देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

नेचुरल उपायों से बढ़ायें, आँखों की खूबसूरती  

आँखों के आस-पास के हिस्से को मॉइस्चराइज करने से आँखों की ख़ूबसूरती सबसे ज्यादा बेहतर बनती है।  इसके साथ अपने पूरे चहरे को मॉइस्चराइज करिये। इससे आपके चेहरे पर ग्लो आएगा। आपके पूरे चेहरे की सुंदरता के साथ, आँखों की भी सुन्दरता खिल जाएगी।

सौंदर्या राय
May 08 2022 Updated: May 08 2022 20:05
0 59739
नेचुरल उपायों से बढ़ायें, आँखों की खूबसूरती   प्रतीकात्मक चित्र

एक सुन्दर से चेहरे पर बड़ी-बड़ी आंखें और लंबी-घनी पलकें लोगों को आकर्षित करतीं हैं। कहतें हैं आँखों से दिल में उतरना भी आसान होता है। अगर कहीं हिरनी से बड़ी-बड़ी आंखें हो तो क्या कहना! आज हम आपको कुछ नेचुरल तरीके (natural methods) और एहतियात बता रहें हैं, जिसे अपनाकर आप भी अपनी आँखों को दिल में उतर जाने वाली बना लीजिये। 

पर्याप्त नींद लें - get enough sleep


अगर आप रात को देर तक जागतीं हैं तो आपकी आँखें लाल, सूखी और मुरझाई सी हो जातीं हैं। ऐसा नींद की कमी की वजह से होता है। अगर आप अपनी आँखों के आकार को बढ़ाना चाहतीं हैं तो पर्याप्त नींद लेना ज़रूरी है। इसके लिए आपको प्रतिदिन 5 घंटे से 7 घंटे तक सोना ज़रूरी है। 

पर्याप्त पानी पीयें - get enough sleep


पानी की ज़रूरी मात्रा कम हो जाने से भी आँखों के किनारे सूजन आ जाती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से सूजन को दूर किया जा सकता है। अपने साथ पानी की बोतल रखने की कोशिश करें। जब भी आपको ध्यान आये उसमें से थोड़ा सा पानी पी लें।  अपने को हाइड्रेटेड रखने के बहुत फायदे होते हैं। ऐसा करने से आप ताज़गी महसूस करेंगी। 

चेहरे को मॉइस्चराइज करें - moisturize the face


आँखों के आस-पास के हिस्से को मॉइस्चराइज करने से आँखों की ख़ूबसूरती सबसे ज्यादा बेहतर बनती है।  इसके साथ अपने पूरे चहरे को मॉइस्चराइज करिये। इससे आपके चेहरे पर ग्लो आएगा। आपके पूरे चेहरे की सुंदरता के साथ, आँखों की भी सुन्दरता खिल जाएगी। अपने चहरे के लिए फेशियल मॉइस्चराइजर, और आँखों के पास के हिस्सों के लिए ऑय मॉइस्चराइजर प्रयोग करें। 

आँखों की मसाज करें - massage eyes


अपनी आँखों के आस-पास हलके से मसाज करने से खून का संचार बढ़ता है, आँखों की सुन्दरता बढती है और काले घेरे भी कम होते हैं | अपनी आँखों के पास हलके से मसाज करें, और गोलाकार में रब करें | यह काम आप वाइब्रेटिंग ऑय रोलर से भी कर सकतीं हैं। आँखों के आस-पास मसाज करते समय तेल का  करिये। 

आँखों की एक्सरसाइज करें - do eye exercises


अगर आपको अपने शरीर के किसी भाग की ख़ूबसूरती बढ़ानी है, तो उसका सबसे बेहतरीन तरीका है उनको एक्सरसाइज करना | हांलाकि ये आपकी आँखों का आकार तो नहीं बढ़ाएंगी, लेकिन अपनी आँखों को ताकत प्रदान करना भी ज़रूरी है और उसे नज़रंदाज़ नहीं करना चाहिए। 

आई मास्क का प्रयोग करें - use eye mask


10 मिनट के लिए आई मास्क पहनने से आपकी आँखों के आस पास की सूजन कम हो जाएगी। नियमित तौर पर करने से, आपकी आँखों के पास की त्वचा कोमल होगी, और आपकी आँखों के लिए चमकना आसान होगा | अगर पास में आई मास्क नहीं है, तो आँखों पर आइस क्यूब रगड़ने से भी वही प्रभाव पड़ेगा। 

