देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के नामी डॉक्टरों के नाम करोड़ों की ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार।

अपराधी पहले डॉक्टरों की फर्जी मार्कशीट बनाते फिर उसके आधार पर फाइनेंस कंपनी से 20,00,000 का लोन लेते थे। लोन मिलने के बाद यह इस पैसे आपस में बांट लेते और बाद में अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर देते थे। 

हुज़ैफ़ा अबरार
February 08 2021 Updated: February 08 2021 02:19
0 22424
लखनऊ के नामी डॉक्टरों के नाम करोड़ों की ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार। गिरफ्तार अपराधी

लखनऊ। शहर के नामी डाक्टरों के नाम करोड़ो की ठगी करने वाले फर्जी 5 डॉक्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त  फर्जी तरीके से नामी डॉक्टरों के नाम से लाखों का लोन लेते थे। हजरतगंज पुलिस और साइबर सेल की टीम ने एक फाइनेंस कंपनी की तरफ से दर्ज एफआइआर के बाद फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। 

पुलिस ने बजाज कंपनी के क्रेडिट मैनेजर इशान शर्मा, सेल्स मैनेजर अभिमन्यु राय, एचसीएल में मैनेजर रितेश शुक्ला, मोहित वर्मा और महेंद्र पांडेय उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया। इन जालसाज़ों के पास से 1 लाख रुपये 5 आई फ़ोन और फ़र्ज़ी लोन से संबंधित दस्तावेज बरामद किये। डॉक्टरों के फ़र्ज़ी दस्तावेज़ लगाकर अपराधी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिली भगत से लोन लेते थें। अब तक मिली जानकारी के अनुसार ये शातिर अपराधी 3 करोड़ से ज्यादा लोन लेकर ठगी कर चुके हैं। अपराधी पहले डॉक्टरों की फर्जी मार्कशीट बनाते फिर उसके आधार पर फाइनेंस कंपनी से 20,00,000 का लोन लेते थे। लोन मिलने के बाद यह इस पैसे आपस में बांट लेते और बाद में अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर देते थे। 

कोरोनॉ काल मे डॉक्टरों के लिए फाइनेंस कंपनियों के द्वारा निकाली गयी इस स्कीम का फायदा इन अपराधियों ने उठाया।   डॉक्टरों के नाम से फर्जी डॉक्टर बंनकर लोन लेने के मामले में जैसे ही पुलिस को खबर हुई। पुलिस ने अपना जाल बिछाते हुए इन फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की पूछताछ इन अपराधियों से कर रही है और अभी कई अन्य डॉक्टरों के नाम सामने आने बाकी हैं।  

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कोरोना संक्रमण और मानसूनी बीमारियों में ऐसे करें अंतर।

कोरोना संक्रमण और मानसूनी बीमारियों में ऐसे करें अंतर।

लेख विभाग August 02 2021 27153

सामान्य सर्दी और कोविड-19 के बीच अंतर करना बहुत मुश्किल है। लेकिन यह असम्भव भी नहीं है। डॉक्टर्स के

कनाडा ने विकसित किया नाक के जरिए लिए जाने वाला कोविडरोधी टीका, सभी वैरिएंटों के खिलाफ कारगर

कनाडा ने विकसित किया नाक के जरिए लिए जाने वाला कोविडरोधी टीका, सभी वैरिएंटों के खिलाफ कारगर

हे.जा.स. February 11 2022 26802

कनाडा में मैकमास्टर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने नाक के जरिए लिए जाने वाले कोविड-19 रोधी टीके को

प्रसव के समय अभिभावकों और नवजात शिशुओं के साथ बुरा बर्ताव, अस्पताल संस्कृति में आम बात: डब्लूएचओ

प्रसव के समय अभिभावकों और नवजात शिशुओं के साथ बुरा बर्ताव, अस्पताल संस्कृति में आम बात: डब्लूएचओ

हे.जा.स. March 27 2022 70449

अध्ययन के अनुसार, मानवाधिकार हनन, प्रसव के दौरान बुनियादी देखभाल और मानवीय बर्ताव, बिना अवगत कराये स

देश में मिला मंकीपाक्स संक्रमण यूरोप के वैरिएंट से अलग है: आईसीएमआर

देश में मिला मंकीपाक्स संक्रमण यूरोप के वैरिएंट से अलग है: आईसीएमआर

विशेष संवाददाता August 08 2022 28730

देश में मिले पहले दो मंकीपाक्स संक्रमण मामलों से पता चला है कि वैरिएंट यूरोप में फैले संक्रमण से अलग

दुनिया में बढ़े कोरोना संक्रमण और मौत के मामले। 

दुनिया में बढ़े कोरोना संक्रमण और मौत के मामले। 

एस. के. राणा July 16 2021 25427

संक्रमण के मामलों में पिछले हफ्ते करीब 10 फीसदी यानी की लगभग 30 लाख की वृद्धि हुई। इनमें से सबसे अधि

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाएगा- मोदी

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाएगा- मोदी

हे.जा.स. February 27 2021 34839

‘‘हम पूरे चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक बदलाव ला रहे हैं।’’ एनएमसी के गठन से इस

कुपोषित बच्चों को गोद लेने में भी पहल करे रोटरी क्लब: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

कुपोषित बच्चों को गोद लेने में भी पहल करे रोटरी क्लब: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

रंजीव ठाकुर July 29 2022 30300

रोटरी क्लब दुनिया में एक मानवीय सेवा संगठन के रूप में विख्यात है। उन्होंने विश्व में रोटरी द्वारा कि

गोमती नगर विस्तार में राम आसरे पुरवा, खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की देखिए व्यवस्थाएं

आरती तिवारी August 26 2022 104492

देश कई स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियों से जूझ रहा है, कई तरह के वायरस देश में कहर बरपा रहे हैं। दूसरी ओर

बिहार में नहीं थम रहा डेंगू का आतंक

बिहार में नहीं थम रहा डेंगू का आतंक

विशेष संवाददाता October 24 2022 34908

रविवार को पटना में 343 नये मामले की पहचान हुई है। बता दें कि सबसे अधिक मरीज शहर के पीएमसीएच, आइजीआइए

प्रदेश में फाइलेरिया से बचाव के लिए शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम, 12 मई से 19 जनपदों में खिलाई जाएगी दवा

रंजीव ठाकुर May 12 2022 41006

निर्धारित खुराक स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर, अपने सामने मुफ्त खिलाई जाएगी एवं किसी भी स्थिति

Login Panel