देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

महिलाओं के मान, सम्मान और गौरव का माध्यम बना स्वंय सहायता समूह- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

सभी अधिकारी कम से कम एक-एक टीबी ग्रसित बच्चों को गोद लें और इस कार्य से स्वंय सेवी संस्थाएं भी जुड़े। यूनिवर्सिटी एवं कालेज भी ऐसे बच्चों को गोद लेंगे।

हे.जा.स.
February 10 2021
0 42197
महिलाओं के मान, सम्मान और गौरव का माध्यम बना स्वंय सहायता समूह- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित करतीं, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

गोरखपुर। वर्ष 2025 तक पूरे देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य भारत के प्रधानमंत्री द्वारा निर्धारित किया गया है। टीबी ग्रसित मरीजों को चिन्हित कर उनका इलाज किया जा रहा है। उक्त बातें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहीं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कम से कम एक-एक टीबी ग्रसित बच्चों को गोद लें और इस कार्य से स्वंय सेवी संस्थाएं भी जुड़े। यूनिवर्सिटी एवं कालेज भी ऐसे बच्चों को गोद लेंगे।

राज्यपाल ने कहा कि स्वंय सहायता समूह से महिलाओं को मान, सम्मान, गौरव प्राप्त हुआ है। देश के विकास में महिलाओं की शक्ति को जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किशाोरियों, बेटियों, युवाओं के हित में अनेक योजनाएं शासन द्वारा संचालित की गयी है, इसके व्यापक प्रचार प्रसार के साथ ही इसका लाभ पात्र लाभार्थी को मिले। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज गोरखपुर के सर्किट हाउस में स्वंय सहायता समूहों, क्षय रोग ग्रसित बच्चों एवं किसान उत्पादक संगठन, प्रगतिशील किसानों के साथ बैठक की तथा स्वंय सहायता समूह की 11 समूहों से वार्ता की। समूह की महिलाओं द्वारा बताया गया कि समूह से जुड़कर उनका आर्थिक उन्नयन हुआ तथा परिवार में खुशहाली का माहौल है।

इस मौके पर राज्यपाल ने स्वंय सहायता समूहों को 7 करोड़ 33 लाख 10 हजार रूपये का डेमो चेक, जिसमें 1074 समूहों का रिवॉल्विंग फन्ड तथा 520 समूहों को एक लाख 10 हजार सम्मिलित है तथा सामुदायिक शौचालय के तहत 2 महिलाओं को चाभी एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कोटे की एक दुकान चयन का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर 11 स्वंय सेवी संस्थाओं द्वारा स्टाल लगाये गये थे, जिसका राज्यपाल ने विधिवत अवलोकन किया।

उन्होंने ने कहा कि स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं की बातों को सुनकर अपार खुशी हुई है, 10 साल पहले महिलाओं की स्थिति और आज की स्थिति में बेहतर सुधार हुआ है। स्वंय सहायता के अन्दर महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और आज वे इससे जुड़कर उनका आर्थिक उन्नयन हुआ है। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं को आगे आकर टीबी ग्रसित बच्चों एवं मरीजों के परिवार को प्रेरित करें कि, अच्छे खान पान से मरीज ठीक हो जायेगा, गांव में ऐसे मरीजों की जानकारी समूह को करनी चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा जीवन उत्थान का बड़ा माध्यम होता है, समूह की महिलाओं से कहा कि वे संकल्प लें कि बेटा-बेटी में कोई भेद भाव नही है, दोनो एक समान है, ऐसे भाव के साथ अपने बच्चों को खूब पढ़ायें। उन्होंने कहा कि बच्चियों का सशक्त होना जरूरी है तथा उनका ब्लड टैस्ट कराया जाये और यह सुनिश्चित हो कि हीमोग्लोबीन 13 से 16 प्रतिशत से कम नही होना चाहिए, कुपोषण से बच्चियों के जीवन को बचाने के लिए बाल विवाह कदापि न करें, 18 साल से कम उम्र की बच्चियों की शादी करने पर सजा का भी प्राविधान है। उन्होंने यह संकल्प लिया जाये कि बाल विवाह एवं दहेज प्रथा की परिपाटी को पनपने नहीं दिया जायेगा, महिलाएं जब तक चुप रहेगी तब तक यह कुप्रथा दूर नही हो सकती है। समाज में कुप्रथा को दूर करने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। स्वच्छ, स्वस्थ्य एवं शांत समाज की स्थापना की जाये।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

