देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

किडनी रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डायलिसिस बेड बढ़ाए जाएं : अमित कुमार 

बढ़ते किडनी रोगियों की संख्या तथा पूर्व से संचालित डायलिसिस यूनिटों में मरीजों की बढ़ती प्रतीक्षा सूची को गंभीरता से लेते हुए डायलिसिस बेडों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन चिकित्सालयों से डायलिसिस बेडों की संख्या बढ़ाए जाने के संबंध में सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, उनका परीक्षण कराकर आवश्यक कार्यवाही त्वरित गति से सुनिश्चित की जाए ताकि मरीजों को समयबद्ध रूप से डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध हो सके।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 12 2026 Updated: August 12 2026 22:43
0 868
किडनी रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डायलिसिस बेड बढ़ाए जाएं : अमित कुमार  Amit Kumar Ghosh Additional Chief Secretary

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने प्रदेश में बढ़ते किडनी रोगियों की संख्या तथा पूर्व से संचालित डायलिसिस यूनिटों में मरीजों की बढ़ती प्रतीक्षा सूची को गंभीरता से लेते हुए डायलिसिस बेडों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन चिकित्सालयों से डायलिसिस बेडों की संख्या बढ़ाए जाने के संबंध में सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, उनका परीक्षण कराकर आवश्यक कार्यवाही त्वरित गति से सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को समयबद्ध रूप से डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध हो सके। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने यह निर्देश वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी अपर निदेशक मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के साथ समीक्षा बैठक में दिए। अमित कुमार घोष ने विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने अथवा अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन न करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सभी चिकित्सक निर्धारित समय पर अस्पताल में उपस्थित रहकर मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएं। अस्पतालों में रात्रिकालीन राउंड भी नियमित रूप से किए जाएं तथा इस दौरान मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति और अस्पताल की व्यवस्थाओं का प्रभावी निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

हृदयघात के मरीजों की समय से पहचान करें
अमित कुमार घोष ने कहा संदिग्ध हृदयघात के मरीजों की ईसीजी के माध्यम से समय से पहचान की जाए तथा आवश्यकतानुसार उन्हें निर्धारित केन्द्रों पर तत्काल भेजा जाए, जिससे मरीजों को गोल्डन ऑवर में उपचार उपलब्ध कराया जा सके। फायर सेफ्टी एनओसी का तत्काल निराकरण करायें। फायर सेफ्टी की समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जिन चिकित्सालयों में फायर सेफ्टी उपकरणों की स्थापना का कार्य चल रहा है, उसे त्वरित गति से पूर्ण कराया जाए। फायर सेफ्टी एनओसी प्राप्त करने में यदि किसी स्तर पर समस्या आ रही है तो उसका तत्काल निराकरण कराया जाए।


डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा अभियान में तेजी लाएं
संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा करते हुए अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि अभियान की शेष अवधि में सभी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं तीव्र किया जाए तथा प्रत्येक जिले में लंबित कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से एंटी-लार्वा एवं फॉगिंग के लिए अभियान चलाने तथा डेंगू एवं मलेरिया की प्रभावी निगरानी के लिए मुख्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आवश्यक लॉजिस्टिक्स एवं चिकित्सा सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। डायग्नोस्टिक किट एवं प्रयोगशाला उपकरण कार्यशील स्थिति में रहें तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त बेड एवं मच्छरदानी युक्त वार्ड तैयार रखे जाएं। इमरजेंसी एवं डेंगू वार्ड में उपचार प्रोटोकॉल उपलब्ध रहने के साथ उनका प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में एंबुलेंस सेवाएं भी पूरी तरह कार्यशील रखी जाएं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सर्दियों में डायबिटीज रोगी किडनी की देखभाल करें।

सर्दियों में डायबिटीज रोगी किडनी की देखभाल करें।

लेख विभाग January 03 2021 22787

डा. दीपक ने कहा सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों के ब्लड में ग्लूकोज का लेवल हाई होता है। सर्दियों मे

बालों को कलर के साथ पोषण भी दे रहा एएमए हर्बल वेजिटल हेयर कलर

बालों को कलर के साथ पोषण भी दे रहा एएमए हर्बल वेजिटल हेयर कलर

रंजीव ठाकुर September 20 2022 171570

अगर आप भी बालों को केमिकल हेयर डाई से कलर करके तंग हो चुके हैं तो एएमए हर्बल वेजिटल हेयर कलर से प्रा

माता-पिता से बच्चों को विरासत में मिलती है थैलेसीमिया की बीमारी|

माता-पिता से बच्चों को विरासत में मिलती है थैलेसीमिया की बीमारी|

हुज़ैफ़ा अबरार May 08 2021 40086

विश्व थैलेसीमिया दिवस, 8 मई पर विशेष| इस वर्ष की थीम है- “Addressing Health Inequalities Across the

देर से पता चलता है लंग कैंसर के 60% केस

देर से पता चलता है लंग कैंसर के 60% केस

आरती तिवारी August 01 2023 29609

फेफड़े के कैंसर से पीड़ित करीब 60 फीसदी मरीजों में बीमारी का पता काफी देर से चलता है। इससे उनके इलाज

आगरा जिला अस्पताल का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया औचक निरीक्षण

विशेष संवाददाता March 21 2023 27312

आगरा दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

कोरोना वायरस के चारों वेरिएंट पर कारगर है कोविशील्ड और कोवैक्सीन: सरकार

कोरोना वायरस के चारों वेरिएंट पर कारगर है कोविशील्ड और कोवैक्सीन: सरकार

एस. के. राणा June 26 2021 30001

डेल्टा प्लस वेरिएंट को आईसीएमआर-एनआईवी में आइसोलेटेड और कल्चरड किया गया है। डेल्टा प्लस पर टीके के प

होली से पहले बर्ड फ्लू की दस्तक, झारखंड में 4  हजार पक्षियों को मारने का आदेश

होली से पहले बर्ड फ्लू की दस्तक, झारखंड में 4 हजार पक्षियों को मारने का आदेश

विशेष संवाददाता February 26 2023 34523

झारखंड के बोकारो में एक सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू फैल गया है।बर्ड फ्लू के मामले सामने आने

वैक्सीन सुरक्षा देने में अभी भी प्रभावी: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

वैक्सीन सुरक्षा देने में अभी भी प्रभावी: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

एस. के. राणा December 22 2021 28662

यह सामने आया है कि कोरोना के स्पाइक जीन में हुए म्यूटेशन की वजह से वैक्सीन की प्रभावशीलता में थोड़ी

दहशत: कोरोना आतंक के बीच चीन में एवियन फ्लू का वायरस मिला इंसानी शरीर में

दहशत: कोरोना आतंक के बीच चीन में एवियन फ्लू का वायरस मिला इंसानी शरीर में

एस. के. राणा April 27 2022 33182

चीन में एवियन फ्लू (बर्ड फ्लू) के एच3एन8 स्ट्रेन के इंसानी शरीर में मिलने के पहले मामले की पुष्टि की

दुर्लभ विल्सन रोग से पीड़ित बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लान्ट हुआ

दुर्लभ विल्सन रोग से पीड़ित बच्ची का सफल लिवर ट्रांसप्लान्ट हुआ

admin April 20 2022 35384

इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स में बिहार से आई 8 वर्षीय बच्ची में जीवनरक्षक लिवर ट्रांसप्लान्ट सर्जरी

Login Panel