देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मिर्गी के सफल इलाज के लिए मौजूदा मिथक और भ्रांतियों को तोड़ना बहुत ज़रूरी- डॉ रवि शंकर

मैं इनका थैंक यू बोलता हूँ क्योंकि इसने हिम्मत करके ऑपरेशन कराया है। नहीं तो धारणा यह है कि मिर्गी का इलाज नहीं हो सकता है, हम झाड़ फूँक कराएँगे।

0 36962

वर्ल्ड एपिलेप्सी डे के ठीक पहले मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के डॉक्टरों की टीम ने एक 19 वर्षीया किशोरी को मिर्गी के दौरों से निजात दिलाई। इस अवसर पर हेल्थ जागरण ने मिर्गी से पीड़ित किशोरी का सफल ऑपरेशन करने वाले मेदांता अस्पताल के डॉक्टर रवि शंकर जो  इंस्टिट्यूट ऑफ़ न्यूरो साइंसेज में एसोसिएट डायरेक्टर हैं, उनसे, मरीज़ युवती से और युवती के पिता से बातचीत की। प्रस्तुत है बातचीत का अंश। 

हुज़ैफ़ा अबरार- ऑपरेशन के बाद आपको कैसा लग रहा है? कोई परेशानी तो नहीं है ?

मरीज़ युवती-  नहीं।  

हुज़ैफ़ा अबरार- डॉक्टर साहब ने आपको नया जीवन दिया है। आप उनका धन्यवाद नहीं देंगीं!

डॉ रवि शंकर- मैं इनका थैंक यू बोलता हूँ क्योंकि इसने हिम्मत करके ऑपरेशन कराया है। नहीं तो धारणा यह है कि मिर्गी का इलाज नहीं हो सकता है, हम झाड़ फूँक कराएँगे। गाँव से आकर इतना समझदार होना और ऑपरेशन के लिए हिम्मत जुटाना, इसके लिए ये तारीफ के काबिल हैं।  

हुज़ैफ़ा अबरार- आपको मेदांता हॉस्पिटल में किसने भेजा था ?

युवती के पिता- गोरखपुर के एक संभ्रांत व्यक्ति के वहां पर मैंने डॉक्टर ठक्कर का नाम सुना था। उन लोगों ने बताया कि वही तुम्हारी बेटी को ठीक कर सकतें है। मैं उनसे लोहिया अस्पताल में मिला। वहां जांच हुई फिर मेदांता में आये।

रंजीव ठाकुर- आप पूरी तरीके से संतुष्ट हैं ?

युवती के पिता- हाँ, मैं पूरी तरह से संतुष्ट हूँ। 

रंजीव ठाकुर- क्या ऑपरेशन के बाद से बिटिया पूरी तरह ठीक हैं?

युवती के पिता- हाँ, पूरी तरह से ठीक है।   

डॉ रवि शंकर- मरीज़ को मिर्गी थी। तीन चार दवाईयों से कण्ट्रोल नहीं हो रहा था। जब स्कैन कराया गया तब पता चला कि दिमाग के एक हिस्से में कड़ापन आ गया था। यह निश्चित हो जाने पर ऑपरेशन का निर्णय लिया गया और दिमाग के उस हिस्से को निकाल दिया गया जिसके कारण मिर्गी के दौरे पड़ते थें।

डॉ रवि शंकर- मिर्गी के बारे में भारत सहित दुनिया में एक अलग सी अवधारणा है। इस अवधारणा को ख़तम करने के लिए और जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल फरवरी के दूसरे सोमवार को वर्ल्ड एपिलेप्सी डे मनाया जाता है। मिर्गी के दस प्रतिशत मरीज़ ऐसे होतें हैं जिनका इलाज दवाईयों से सम्भव नहीं हो पाता है। ऐसे मरीज़ों का ऑपरेशन करके मिर्गी के दौरों से निजात दिलाया जाता है। ये मरीज़ उसी दस प्रतिशत मरीज़ों में से थी।

रंजीव ठाकुर- कितना खर्चा आता है ?

