देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

बदलते मौसम में गैस्ट्रोएंटेराइटिस के मरीज़ को बुखार और डिहाइड्रेशन कर सकता है परेशान, ऐसे रहें सावधान

जब तापमान बढ़ रहा हो तो बुखार और डिहाइड्रेशन जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर ये स्थिति शुरुआत में ही ठीक नहीं की गई तो गैस्ट्रोएंटेराइटिस के परिणामस्वरूप किडनी फेल हो सकती है और कुछ मामलों में दिल का दौरा भी पड़ सकता है।

लेख विभाग
June 30 2022 Updated: July 01 2022 00:33
0 30950
बदलते मौसम में गैस्ट्रोएंटेराइटिस के मरीज़ को बुखार और डिहाइड्रेशन कर सकता है परेशान, ऐसे रहें सावधान प्रतीकात्मक चित्र

अक्सर गैस्ट्रोएंटेराइटिस के लक्षणों को लंबे समय तक नज़रअंदाज कर दिया जाता है लेकिन जब तापमान बढ़ रहा हो तो बुखार और डिहाइड्रेशन जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। रीजेंसी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के डॉक्टरों ने कहा कि अगर ये स्थिति शुरुआत में ही ठीक नहीं की गई तो गैस्ट्रोएंटेराइटिस के परिणामस्वरूप किडनी फेल हो सकती है और कुछ मामलों में दिल का दौरा भी पड़ सकता है। 

 

गैस्ट्रोएंटेराइटिस (gastroenteritis) की स्थिति के दौरान, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट (gastrointestinal tract) की सूजन होती है, जो आम वायरस, बैक्टीरिया और परजीवी (common viruses, bacteria and parasites) के कारण होती है। उल्टी, पेट दर्द और कभी-कभी बुखार के साथ दस्त इसके सामान्य लक्षण हैं।

 

डॉ प्रवीण झा, एमडी, डीएम, कंसलटेंट गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, रीजेंसी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ (Consultant Gastroenterology, Regency Super-Specialty Hospital) ने कहा, “कभी-कभी हल्के से मध्यम गैस्ट्रोएंटेराइटिस से पीड़ित रोगी की ओर से लापरवाही और अज्ञानता के परिणामस्वरूप गंभीर जटिलताएँ हो सकती हैं, खासकर जब मौसम की स्थिति बदल रही हो और गरमी बढ़ रही हो। यदि एक स्वस्थ व्यक्ति गैस्ट्रोएंटेराइटिस से हो जाए तो उनको प्री-रीनल फेलियर हो सकता है । तीव्र दस्त गंभीर डिहाइड्रेशन का कारण बनता है, जो बदले में शरीर में रक्त परिसंचरण (सर्कुलेशन) को कम करता है। इसके परिणामस्वरूप लो ब्लड प्रेशर हो सकता है। रक्त के प्रवाह में कमी के कारण, गुर्दे सुस्त हो जाते हैं और यहां तक कि किडनी फेल भी हो सकती है। जो लोग पहले से ही किसी दिल की बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें भी विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। हमारे ओपीडी में गैस्ट्रोएंटेराइटिस की अज्ञानता के कई गंभीर मामले सामने आ रहे है।’’

 

अक्सर उल्टी और दस्त (vomiting and diarrhea) के कारण शरीर में तरल पदार्थ की कमी हो जाती है। जटिलताओं से बचने के लिए इसे तरल पदार्थों के माध्यम से प्रारंभिक चरण में ही सावधान रहना चाहिए।

डॉ अनुराग मिश्रा, एमडी, डीएम, कंसलटेंट गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, रीजेंसी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने कहा कि गैस्ट्रोएंटेराइटिस को घर पर आसानी से ठीक किया जा सकता है यदि स्थिति हल्की है, जिसके लिए बहुत अधिक आराम और काफी सारा पानी और ऐसे चीज़े खाने की आवश्यकता होती है जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा हो । हालत में सुधार नहीं होने पर अमरीज को उपचार में एंटीबायोटिक्स (antibiotics) देने की आवश्यकता होती है। मरीज को उपचार में एंटीबायोटिक्स (antibiotics) देने की आवश्यकता होती है।

 

गैस्ट्रोएंटेराइटिस के रोगी (Gastroenteritis patient) को ऐसी चरम स्थितियों में कुछ सावधानियों का पालन करना चाहिए -

