देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

यथार्थ हॉस्पिटल ने वॉकथॉन का आयोजन कर मनाया वर्ल्ड हार्ट डे, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने दिखाई हरी झंडी

दिल्लीवासियों के लिए कार्डियोलॉजी सेवाओं में एक बड़ा कदम साबित होने वाली फिलिप्स अजुरियन कार्डियक कैथ लैब, यथार्थ हॉस्पिटल, मॉडल टाउन में स्थापित की गई है।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 28 2025 Updated: September 28 2025 14:14
0 8828
यथार्थ हॉस्पिटल ने वॉकथॉन का आयोजन कर मनाया वर्ल्ड हार्ट डे, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली। उत्तर भारत में स्वास्थ्य सेवाओं के अग्रणी संस्थान यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स ने आज वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर “चलता रहे मेरा दिल” नाम से दो किलोमीटर का ऊर्जा से भरपूर वॉकथॉन आयोजित किया, जिसकी शुरुआत बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने हरी झंडी दिखाकर की।

इस अवसर पर हॉस्पिटल की अत्याधुनिक कार्डियक कैथ लैब का भी औपचारिक उद्घाटन किया गया, जो उत्तर और पश्चिम दिल्ली की पहली लैब है। कार्यक्रम का उद्देश्य हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देना, सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहित करना और एक ही स्थान पर अत्याधुनिक हृदय उपचार की सुविधा उपलब्ध होने पर जागरूक करना था। सूर्योदय के साथ शुरू हुए इस आयोजन का शुभारंभ ऊर्जा से भरे ज़ुम्बा सेशन के साथ हुआ, जिसने वॉकथॉन का माहौल और भी जीवंत बना दिया।

दिल्लीवासियों के लिए कार्डियोलॉजी सेवाओं में एक बड़ा कदम साबित होने वाली फिलिप्स अजुरियन कार्डियक कैथ लैब, यथार्थ हॉस्पिटल, मॉडल टाउन में स्थापित की गई है। नई तकनीक के साथ हॉस्पिटल अब हृदय रोगों के लिए उन्नत उपचार उपलब्ध करा पाएगा, ताकि मरीजों को तुरंत और संपूर्ण देखभाल मिल सके।

भूमि पेडनेकर ने इस मौके पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आज सुबह इतनी बड़ी संख्या में लोगों को एकजुट होता देखना और सभी का दिल की सेहत को प्राथमिकता देना बहुत प्रेरणादायक रहा। जीवनशैली की  छोटी-छोटी आदतें, जैसे रोजाना टहलना, हमारी सेहत पर गहरा असर डाल सकती हैं। मुझे खुशी है कि मैं यथार्थ हॉस्पिटल, मॉडल टाउन के साथ इस संदेश को वर्ल्ड हार्ट डे पर आगे बढ़ा पा रही हूं। साथ ही, हॉस्पिटल द्वारा एडवांस्ड कार्डियक कैथ लैब की शुरुआत की गई है, जो दिल के मरीजों को समय पर अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध कराएगी, यह भी  एक बेहद महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है।

यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के निदेशक श्री यथार्थ त्यागी ने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों को जोड़ते हैं और हमें यह याद दिलाते हैं कि हृदय रोगों की रोकथाम इलाज जितनी ही जरूरी है। यथार्थ हॉस्पिटल, मॉडल टाऊन में अत्याधुनिक तकनीक के साथ हम राजधानी की जनता को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत बना रहे हैं।


यथार्थ हॉस्पिटल नई दिल्ली में कार्डियोवैस्कुलर और थोरेसिक सर्जरी विभाग के निदेशक और सीनियर कंसल्टेंट डॉ. धीरज झांभ ने रोकथाम की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “हृदय रोग अब भी भारत में मौत का एक प्रमुख कारण है, लेकिन इसे काफी हद तक रोका जा सकता है। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और समय-समय पर जांच से  हृदय रोगों के जोखिम को काफी कम किया जा सकता है।”

