देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

टीबी के बढ़ते संक्रमण पर डब्लूएचओ गंभीर, टीबी के खिलाफ टीका लाने के प्रयास तेज़  

महानिदेशक घेबरेयेसस ने मंगलवार को स्विट्ज़रलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान एक उच्चस्तरीय पैनल में, ‘टीबी वैक्सीन ऐक्सीलरेटर’ परिषद स्थापित किए जाने की घोषणा की। विदित है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के बाद टीबी, दूसरी सबसे घातक संक्रामक बीमारी है, और विश्व भर में मौतों की 13वीं सबसे बड़ी वजह है। 

हे.जा.स.
January 20 2023 Updated: January 20 2023 01:55
0 31356
टीबी के बढ़ते संक्रमण पर डब्लूएचओ गंभीर, टीबी के खिलाफ टीका लाने के प्रयास तेज़   दावोस में विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस

दावोस। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने  ‘टीबी वैक्सीन ऐक्सीलरेटर’ परिषद' नाम की एक संस्था का गठन किया है। यह संस्था तपेदिक (टीबी) के विरुद्ध कारगर, नई तरह के टीकों (novel vaccines) के लिए लाइसेंस और उनके प्रयोग की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए काम करेगी। महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस का मानना है कि इस पहल के ज़रिये, बड़ी संख्या में तपेदिक मामलों की रोकथाम और लोगों के जीवन की रक्षा कर पाना सम्भव होगा। 

महानिदेशक घेबरेयेसस (Director-General Ghebreyesus) ने मंगलवार को स्विट्ज़रलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान एक उच्चस्तरीय पैनल में, ‘टीबी वैक्सीन ऐक्सीलरेटर’ परिषद (TB Vaccine Accelerator' council) स्थापित किए जाने की घोषणा की। विदित है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के बाद टीबी (TB), दूसरी सबसे घातक संक्रामक बीमारी है, और विश्व भर में मौतों की 13वीं सबसे बड़ी वजह है। 

उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि कोविड-19 महामारी का एक बड़ा सबक़ ये है कि नवाचारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों को यदि राजनीतिक प्राथमिकता और पर्याप्त वित्त पोषण प्राप्त हो, तो उन्हें तेज़ी से लागू किया जा सकता है। उन्होंने ध्यान दिलाया कि पिछली एक सदी में टीबी के लिए किसी भी वैक्सीन को लाइसेंस नहीं मिला है, जबकि मानव स्वास्थ्य (human health) पर इस बीमारी का गहरा असर होता है।

डॉ घेबरेयेसस ने कहा कि टीबी और कोविड-19 से उपजी चुनौतियाँ भिन्न हैं, मगर जिन क़दमों से विज्ञान, शोध और नवाचार में तेज़ी आती हो, वो एक समान ही हैं।हमारा विश्वास है कि टीबी के क्षेत्र में भी इस प्रकार के उच्चस्तरीय समन्वय से लाभ होगा। 

टीबी की विकराल चुनौती - The great challenge of TB
टीबी पर केन्द्रित इस नई परिषद के ज़रिये वित्त पोषकों, वैश्विक एजेंसियों, सरकारों और तपेदिक के मरीज़ों को एक साथ लाने की मंशा है। इससे वैक्सीन विकसित करने के रास्ते में आने वाले अवरोधों की पहचान करना और उन्हें दूर कर पाना सम्भव होगा। 

टीबी रोग, उपचार और रोकथाम - TB disease, treatment and prevention
टीबी रोग एक जीवाणु (bacteria) की वजह से होता है, जिससे मुख्यत: फेफड़े (lungs) प्रभावित होते हैं। इसका प्रसार टीबी संक्रमित के खाँसने (coughs), छींकने (sneezes) या थूकने (spits) से हवा के ज़रिये फैलता है। इस बीमारी का उपचार और रोकथाम सम्भव है, मगर वर्ष 2030 तक इस बीमारी का अन्त करने के वैश्विक संकल्पों के बावजूद, अभी इस बीमारी के मामलों में कमी आने के संकेत नहीं हैं। 

वर्ष 2021 में, एक करोड़ से अधिक लोग तपेदिक संक्रमण का शिकार हुए और 16 लाख लोगों की मौत हुई। टीबी के मरीज़ों में दवा के विरुद्ध प्रतिरोध एक बड़ी समस्या है, और लगभग पाँच लाख लोगों में हर साल दवाओं के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता पनप रही है। 

टीबी की एकमात्र वैक्सीन - The only vaccine for TB
फ़िलहाल, टीबी वैक्सीन के रूप में Bacillus Calmette-Guérin/BCG को ही लाइसेंस प्राप्त है, जिसे 1921 में विकसित किया गया था। बीसीजी टीके की मदद से नवजात शिशु (newborns) और छोटे बच्चों (young children) में टीबी के गम्भीर रूप की रोकथाम करने में कुछ हद तक सफलता मिलती है लेकिन किशोरों और वयस्कों के लिए यह पर्याप्त रक्षा कवच नहीं है, जिनमें विश्व भर में टीबी संचारण के लगभग 90 फ़ीसदी मामले सामने आते हैं। 

