देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

शिक्षा

चीनी विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस कर रहे छात्रों ने फिजिकल ट्रेनिंग को मान्यता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

कोरोना महामारी फैलने के बाद भारत लौटने को मजबूर मेडिकल छात्र तब से देश और राज्य के सरकारी और निजी अस्पतालों में अपना फिजिकल ट्रेनिंग जारी रखने में असमर्थ रहे हैं।

हे.जा.स.
March 20 2022 Updated: March 20 2022 23:50
0 26842
चीनी विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस कर रहे छात्रों ने फिजिकल ट्रेनिंग को मान्यता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया तिरुवनंतपुरम में छात्रों का प्रदर्शन

तिरुवनंतपुरम, एएनआइ। चीनी विश्वविद्यालयों में एमबीबीएस करने वाले कई भारतीय छात्रों ने भारत में अपने फिजिकल ट्रेनिंग को मान्यता देने की मांग को लेकर शनिवार को केरल सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि कोरोना महामारी फैलने के बाद भारत लौटने को मजबूर मेडिकल छात्र तब से देश और राज्य के सरकारी और निजी अस्पतालों में अपना फिजिकल ट्रेनिंग जारी रखने में असमर्थ रहे हैं। चीनी अधिकारियों से वीजा न मिलने के कारण इन छात्रों को भारत में ही आनलाइन कक्षाओं की मदद से अपना पाठ्यक्रम पूरा करना पड़ा है।

आनलाइन कक्षाओं के बाद मान्यता पर संदेह
प्रदर्शन कर रहे एक छात्र मुर्शिद एलेन ने बताया कि उन्हें जनवरी 2020 में चीन से वापस आने के लिए मजबूर किया गया था। छात्र ने कहा कि आनलाइन कक्षाओं में भाग लेते हुए दो साल हो गए हैं और इस बात की कोई गरंटी नहीं है कि भारत सरकार उन्हें इस आनलाइन कक्षाओं के बाद मान्यता देगी भी या नहीं। उन्होंने कहा कि हम में से अधिकांश छात्र केरल के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में प्रैक्टिकल कर रहे हैं, लेकिन मान्यता प्राप्त नहीं है। अपने ऋण चुकाने और अपनी शिक्षा पूरी करने के बारे में चिंतित छात्र ने कहा कि उन्होंने एक आनलाइन पोर्टल-केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) के माध्यम से केंद्र सरकार को अपनी समस्याओं के बारे में बताया है।

सरकार से प्रमाण पत्र की मांग
एलेन ने कहा कि हमें सरकार से एक प्रमाण पत्र की आवश्यकता है कि हम एक निश्चित अवधि के लिए अस्पतालों में जा रहे हैं और कुछ विभाग के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आगे इस बात पर प्रकाश डाला कि चीन वर्तमान में कोरोना की एक और लहर का सामना कर रहा है और वहां की स्थिति बहुत गंभीर होती जा रही है। फॉरन मेडिकल ग्रेजुएट्स पेरेंट्स एसोसिएशन (FMGPA) के उपाध्यक्ष सुबैर एमसी ने इस दौरान कहा कि छात्र केरल सरकार और भारत सरकार से उनकी शिक्षा को "वैध" मानने के लिए उनके प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए एक प्राधिकरण चाहते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

भारत में कोरोना संक्रमण बेकाबू, लगभग दो लाख पहुँचा मरीज़ों का आंकड़ा

भारत में कोरोना संक्रमण बेकाबू, लगभग दो लाख पहुँचा मरीज़ों का आंकड़ा

हे.जा.स. January 12 2022 30142

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 1 लाख 94 हजार 720 नए केस दर्ज कि

पैनिक अटैक: लक्षण और बचाव के तरीके

पैनिक अटैक: लक्षण और बचाव के तरीके

लेख विभाग October 29 2021 25279

पैनिक अटैक का अनुभव, किसी व्यक्ति की जिंदगी के सबसे भयावह, कष्टप्रद और असहज अनुभवों में से एक होता ह

लोहिया में बनेगा क्रिटिकल केयर का नया अस्पताल

लोहिया में बनेगा क्रिटिकल केयर का नया अस्पताल

आरती तिवारी September 07 2023 42932

राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अब क्रिटिकल केयर का नया हॉस्पिटल बनेगा

बिना सर्जरी के पर्फेक्ट लुक की राह आसान

बिना सर्जरी के पर्फेक्ट लुक की राह आसान

आरती तिवारी July 17 2023 29119

शरीर के किसी हिस्से पर होने वाले गड्ढ़े और चेहरे की सुंदरता बढ़ाने की प्रक्रिया अब बगैर सर्जरी पूरी

स्ट्रोक से मरने वाले लोगों की संख्या 2050 तक हर साल 97 लाख होने का अनुमान: लैंसेट

स्ट्रोक से मरने वाले लोगों की संख्या 2050 तक हर साल 97 लाख होने का अनुमान: लैंसेट

अखण्ड प्रताप सिंह October 18 2023 287769

पिछले 30 वर्षों में विश्व स्तर पर स्ट्रोक (stroke) से पीड़ित, मरने वाले या इस स्थिति के कारण विकलांग

पेपर लेस हो जाएगा अगले साल दिल्ली एम्स

पेपर लेस हो जाएगा अगले साल दिल्ली एम्स

एस. के. राणा October 26 2022 29003

एम्स अगले साल से पेपर लेस हो जाएगा। इस फैसले के बाद से मरीजों को अपनी मेडिकल हिस्ट्री के लिए परेशान

स्वदेशी नेजल वैक्सीन के 3 और बैच को हरी झंडी

स्वदेशी नेजल वैक्सीन के 3 और बैच को हरी झंडी

एस. के. राणा February 11 2023 29006

खास बात यह है कि इस वैक्सीन से कोविड-19 के खिलाफ म्यूकोसेल इम्युनिटी मिलती है। इससे अंदरुनी हिस्सों

भारत की पहली नेजल वैक्सीन लॉन्च

भारत की पहली नेजल वैक्सीन लॉन्च

एस. के. राणा January 27 2023 26710

नेजल वैक्सीन शुरुआत में प्राइवेट अस्पतालों में लगेगी। इस वैक्सीन को सरकार ने भारत के कोविड 19 वैक्सी

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए बरतें सतर्कता|

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए बरतें सतर्कता|

हुज़ैफ़ा अबरार September 05 2021 27885

डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है जो दिन के समय सक्रिय रहता है और घर के भीतर साफ़ पानी मे

अब एसजीपीजीआई में हो सकेगा चेहरे की जटिल चोट व विकृतियों का अत्याधुनिक उपचार

अब एसजीपीजीआई में हो सकेगा चेहरे की जटिल चोट व विकृतियों का अत्याधुनिक उपचार

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 595

रोगी को पूर्व में हुए गंभीर चेहरे की चोट के कारण नेत्रगुहा की हड्डी की जटिल विकृति हो गई थी, जिसके क

Login Panel