देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

माइग्रेन की समस्या से निजात दिला सकते हैं ये आसान से योगासन

माइग्रेन एक प्रकार का ऐसा सिरदर्द है जो काफी कष्टदायक होता है। इससे सिर के एक हिस्से में तेज दर्द उठता है और कई पीड़ितों में गैस्टिक समस्याएं जैसे मितली, उल्टी आदि भी शुरू हो जाती है। भारत में लगभग 10 में से 2 महिलाएं और 15 में से 5 पुरुष इस समस्या से ग्रस्त हैं।

श्वेता सिंह
August 18 2022 Updated: August 19 2022 02:25
0 32497
माइग्रेन की समस्या से निजात दिला सकते हैं ये आसान से योगासन प्रतीकात्मक चित्र

माइग्रेन एक प्रकार का ऐसा सिरदर्द है जो काफी कष्टदायक होता है। इससे सिर के एक हिस्से में तेज दर्द उठता है। कई पीड़ितों में गैस्टिक समस्याएं जैसे मितली, उल्टी आदि भी शुरू हो जाती है। भारत में लगभग 10 में से 2 महिलाएं और 15 में से 5 पुरुष इस समस्या से ग्रस्त हैं।

 

वैसे तो साधारण सिरदर्द (headache) में दर्द निवारक दवा (painkillers) से आसानी से राहत मिल जाती है लेकिन यदि माइग्रेन (migraine) का दर्द बार बार परेशान करे और ऐसे में दवाइयों का ज्यादा उपयोग गंभीर समस्या खड़ी कर सकता है। ऐसे में लोग इस गंभीर बीमारी (serious disease) के किसी सुरक्षित उपाय की तलाश में रहते हैं। हम आपको कुछ योगासनों (yoga asanas) के द्वारा माइग्रेन  के दर्द से बचने  का नुस्खा बताएंगे।

 

पश्चिमोत्तानासन - Paschimottanasana

तनाव माइग्रेन की समस्या के लिए सबसे बड़ी वजहों में से एक है। पश्चिमोत्तानासन योग के नियमित अभ्यास के द्वारा तनाव पर लगाम लगाकर मन को शांत किया जा सकता है। इस योग को बैठकर किया जाता है। इसके लिए सबसे पहले दोनों पैरों को बाहर की तरफ फैलाएं। इसके बाद पैर की उंगलियों को आपस में चिपकाते हुए और गहरी सांस लेते हुए अपनी बाहों को जितना संभव हो ऊपर की ओर उठाएं और उसके बाद क्षमतानुसार बैठे बैठे ही झुककर पैरों की उंगलियों को छूने का प्रयास करें। इस योग के माध्यम से कूल्हों की चर्बी को भी कम किया जा सकता है।

 

सेतुबंधासन - Setubandhasana

कई बार ब्लड प्रेशर भी तनाव के लिए जिम्मेदार माना जाता है और माइग्रेन की समस्या में तो ये काफी घातक साबित हो सकता है। सेतुबंधासन में पीठ के बल लेटकर शरीर को पुल की आकृति में रखना होता है। इसके लिए पैरों को जमीन पर टिकाकर और हाथ के पंजों से फर्श का सहारा लेकर शरीर के बीच वाले हिस्से को सेतु की तरह ऊपर की ओर उठाएं। इसके नियमित अभ्यास से गैस्टिक समस्या से राहत मिलती है।

 

बालासन - Balasan

बालासन में शरीर को स्ट्रेच किया जाता है और इस खिंचाव से तनाव या अवसाद की समस्या को कम किया जा सकता है। बालासन में दोनों पैरों को मोड़कर पेट से चिपकाकर बैठे बैठे ही थोड़ा सा झुक जाएं। इसके बाद अपने दोनों हाथों को आगे की तरफ खींचें इससे पेट सहित हाथों की नशों में भी खिंचाव महसूस होता है। इस योग के नियमित अभ्यास से ब्लड सर्कुलेशन सुचारू रूप से चलता है। साथ ही पेट की भी कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अपनी खूबसूरती निखारने के लिए, बरसात के मौसम में करिये योग

अपनी खूबसूरती निखारने के लिए, बरसात के मौसम में करिये योग

सौंदर्या राय August 06 2022 29332

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना 20 मिनट योग करने से त्वचा अपना कसाव जल्दी नहीं खोती। शरीर को शेप में ल

गर्मी में खाएं ये चीजें, बॉडी का तापमान रहेगा सामान्य

गर्मी में खाएं ये चीजें, बॉडी का तापमान रहेगा सामान्य

लेख विभाग May 25 2023 33227

गर्मियों के सीजन में हीट को हैंडल करना मुश्किल होता है। गर्मी से बचने के लिए हम ऐसे फूड्स या ड्रिंक

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, अस्पताल में बढ़े उल्टी दस्त के मरीज

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, अस्पताल में बढ़े उल्टी दस्त के मरीज

विशेष संवाददाता May 23 2023 33168

अस्पतालों में मरीजों की कतार बढ़ने लगी है। बीते दिन 1500 के करीब मरीज लखीमपुर जिला अस्पताल पहुंचे। ह

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए बरतें सतर्कता|

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए बरतें सतर्कता|

हुज़ैफ़ा अबरार September 05 2021 27955

डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है जो दिन के समय सक्रिय रहता है और घर के भीतर साफ़ पानी मे

इंदिरा आईवीएफ ने लखनऊ में नए अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन किया

इंदिरा आईवीएफ ने लखनऊ में नए अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन किया

हुज़ैफ़ा अबरार May 18 2022 69895

इंदिरा आईवीएफ द्वारा उपयोग की जाने वाली तकनीक में अत्याधुनिक विकास ने उपचार के पहले चक्र के दौरान कई

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की पहली वैक्सीन

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की पहली वैक्सीन

आरती तिवारी August 31 2022 30271

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत को पहली स्वदेशी वैक्सनी मिलने वाली है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और बा

रीजेंसी हॉस्पिटल ने डिफेकेशन डिसऑर्डर पर लोगों को जागरूक किया

रीजेंसी हॉस्पिटल ने डिफेकेशन डिसऑर्डर पर लोगों को जागरूक किया

हुज़ैफ़ा अबरार December 27 2025 5698

इस जागरूकता पहल के माध्यम से रीजेंसी हॉस्पिटल लखनऊ लंबे समय से कब्ज की समस्या से ग्रसित खासकर वे लोग

माइग्रेन के दर्द को तुरंत ठीक करती हैं ये देसी चीज, बिना दवा ​लिए सही होगा माइग्रेन

माइग्रेन के दर्द को तुरंत ठीक करती हैं ये देसी चीज, बिना दवा ​लिए सही होगा माइग्रेन

श्वेता सिंह September 07 2022 31894

माइग्रेन का अटैक आने के दौरान कुछ लोगों को मतली और उल्टी की समस्या हो सकती है, जबकि कुछ लोगों में ते

कानपुर के जेके कैंसर संस्थान में ओरल कैंसर के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी

कानपुर के जेके कैंसर संस्थान में ओरल कैंसर के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी

श्वेता सिंह September 20 2022 28599

चिंताजनक बात है कि अब मुख कैंसर की चपेट में युवा तेजी से आ रहे हैं। जेके कैंसर संस्थान में तीन वर्ष

एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुँचा।

एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुँचा।

हे.जा.स. October 18 2021 49967

प्रदूषण मापक ऐप ‘समीर’ के अनुसार रविवार को गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 350, ग्रेटर

Login Panel