आँखों की खूबसूरती (beauty of the eyes) बढ़ने वाले इन प्राकृतिक उपायों को नियमित तरीके से करने से ही आपको लाभ मिलेगा। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

हरियाणा में अब तक H3N2 वायरस के 10 मामले आए सामने

हरियाणा में अब तक H3N2 वायरस के 10 मामले आए सामने

विशेष संवाददाता March 11 2023 22092

हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लोगों से अपील की है कि वो मास्क का प्रयोग करें और ला

होली से पहले बर्ड फ्लू की दस्तक, झारखंड में 4  हजार पक्षियों को मारने का आदेश

होली से पहले बर्ड फ्लू की दस्तक, झारखंड में 4 हजार पक्षियों को मारने का आदेश

विशेष संवाददाता February 26 2023 34684

झारखंड के बोकारो में एक सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू फैल गया है।बर्ड फ्लू के मामले सामने आने

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता जरुरी: डा. विनोद  

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता जरुरी: डा. विनोद  

हुज़ैफ़ा अबरार March 09 2021 38092

ज्यादातर केसेस में मरीजों में गांठ तो रहती है लेकिन दर्द नहीं होता है। कई महिलाएं अपने ब्रेस्ट में ग

मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों का कोरोना टेस्ट और टीका लगाए सरकार: सुप्रीम कोर्ट 

मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों का कोरोना टेस्ट और टीका लगाए सरकार: सुप्रीम कोर्ट 

एस. के. राणा July 06 2021 26920

उच्चतम न्यायालय अधिवक्ता गौरव बंसल द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी कि लगभग 10,000 लोग जो छ

एसजीपीजीआई में रोबोटिक सर्जरी की मांग बढ़ी, 100 मरीज प्रतीक्षा सूची में

एसजीपीजीआई में रोबोटिक सर्जरी की मांग बढ़ी, 100 मरीज प्रतीक्षा सूची में

हुज़ैफ़ा अबरार February 11 2022 109998

पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन का कहना है कि संस्थान में रोबोटिक सर्जरी की मांग बढ़ गई है। एक रोबोट से ऑ

जायडस कैडिला को पार्किंसंस रोग से सम्बंधित दवा के लिए यूएसएफडीए से अस्थायी मंजूरी मिली

जायडस कैडिला को पार्किंसंस रोग से सम्बंधित दवा के लिए यूएसएफडीए से अस्थायी मंजूरी मिली

हे.जा.स. January 01 2022 46020

पिमावांसेरिन एक एटिपिकल एंटीसाइकोटिक है और जिसका उपयोग पार्किंसंस रोग से जुड़े मतिभ्रम और भ्रम के उप

मस्तिष्क स्वास्थ्य पर डब्ल्यूएचओ ने पहला पोजिशन पेपर जारी किया 

मस्तिष्क स्वास्थ्य पर डब्ल्यूएचओ ने पहला पोजिशन पेपर जारी किया 

हे.जा.स. August 10 2022 62321

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि मस्तिष्क और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र मानव शरीर के कमांड सेंटर हैं, जो शरीर के चे

मेदांता फर्स्ट एड और सीपीआर की ट्रेनिंग देगा सुरक्षा गार्ड सफाई कर्मचारियों और सोसायटी स्टाफ को

मेदांता फर्स्ट एड और सीपीआर की ट्रेनिंग देगा सुरक्षा गार्ड सफाई कर्मचारियों और सोसायटी स्टाफ को

हुज़ैफ़ा अबरार October 17 2026 1764

इलाज सिर्फ अस्पताल पहुंचने के बाद शुरू नहीं होता। दिल की धड़कन रुकने डूबने या ज्यादा खून बहने जैसी स

आगरा में डेंगू पर लगाम नहीं, दो और मरीजों में हुई पुष्टि

आगरा में डेंगू पर लगाम नहीं, दो और मरीजों में हुई पुष्टि

श्वेता सिंह September 15 2022 24574

बुखार से पीड़ित कोतवाली और आगरा कॉलेज क्षेत्र की दो महिलाओं की बुधवार को मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोल

 प्रदेश में नवजात मृत्यु दर कम करने की तैयारी बन रही दूसरे राज्य के बच्चों के लिए संजीवनी

प्रदेश में नवजात मृत्यु दर कम करने की तैयारी बन रही दूसरे राज्य के बच्चों के लिए संजीवनी

हुज़ैफ़ा अबरार May 04 2026 4816

उत्तर प्रदेश में नवजात मृत्यु दर (आईएमआर) को और कम करने के लिए अपग्रेड की जा रही स्वास्थ्य इकाइयों क

Login Panel