतें इस बीमारी की चपेट में आ चुकी हैं। उधर, स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से फील्ड में डटा हुआ है। पानी के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जा चुके हैं। सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग की 6 टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की देखरेख के लिए फील्ड में डटी रहीं। सोमवार को इन टीमों ने क्षेत्र के 35 गांवों में लोगों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान  दवाइयां भी वितरित की गईं।

स्वास्थ्य विभाग (health Department) के मुताबिक तो अभी तक कुल 47 गांवों में लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है तथा 3 दिनों के दौरान अब तक डायरिया (diarrhea) के कुल 838 मामले सामने आए हैं। विभाग के अनुसार क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में सभी आवश्यक दवाइयां (medicines) उपलब्ध करवा दी गई हैं। डायरिया के चपेट में आए इन मामलों में एक 15 वर्षीय बच्चे की हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल  (Hamirpur Hospital) रैफर किया गया है। हालांकि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उधर, विभाग की ओर से पानी के सैंपल जांच (sample test) के लिए कई लैब में भेजे जा चुके हैं। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर गांवों में एकाएक बीमारी फैलने (disease outbreak) का कारण क्या वाकई में यहां के पानी का सेवन रहा है या कुछ और है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. आरके अग्रिहोत्री के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्र के गांवों में लोगों की देखरेख कर रही हैं। उन्होंने बातया कि अभी लोगों की स्क्रीनिंग जारी रखी जाएगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मोटे बच्चों में कोरोना के गंभीर संक्रमण का खतरा अधिक।

मोटे बच्चों में कोरोना के गंभीर संक्रमण का खतरा अधिक।

लेख विभाग November 20 2021 29361

एक अध्ययन में यह निष्कर्ष सामने आया है की मोटापे से ग्रस्त बच्चों को कोरोना के गंभीर संक्रमण का खतरा

मातृ स्वास्थ्य देखभाल में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार पर डब्लूएचओ ने पांच लेखों की एक विशेष श्रृंखला प्रकाशित की

मातृ स्वास्थ्य देखभाल में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार पर डब्लूएचओ ने पांच लेखों की एक विशेष श्रृंखला प्रकाशित की

हे.जा.स. October 16 2023 240851

पीएलओएस ग्लोबल पब्लिक हेल्थ पत्रिका में पांच लेखों की एक विशेष श्रृंखला प्रकाशित की है, जिसमें प्रसव

उच्च जोखिम वाले आईवीएफ मामले में सुरक्षित प्रसव कराया

उच्च जोखिम वाले आईवीएफ मामले में सुरक्षित प्रसव कराया

हुज़ैफ़ा अबरार June 07 2026 2408

मरीज़ की अधिक उम्र रजोनिवृत्ति की स्थिति संरचनात्मक रूप से छोटा गर्भाशय और बार-बार आईवीएफ असफल रहने

लैक्टोज इंटॉलरेंस की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

लैक्टोज इंटॉलरेंस की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

लेख विभाग August 27 2022 35318

लैक्टोज इंटॉलरेंस, पाचन से जुड़ी समस्या होती है, जिसमें लोगों को दूध या डेयरी प्रॉडक्ट्स को पचाने में

आइकॉनिक वीक ऑफ़ हेल्थ के तहत ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर क्षय रोग के प्रति चला जागरूकता अभियान

आइकॉनिक वीक ऑफ़ हेल्थ के तहत ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर क्षय रोग के प्रति चला जागरूकता अभियान

हुज़ैफ़ा अबरार January 09 2022 28830

आइकॉनिक वीक ऑफ हेल्थ कार्यक्रम का उद्देश्य क्षय उन्मूलन के प्रति जनसहभागिता को बढ़ाना है। ऐशबाग रेलव

स्टडी: नशा करने वालों पर कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी का नहीं हो रहा असर

स्टडी: नशा करने वालों पर कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी का नहीं हो रहा असर

विशेष संवाददाता August 28 2022 24241

अध्ययन में 56.81 फीसदी (175) मरीजों पर कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी का असर नहीं हुआ। ये मरीज तंबाकू, गुट

भारतीय नागरिकों से 8.2 वर्ष ज्यादा जीते हैं चीन के लोग, जानिए क्यों

भारतीय नागरिकों से 8.2 वर्ष ज्यादा जीते हैं चीन के लोग, जानिए क्यों

रंजीव ठाकुर July 10 2022 30682

हाल ही में चीन से आएं आंकड़ों ने भारतीय स्वास्थ्य विभाग को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि लगभग एक जैसे

स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों और अस्पतालों में होने वाले संक्रमण की रोकथाम पर ज़ोर 

स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों और अस्पतालों में होने वाले संक्रमण की रोकथाम पर ज़ोर 

हे.जा.स. May 08 2022 34405

रिपोर्ट के अनुसार, देखभाल केंद्रों व अस्पतालों में भर्ती हर 100 मरीज़ों में से, उच्च-आय वाले देशों म

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की क्रियाशीलता से ग्रामीणों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं: डीएम

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की क्रियाशीलता से ग्रामीणों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं: डीएम

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 686

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में प्रत्येक गर्भवती महिला का सुरक्षित एवं शत-प्रतिशत संस्थागत प्

आंखों के नीचे की डार्क सर्कल्स को कैसे दूर करें?

आंखों के नीचे की डार्क सर्कल्स को कैसे दूर करें?

सौंदर्या राय August 03 2021 40854

डार्क सर्कल या पेरियोरबिटल डार्क सर्कल एक त्वचा की चिंता है जो तब उत्पन्न होती है जब आपकी आंखों के आ

Login Panel