











































Large Stock of Medicines from Major Companies Recovered in Agra
आगरा। गत दिनों प्रेम नगरी आगरा के धनौली टेढ़ी बगिया और राजस्थान के भरतपुर में भी एक सूखे कुएं से करीब 5 करोड़ रुपये की दवाइयां बरामद हुई थीं। इन मामलों को एक-दूसरे से जुड़ा होने के संदेह में जांचा जा रहा है। भरतपुर के बयाना में कुआं में बड़ी कंपनियों की दवाएं बरामद हुए थी। जांच टीम को इनके नकली होने की आशंका है कि ऐसी ही दवाओं की बिक्री अन्य जिलों में की गई हो। इस पर औषधि विभाग ने जब्त दवाओं के कंपनी के नाम बैच नंबर क्यूआर कोड समेत आदि जानकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुख्यालय को भेजी गई है। उसी आधार पर पूरे प्रदेश में इनकी जांच की जाएगी।
कंपनियों से नहीं आया कोई जवाब
औषधि विभाग ने बरामद दवाओं की रिपोर्ट संबंधित कंपनियों को भेजी थी। किसी भी कंपनी का इस बारे में स्पष्टीकरण नहीं आया है। औषधि निरीक्षक नीलेश शर्मा ने बताया कुओं से बरामद दवाओं की बैच नंबर निर्माता कंपनी एक्सपायरी डेट समेत विभिन्न जानकारी संबंधित कंपनी को भेजकर उनसे पूछा है कि ये दवाइयां आपके यहां निर्मित हैं या नहीं। अभी कंपनियों की ओर से कोई विवरण नहीं मिला है।
आगरा के धनौली टेढ़ी बगिया और भरतपुर में बरामद दवाओं के प्रदेशभर में बिक्री की आशंका है। ऐसे में इनके बैच नंबर समेत अन्य रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुख्यालय भेजी है। इससे इसके आधार पर प्रदेश के अन्य जिलों में जांच की जा सके। आगरा: 29 सितंबर को एक अवैध गोदाम से लगभग 5 करोड़ रुपये की दवाइयां बरामद हुई थीं। टेढ़ी बगिया आगरा: नाले और झाड़ियों में भी भारी मात्रा में दवाइयां मिलीं।
भरतपुर, राजस्थान: एक सूखे कुएं में लगभग 5 करोड़ रुपये की दवाइयां मिलीं। इस मामले में आगरा के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की खबर है। जांच जारी: बरामद दवाइयों के नकली होने की आशंका है। पुलिस और औषधि विभाग दवाओं के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रहे हैं। दवाओं के बैच नंबर क्यूआर कोड और निर्माता कंपनियों का विवरण खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुख्यालय भेजा गया है। इसके आधार पर प्रदेश के अन्य जिलों में दवा स्टोरों की जांच कर बिक्री के संभावित नेटवर्क का पता लगाया जाएगा।







विशेष संवाददाता November 08 2026 0 1050
लेख विभाग November 09 2026 0 959
हुज़ैफ़ा अबरार November 08 2026 0 721
लेख विभाग November 10 2026 0 623
हुज़ैफ़ा अबरार November 11 2026 0 567
एस. के. राणा November 08 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 1351
हुज़ैफ़ा अबरार November 07 2026 0 1071
विशेष संवाददाता November 08 2026 0 1050
लेख विभाग November 09 2026 0 959
हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2026 0 854
हुज़ैफ़ा अबरार November 05 2026 0 805
हुज़ैफ़ा अबरार November 01 2026 0 791
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 10983
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 7392
एस. के. राणा February 01 2026 0 7056
एस. के. राणा January 20 2026 0 6804
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 6412
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 6139
एस. के. राणा January 13 2026 0 5684
सौंदर्य
सौंदर्या राय March 05 2022 0 35258
सौंदर्या राय February 26 2022 0 43083
सौंदर्या राय February 25 2022 0 79148
सौंदर्या राय February 08 2022 0 34173
admin January 15 2022 0 36051
सौंदर्या राय September 02 2021 0 61704
संक्रमण से 354 और लोगों की मौत हो गई जो इस साल एक दिन में सर्वाधिक मृतक संख्या है। 17 दिसंबर 2020 को
एनीमिया से ग्रसित मरीज हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं। एनीमिया मुक्त भारत के सपने को साकार
आयुर्वेद यह मानता है कि दिनचर्या शरीर और मन का अनुशासन है। दिनचर्या के नियमित रूप से पालन करने पर प्
आधुनिक ऑर्थोडॉन्टिक्स केवल दांतों को सीधा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि चेहरे की सामंजस्यपूर्ण संरच
एच0आर0 सी0टी0 स्कैन की जांच शुल्क क्रमशः 16 स्लाइस तक 2 हजार रूपये, 17 से 64 स्लाइस तक 2250 रूपये व
लखनऊ में गुरुवार को 310 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के ज्या
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 की वजह से पिछले साल 7.7 करोड़ लोग गरीबी के
डॉ़ मान सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि विष्णु कॉलोनी स्थित वंशिका मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से ग
हमें खुशी है कि इस उत्पाद को एफडीए द्वारा प्रतिस्पर्धी जेनेरिक थेरेपी (सीजीटी) के रूप में नामित किया

COMMENTS