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने हाल ही में टीबी वैक्सीन में निवेश पर केन्द्रित एक अध्ययन कराया, जो बताता है कि 25 वर्षों की अवधि में 50 फ़ीसदी प्रभावी वैक्सीन के ज़रिये, युवजन और वयस्कों में सात करोड़ 60 लाख तपेदिक मामलों की रोकथाम की जा सकती है। 

टीबी से जीवनरक्षा सम्भव - Survival possible from TB
इसके अलावा, 50 फ़ीसदी कारगर वैक्सीन में प्रति एक डॉलर निवेश करने पर, स्वास्थ्य ख़र्चों में कुल 7 डॉलर की बचत और उत्पादकता में वृद्धि सम्भव है। साथ ही, 85 लाख ज़िन्दगियों की रक्षा की जा सकती है और टीबी प्रभावित घर-परिवारों में ख़र्चों में साढ़े छह अरब डॉलर की बचत हो सकती है, विशेष रूप से निर्धनतम और सर्वाधिक निर्बल समुदायों में। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 75 प्रतिशत प्रभावी वैक्सीन की मदद से टीबी संक्रमण के 11 करोड़ नए मामलों और एक करोड़ 23 लाख मौतों को टालना सम्भव हो सकता है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

नशा उन्मूलन रैली और नुक्कड़ नाटक के जरिये तंबाकू छोड़ने और स्वस्थ रहने का सन्देश दिया कलाकारों ने

नशा उन्मूलन रैली और नुक्कड़ नाटक के जरिये तंबाकू छोड़ने और स्वस्थ रहने का सन्देश दिया कलाकारों ने

हुज़ैफ़ा अबरार April 09 2022 34572

डॉ. त्यागी ने कहा विश्व स्वास्थ्य दिवस के क्रम में मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा का उद्देश्य लोगों क

आईएमए में स्लीप एपनिया पर सीएमई का आयोजन किया गया

रंजीव ठाकुर May 16 2022 22765

स्लीप एपनिया एक संभावित गंभीर स्लीप डिसऑर्डर है जिसमें बार-बार सांस लेना बंद हो जाता है और शुरू हो ज

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राष्ट्रपति मुर्मू ने गोद लिए 9.5 लाख मरीज

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राष्ट्रपति मुर्मू ने गोद लिए 9.5 लाख मरीज

विशेष संवाददाता September 18 2022 24250

मोदी सरकार ने 2030 तक टीबी को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। वहीं टीबी को खत्म करने के उद्देश्य से राष्

कानपुर में डेंगू की चपेट में आए प्रशासनिक अधिकारी

कानपुर में डेंगू की चपेट में आए प्रशासनिक अधिकारी

श्वेता सिंह November 05 2022 30212

एडीएम सिटी अतुल कुमार और उनकी पत्नी को भी डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया है। हालत बिगड़ने पर रीजेंसी

देश में  फिर बढ़े कोविड-19 के  मामले। 

देश में  फिर बढ़े कोविड-19 के  मामले। 

रंजीव ठाकुर March 13 2021 29444

मंत्रालय के मुताबिक देश में कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,09,73,260 हो गई है । वहीं,

नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों में सुधर जाएगा प्रवेश, परीक्षा और प्लेसमेंट

नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों में सुधर जाएगा प्रवेश, परीक्षा और प्लेसमेंट

रंजीव ठाकुर September 19 2022 36712

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों की क्वालिटी मैनेजमेंट पर फोक

प्रदेश में बढ़ा कोरोना संक्रमण, मास्क अनिवार्य

प्रदेश में बढ़ा कोरोना संक्रमण, मास्क अनिवार्य

आरती तिवारी April 13 2023 37659

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर जिले में डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल तत्काल क्रिय

वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे: लक्षण, कारण, निदान और उपचार जानिए न्यूरो सर्जन डॉ सुनील कुमार सिंह से

रंजीव ठाकुर June 08 2022 41721

हर साल 8 जून को जागरुकता बढ़ाने के लिए वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे का आयोजन किया जाता है। आज इस अवसर पर ह

केजीएमयू रैह्पसोडी - 2022 का अंतिम दिन हम साथ साथ हैं और फिर मिलेंगे दुबारा के नाम रहा

केजीएमयू रैह्पसोडी - 2022 का अंतिम दिन हम साथ साथ हैं और फिर मिलेंगे दुबारा के नाम रहा

रंजीव ठाकुर September 25 2022 25457

केजीएमयू के तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रैह्पसोडी - 2022 के तीसरे व अंतिम दिन भी मेडिकल

डायबिटीज: बार-बार इंसुलिन का इंजेक्शन लगाने का झंझट खत्म

डायबिटीज: बार-बार इंसुलिन का इंजेक्शन लगाने का झंझट खत्म

हे.जा.स. August 05 2022 38587

डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छी खबर ऑस्ट्रेलिया से आई है। अब डायबिटीज के मरीजों को बार-बार इंसुलि

Login Panel