158 उप स्वास्थ्य केन्द्र होंगे क्रमोन्नत, सीएम गहलोत का बड़ा फैसला

158 उप स्वास्थ्य केन्द्र होंगे क्रमोन्नत, सीएम गहलोत का बड़ा फैसला

हे.जा.स. May 15 2023 28425

सीएम ने प्रदेश में 158 उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नत करने, 3

दूसरे अस्पतालों को अपने डाक्टर व संसाधन मुहैया कराएगा एम्स

दूसरे अस्पतालों को अपने डाक्टर व संसाधन मुहैया कराएगा एम्स

एस. के. राणा October 31 2022 30117

जो मरीज हल्के लक्षण वाले हैं और उन्हें दूसरे अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तर पर इलाज दिया जा सकता है तो

दिल्ली मेट्रो में पिलाई जा रही पल्स पोलियो

दिल्ली मेट्रो में पिलाई जा रही पल्स पोलियो

विशेष संवाददाता September 19 2022 41267

पल्स पोलियो का महाभियान चलाया जा रहा है। वहीं मेट्रो की वायलट लाइन स्थित विभिन्न स्टेशनों पर 18 से 2

केजीएमयू लखनऊ में क्रिटिकल केयर नर्सिंग का पाठ्यक्रम शुरू

केजीएमयू लखनऊ में क्रिटिकल केयर नर्सिंग का पाठ्यक्रम शुरू

रंजीव ठाकुर August 05 2022 31842

इस पाठ्यक्रम में गंभीर मरीजों की देखभाल की बारीकियां सिखाई जाएंगी। बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) से

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने मनाया प्रथम टीबी दिवस नि:क्षय दिवस

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने मनाया प्रथम टीबी दिवस नि:क्षय दिवस

हुज़ैफ़ा अबरार December 17 2022 29765

डा सूर्यकान्त ने लोगों को बताया कि दुनिया में प्रतिवर्ष एक करोड़ टीबी के नये रोगी होते है, जिनमें से

खाली पेट करते हैं एक्सरसाइज, तो रखें इन बातों का ध्यान

खाली पेट करते हैं एक्सरसाइज, तो रखें इन बातों का ध्यान

लेख विभाग May 01 2023 25501

हमें दिन की शुरुआत फिजिकल एक्सरसाइज के साथ करनी चाहिए जिससे हमारा पूरा दिन तनाव मुक्त और ऊर्जा से भर

भारत बायोटेक की इंट्रानेजल कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी

भारत बायोटेक की इंट्रानेजल कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी

एस. के. राणा November 29 2022 32377

भारत बायोटेक कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि इस खास वैक्सीन का तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल भी किय

यूरोप: पिछले छह हफ्ते के दौरान कोरोना संक्रमण के मामले तीन गुना बढे 

यूरोप: पिछले छह हफ्ते के दौरान कोरोना संक्रमण के मामले तीन गुना बढे 

हे.जा.स. July 21 2022 29825

यूरोप क्षेत्र में शामिल 53 देशों में (मध्य एशिया के करीब) पिछले हफ्ते कोरोना के 30 लाख नए मामले सामन

कानपुर में हालात चिंताजनक, डायरिया से 20 रोगियों के गुर्दे फेल

कानपुर में हालात चिंताजनक, डायरिया से 20 रोगियों के गुर्दे फेल

श्वेता सिंह September 20 2022 29969

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि ओपीडी में साढ़े तीन सौ रोग

सर्दियों में बालों की देखभाल कैसे करें?

सर्दियों में बालों की देखभाल कैसे करें?

सौंदर्या राय November 07 2021 20496

ठंड के मौसम में बालों को अगर कोई समस्या परेशान करती है तो वह बालों का झड़ना और डैंड्रफ ही है। ऐसे मे

Login Panel