देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

विश्व अंगदान दिवस पर आरएमएलआईएमएस में जागरूकता कार्यक्रम

संस्थान अब मृतक दाता से अंग प्रत्यारोपण शुरू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़े और सभी संबंधित टीमें इसमें सक्रिय भूमिका निभाएं। प्रो. विक्रम ने संस्थान में मृतक-दाता प्रत्यारोपण को बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा इसके लिए संस्थान में उपलब्ध विभिन्न योजनाओं और संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सकता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 12 2026 Updated: August 12 2026 23:14
0 840
विश्व अंगदान दिवस पर आरएमएलआईएमएस में जागरूकता कार्यक्रम Director Prof. CM Singh Lohia Institute

लखनऊ। विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के नेफ्रोलॉजी विभाग ने अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संस्थान में मृतक दाता अंग प्रत्यारोपण को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विक्रम सिंह चिकित्सा अधीक्षक प्रो. अरविंद सिंह और कार्यकारी रजिस्ट्रार प्रो. सुब्रत चंद्र उपस्थित रहे। गहन चिकित्सा विशेषज्ञों इमरजेंसी चिकित्सकों नर्सिंग अधिकारियों और ब्रेन-स्टेम डेथ डिक्लेरेशन समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रो. सीएम सिंह ने कहा संस्थान अब मृतक दाता से अंग प्रत्यारोपण शुरू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़े और सभी संबंधित टीमें इसमें सक्रिय भूमिका निभाएं। प्रो. विक्रम ने संस्थान में मृतक-दाता प्रत्यारोपण को बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा इसके लिए संस्थान में उपलब्ध विभिन्न योजनाओं और संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सकता है।

प्रो. अरविंद सिंह और प्रो. सुब्रत चंद्र ने भी टीमों का उत्साह बढ़ाते हुए इस दिशा में मिलकर काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  SOTTO  उत्तर प्रदेश के नोडल अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन ने राज्य में अंगदान को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की जानकारी साझा की और संस्थान को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल के लिए एक अंतर-संस्थागत समन्वय समिति बनाने का सुझाव दिया ताकि संभावित दाताओं की पहचान से लेकर अंगों के आवंटन और प्रत्यारोपण तक की प्रक्रिया अधिक प्रभावी ढंग से हो सके। कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष प्रो. अभिलाष चंद्र ने अंगों की कमी और प्रत्यारोपण की बढ़ती जरूरत के बीच के अंतर पर प्रकाश डाला।

प्रो. अभिलाष चंद्र ने विशेष रूप से अंतिम चरण के गुर्दा रोग से जूझ रहे मरीजों का उल्लेख करते हुए कहा सक्रिय मृतक-दाता प्रत्यारोपण कार्यक्रम इस कमी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। लोहिया में पहले से ही एक सफल जीवित-दाता गुर्दा प्रत्यारोपण कार्यक्रम चल रहा है, जिसे अब मृतक-दाता प्रत्यारोपण से और मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम को संस्थान के कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत एक भावपूर्ण नाटिका और कविता प्रस्तुतियों ने और जीवंत बना दिया। प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर कॉर्निया दाता परिवारों जीवित गुर्दा दाताओं ब्रेन-स्टेम डेथ डिक्लेरेशन समिति के सक्रिय सदस्यों सक्षम प्राधिकारी सदस्यों तथा पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित कियाा। कार्यक्रम का समापन आयोजन सचिव श्रीमती बर्नाडिक्ट मिन्ज़ के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

विश्व में एक दिन में कोरोना से दस हजार से ज्यादा मौतें, 35.13 लाख नए संक्रमितों की हुई पहचान

विश्व में एक दिन में कोरोना से दस हजार से ज्यादा मौतें, 35.13 लाख नए संक्रमितों की हुई पहचान

हे.जा.स. January 28 2022 33163

विश्व में बीते दिन जहां कोरोना के 35.13 लाख नए संक्रमितों की पहचान हुई वहीं 10,316 लोगों की मौत भी ह

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से गई मरीज की जान

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से गई मरीज की जान

जीतेंद्र कुमार March 20 2023 31140

एम्बुलेंस संचालकों का कहना है कि जिस मरीज को रेफर किया गया था, उसकी अस्पताल में ढंग से जांच भी नहीं

बिक्री बढ़ाने के लिए दवा कंपनियों द्वारा डाक्टरों को मुफ्त में चीजें देना प्रतिबंधित: सुप्रीम कोर्ट

बिक्री बढ़ाने के लिए दवा कंपनियों द्वारा डाक्टरों को मुफ्त में चीजें देना प्रतिबंधित: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा February 23 2022 36546

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'यह जनमहत्व और बेहद चिंता का मामला है कि दवा कंपनियों द्वारा मुफ्त में दिए जान

गुजरात में दर्ज हुआ पहला XBB.1.5 वैरिएंट का केस

गुजरात में दर्ज हुआ पहला XBB.1.5 वैरिएंट का केस

विशेष संवाददाता January 01 2023 40110

अमेरिका और ब्रिटेन में इस नए वैरिएंट XBB.1.5 ने तबाही मचा रखा है। अब ये भारत भी पहुंच गया है। गुजरात

Comparison of short term surgical outcomes of male and female gastrointestinal surgeons in Japan

Comparison of short term surgical outcomes of male and female gastrointestinal surgeons in Japan

British Medical Journal September 28 2022 28393

This study found no significant adjusted risk difference in the outcomes of surgeries performed by m

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश कहा अस्पतालों में दवाओं की रहे उपलब्धता

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश कहा अस्पतालों में दवाओं की रहे उपलब्धता

अबुज़र शेख़ November 25 2022 23013

उपमुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से सभी सीएमओ एवं सीएमएस के साथ दवाओं की उपलब्धता की

बच्चे में पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने पर कोरोना संक्रमण की संभावना। 

बच्चे में पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने पर कोरोना संक्रमण की संभावना। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2021 36572

गाइडलाइन के मुताबिक अगर बच्चे को तीन दिन से ज्यादा बुखार आ रहा है या परिवार में किसी को कोरोना हुआ ह

शाकाहारी माताओं के मुकाबले मांसाहारी महिलाओं के दूध में साढ़े तीन गुना ज्यादा पेस्टीसाइड: शोध 

शाकाहारी माताओं के मुकाबले मांसाहारी महिलाओं के दूध में साढ़े तीन गुना ज्यादा पेस्टीसाइड: शोध 

हुज़ैफ़ा अबरार January 16 2023 31431

मांसाहार करने वाली महिलाओं के दूध में कीटनाशक की मात्रा साढ़े तीन गुना तक ज्यादा मिली। इसी तरह अधिक

चीन पर फिर मंडराया कोरोना का खतरा, आंशिक लॉकडाउन।

चीन पर फिर मंडराया कोरोना का खतरा, आंशिक लॉकडाउन।

हे.जा.स. October 27 2021 28539

चीन के लांझू शहर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस आदेश के साथ ही करीब 4 ला

लंपी वायरस के कारण पशुओं के परिवहन पर रोक

लंपी वायरस के कारण पशुओं के परिवहन पर रोक

विशेष संवाददाता August 29 2022 35109

गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भी मवेशियों में लंपी वायरस की पुष्टि होने के बाद बस्तर में जिला

Login Panel