  • हमेशा अपने हाथ साबुन और पानी से धोएं।
  • फल जो आप स्वयं छीलते हैं वह आमतौर पर सुरक्षित होते है।
  • पेय जो आमतौर पर संदूषण से सुरक्षित होते हैं जैसे की ताजे उबले पानी से ही बनी चाय और कॉफी पिए।
  • संभावित रूप से दूषित गिलास या अन्य पेय कंटेनर का उपयोग करने के बजाय सीधे कैन या बोतल से पीएं।
  • उस दिन बाहर जाने से बचें जब सूरज अपने चरम पर हो। 
  • पीने और दांतों को ब्रश करने के लिए बोतलबंद पानी या कीटाणुरहित पानी (उबलते, रासायनिक उपचार या शोधक द्वारा) का उपयोग करें।
  • ये चीज़े खाने या पीने से बचें - सलाद, कच्चा या ठंडा समुद्री भोजन जिसमें शेलफिश, कच्चे या बहते अंडे, ठंडा मांस, बिना पाश्चुरीकृत दूध और डेयरी उत्पाद, पेय में बर्फ, आइसक्रीम, स्वादयुक्त बर्फ ब्लॉक शामिल हैं।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

फाइलेरिया संक्रमण जानने के लिए 27 जनपदों के चुनिंदा गांवों में होने जा रहा सर्वे 

फाइलेरिया संक्रमण जानने के लिए 27 जनपदों के चुनिंदा गांवों में होने जा रहा सर्वे 

हुज़ैफ़ा अबरार June 03 2026 1659

27 जनपदों के चयनित प्रत्येक ब्लाक में एक सेंटिनल (स्थाई) और दो रेंडम गांव चुने जाएंगे जहां 10 बजे रा

चीन में कोरोना से 35 दिनों में 60 हजार मौतें !

चीन में कोरोना से 35 दिनों में 60 हजार मौतें !

हे.जा.स. January 15 2023 31936

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के चिकित्सा प्रशासन ब्यूरो के प्रमुख जिओ याहुई ने एक प्रेस कॉन्फ्रें

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मिलेगी

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मिलेगी

अबुज़र शेख़ November 22 2022 34720

नेशनल हेल्थ मिशन की तरफ से इसके लिए बजट का प्रावधान किया गया है।जिसमें गर्भवती महिलाओं को जांच समेत

ऑनलाइन नकली दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ  देश के साढ़े 12 लाख केमिस्ट करेंगे हड़ताल

ऑनलाइन नकली दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ देश के साढ़े 12 लाख केमिस्ट करेंगे हड़ताल

रंजीव ठाकुर August 22 2022 24663

ताज नगरी में आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स की दो दिवसीय कार्यशाला में दवा कारोबार में आ रही

शराब की मार्केटिंग पर सख़्त नियम लागू किये जायें या फिर प्रतिबन्ध लगाया जाएँ: डब्ल्यूएचओ 

शराब की मार्केटिंग पर सख़्त नियम लागू किये जायें या फिर प्रतिबन्ध लगाया जाएँ: डब्ल्यूएचओ 

हे.जा.स. May 11 2022 24868

दुनिया भर में ऐल्कोहॉल की कुल खपत का तीन-चौथाई भाग पुरुषों द्वारा किया जाता है और महिलाओं में सशक्ति

2030 तक मैनिंजाइटिस को खत्म करने तथा मौतों की संख्या 70% तक कम करने का लक्ष्य: विश्व स्वास्थ्य संगठन 

2030 तक मैनिंजाइटिस को खत्म करने तथा मौतों की संख्या 70% तक कम करने का लक्ष्य: विश्व स्वास्थ्य संगठन 

एस. के. राणा September 29 2021 30687

कई टीके विकसित किये जा चुके हैं, जो मेनिन्जाइटिस से बचाव करते हैं। जिनमें मेनिंगोकोकल, हीमोफिलस इन्फ

एमएसएन लैब्स कोरोना की दवा 2-डीजी लाएगा बाज़ार में। 

एमएसएन लैब्स कोरोना की दवा 2-डीजी लाएगा बाज़ार में। 

हे.जा.स. July 11 2021 33208

भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने 2-डीजी को मध्यम से गंभीर कोविड-19 रोगियों में सहायक चिकित्सा के रू

लैक्टोज इंटॉलरेंस की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

लैक्टोज इंटॉलरेंस की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

लेख विभाग August 27 2022 35332

लैक्टोज इंटॉलरेंस, पाचन से जुड़ी समस्या होती है, जिसमें लोगों को दूध या डेयरी प्रॉडक्ट्स को पचाने में

WHO ने उत्तरी गोलार्ध में होने वाले इन्फ्लूएंजा सीज़न के लिए घोषित किया इन्फ्लूएंजा टीकों के नए सिफारिशें

WHO ने उत्तरी गोलार्ध में होने वाले इन्फ्लूएंजा सीज़न के लिए घोषित किया इन्फ्लूएंजा टीकों के नए सिफारिशें

हे.जा.स. March 05 2025 154353

इन्फ्लूएंजा टीकों (influenza vaccines) में निहित वायरसों का समय-समय पर अद्यतन करना आवश्यक है, ताकि ट

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आयुष्मान योजना की अहम भूमिका 

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आयुष्मान योजना की अहम भूमिका 

हे.जा.स. October 01 2022 30849

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने चार साल में 2,16 करोड़ से अधिक लाभार्थियों का आय

Login Panel