डॉ रवि शंकर- सभी प्रकार की प्रक्रिया को जोड़कर लगभग दो लाख रुपये का खर्चा आता है। इतना ही खर्चा सरकारी अस्पतालों में भी आ जाता है। मिर्गी के बारे में मिथक और भ्रांतियां इतना ज़्यादा हैं कि जब तक जनता को शिक्षित नहीं किया जाएगा, तब तक इस बीमारी का सही इलाज पाना बहुत मुश्किल है ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

दिल्ली-एनसीआर में H3N2 वायरस ने दी दस्तक

दिल्ली-एनसीआर में H3N2 वायरस ने दी दस्तक

विशेष संवाददाता January 05 2023 27624

डॉ डांग लैब के सीईओ डॉ अर्जुन डांग ने बताया कि भारत में H3N2 वायरस के कुछ पॉजिटिव मरीज मिले हैं। डॉ

हरी मिर्च खाने के ये है फायदे

हरी मिर्च खाने के ये है फायदे

लेख विभाग November 02 2022 25850

हरी मिर्च में कई सारे पोषक तत्व होते है जो हेल्थ और ब्यूटी का ख्याल रखती है। हरी मिर्च में विटामिन ए

दिल्ली: आरएमएल-सफदरजंग अस्पताल ने लिया बड़ा निर्णय, अब सर्जरी के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार

दिल्ली: आरएमएल-सफदरजंग अस्पताल ने लिया बड़ा निर्णय, अब सर्जरी के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार

विशेष संवाददाता August 21 2022 27759

आरएमएल-सफदरजंग अस्पताल में 7 घंटे तक ही सर्जरी चलती थी लेकिन अब यह समय बढ़ाकर 10 घंटे का कर दिया गया

महिला हॉस्पिटल में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए नि:शुल्क हैं ये सुविधाएं

महिला हॉस्पिटल में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए नि:शुल्क हैं ये सुविधाएं

विशेष संवाददाता February 08 2023 36941

कुमाऊं का सबसे बड़ा महिला अस्पताल हल्द्वानी है। हर रोज यहां सैकड़ों गर्भवती महिलाएं जांच और इलाज के

इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बढ़ाएं आंखों की रोशनी।

इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बढ़ाएं आंखों की रोशनी।

लेख विभाग August 07 2021 48955

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे आंखों की रोशनी को लेकर समस्याएं आने लगती हैं। आयुर्वेद में कुछ ऐसी

आईआईटी कानपुर ने बनाया डिस्लेक्सिया और डिस्ग्राफिया पीड़ित बच्चों के लिए एप

आईआईटी कानपुर ने बनाया डिस्लेक्सिया और डिस्ग्राफिया पीड़ित बच्चों के लिए एप

रंजीव ठाकुर August 14 2022 38110

आईआईटी की टीम ने डिस्लेक्सिया और डिस्ग्राफिया बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए टचस्क्रीन आधारित एक एप्

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है लीच थेरेपी, तिब्बिया कॉलेज में होगी इनकी पैदावार

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है लीच थेरेपी, तिब्बिया कॉलेज में होगी इनकी पैदावार

आरती तिवारी December 20 2022 39424

एएमयू के हकीम अजमल खान तिब्बिया कॉलेज में लीच थेरेपी से इलाज के साथ जोंक की पैदावार भी होगी। अधिक प

नाखुनों को लम्बें,मजबूत और चमकदार बनाने के रामबाण उपाय

नाखुनों को लम्बें,मजबूत और चमकदार बनाने के रामबाण उपाय

आरती तिवारी September 16 2022 31846

लंबे और खूबसूरत नाखून हर लड़की को पसंद होते हैं। क्योंकि, जब नाखून लंबे होते हैं तो आप उन पर अलग-अलग

कोविड-19: देश में फिर से बढ़ा संक्रमण। 

कोविड-19: देश में फिर से बढ़ा संक्रमण। 

एस. के. राणा July 25 2021 39038

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ कर 4,08,977 हो गई है जो कुल मामलों का 1.34 प्रतिश

गर्भावस्था के दौरान अपर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं के कारण हर दो मिनट में एक महिला की मृत्यु हो जाती है: डब्ल्यूएचओ

गर्भावस्था के दौरान अपर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं के कारण हर दो मिनट में एक महिला की मृत्यु हो जाती है: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. February 28 2023 26178

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक गेब्रयेसुस ने कहा कि हालांकि गर्भावस्था महिलाओं के लिए एक उम्मीद और सकारात्म

Login Panel