“चलता रहे मेरा दिल” कार्यक्रम ने सामुदायिक जुड़ाव और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति को एक साथ जोड़ते हुए यह संदेश दिया कि यथार्थ हॉस्पिटल न केवल रोकथाम पर ध्यान देता है बल्कि अत्याधुनिक कार्डियक तकनीक से भी लोगों को लाभ पहुंचा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

परमार्थ आश्रम ने बढ़ते प्रदूषण पर जताई चिंता

परमार्थ आश्रम ने बढ़ते प्रदूषण पर जताई चिंता

विशेष संवाददाता November 05 2022 27875

वायु प्रदूषण इस समय दुनिया का सबसे बड़ा पर्यावरणीय स्वास्थ्य खतरा है, जो दुनिया भर में प्रतिवर्ष 70 ल

माइग्रेन की समस्या से निजात दिला सकते हैं ये आसान से योगासन

माइग्रेन की समस्या से निजात दिला सकते हैं ये आसान से योगासन

श्वेता सिंह August 18 2022 32441

माइग्रेन एक प्रकार का ऐसा सिरदर्द है जो काफी कष्टदायक होता है। इससे सिर के एक हिस्से में तेज दर्द उठ

पाकिस्तान में रहस्यमय बीमारी से 19 लोगों की मौत

पाकिस्तान में रहस्यमय बीमारी से 19 लोगों की मौत

हे.जा.स. January 29 2023 39554

मोहम्मद आरिफ ने दावा किया कि 2 बच्चों की मौत के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि गोठ में हुई मौतों के का

मंकीपॉक्स: मेरठ के स्कूल में अवकाश, कक्षा तीन के बच्चों में मिले लक्षण

मंकीपॉक्स: मेरठ के स्कूल में अवकाश, कक्षा तीन के बच्चों में मिले लक्षण

श्वेता सिंह September 13 2022 40649

यह वायरल अचानक बच्चों को बीमार कर देता है। इसमें बच्चों को क्वारंटाइन होने की सलाह दी जाती है क्योंक

कोविड-19: 186 दिन में सबसे कम दर्ज किए गए उपचाराधीन मामले।

कोविड-19: 186 दिन में सबसे कम दर्ज किए गए उपचाराधीन मामले।

एस. के. राणा September 23 2021 25152

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 55,67,54,282 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें स

कोरोना वायरस के बाद आया मस्तिष्क खाने वाला ‘अमीबा’

कोरोना वायरस के बाद आया मस्तिष्क खाने वाला ‘अमीबा’

विशेष संवाददाता December 30 2022 26395

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बीमारी के बारे में 1937 में पहली बार अमेरिका में पता चला था। यह एक ऐसी बीमा

डायबटीज और ब्लड प्रेशर दोनों मिल कर एक और एक ग्यारह हो जाते है: डॉ बी के अग्रवाल

रंजीव ठाकुर September 11 2022 188150

इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बीपीकॉन 2022 में हाइपरटेंशन का डायबटीज से सम

इस साल सांस संबंधी बीमारियों में आई कमी

इस साल सांस संबंधी बीमारियों में आई कमी

एस. के. राणा October 26 2022 29429

दिवाली के बाद राजधानी में पिछले साल की तुलना में वायु प्रदूषण कम होने की वजह से दिल्ली के अस्पतालों

कच्चा अदरक खाने के अनेक फायदे, बढ़ती है पुरूषों की कामोत्तेजना

कच्चा अदरक खाने के अनेक फायदे, बढ़ती है पुरूषों की कामोत्तेजना

लेख विभाग March 18 2022 98397

कच्चे अदरक में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाते हैं। कच्ची अदरक में प्रच

केजीएमयू में सिक लीव मांगने वाले कर्मचारियों की करना होगा मेडिकल बोर्ड का सामना

केजीएमयू में सिक लीव मांगने वाले कर्मचारियों की करना होगा मेडिकल बोर्ड का सामना

हुज़ैफ़ा अबरार April 23 2022 33398

केजीएमयू में अब बीमारी के नाम पर तीन दिन से अधिक की छुट्टी नहीं मिल सकेगी। इलाज के लिए तीन दिन से अध

Login Panel