देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

नहीं थम रहा कोविड-19 का संक्रमण।

देश में अभी 35,16,997 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 14.09 प्रतिशत है।

एस. के. राणा
May 18 2021 Updated: May 18 2021 00:17
0 33087
नहीं थम रहा कोविड-19 का संक्रमण। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। भारत में कोविड-19 के 2,81,386 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,49,65,463 हो गई। पिछले 27 दिन में एक दिन में सामने आए ये सबसे कम नए मामले हैं। वहीं, संक्रमण से 4,106 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,74,390 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 35,16,997 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 14.09 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से कुल 2,11,74,076 लोग उबर चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 84.81 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख रहे और 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार चले गए थे और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक कुल 31,64,23,658 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 15,73,515 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 4,106 और लोगों की मौत हुई, जिनमें महाराष्ट्र के 974, कर्नाटक के 403, तमिलनाडु के 311, उत्तर प्रदेश के 308, दिल्ली के 262, पंजाब के 202, उत्तराखंड के 188, राजस्थान के 156, पश्चिम बंगाल के 147, छत्तीसगढ़ के 144, हरियाणा के 139 और आंध्र प्रदेश के 101 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 2,74,390 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 81,486, कर्नाटक के 21,837, दिल्ली के 21,506, तमिलनाडु के 17,670, उत्तर प्रदेश के 17,546, पश्चिम बंगाल के 13,284, पंजाब के 11,895 और छत्तीसगढ़ के 11,734 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बालों की सुंदरता के लिए खाने में जरूर शामिल करें ये चीजें

बालों की सुंदरता के लिए खाने में जरूर शामिल करें ये चीजें

श्वेता सिंह October 16 2022 101379

अंडों में बहुत सारा प्रोटीन पाया जाता है। अंडा खाने तथा लगाने दोनों में उपयोग कर सकते है। अंडा लगान

कोविशील्ड प्लांट अग्निकांड से प्रभावित नहीं होगी कोविड-19 टीकों की आपूर्ति। 

कोविशील्ड प्लांट अग्निकांड से प्रभावित नहीं होगी कोविड-19 टीकों की आपूर्ति। 

January 24 2021 22111

इस अग्निकांड से कंपनी को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। कंपनी ने हर मजदूर के परिजनों को 25-25 लाख रुपये

डायबिटीज के मरीज क्या पी सकते हैं गन्ने का जूस?

डायबिटीज के मरीज क्या पी सकते हैं गन्ने का जूस?

लेख विभाग April 09 2023 30703

गन्ने का जूस अधिकतर लोग पीना पसंद करते हैं. गन्ने का जूस सबसे ज्यादा गर्मियों में लू और गर्मी के प्र

कोविड-19 संक्रमण की जेनेरिक दवाईयां  उपलब्ध करा रही है स्टेहैप्पी।

कोविड-19 संक्रमण की जेनेरिक दवाईयां उपलब्ध करा रही है स्टेहैप्पी।

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2021 37309

स्टेहैप्पी फार्मेसी जेनेरिक दवाईयों के जरिए उन लोगों की मदद कर रही है, जिन्हें मार्केट में एंटी कोव

सीएम योगी ने नवचयनित 1442 स्टाफ नर्सों को दिया नियुक्ति पत्र

सीएम योगी ने नवचयनित 1442 स्टाफ नर्सों को दिया नियुक्ति पत्र

आरती तिवारी June 11 2023 36238

सीएम योगी ने नवचयनित 1442 स्टाफ नर्सों को एक समारोह में नियुक्ति पत्र सौंपा है। इस मौके पर मुख्यमंत्

मौसम का बदलता मिजाज इन मरीजों की बढ़ा सकता है परेशानी

मौसम का बदलता मिजाज इन मरीजों की बढ़ा सकता है परेशानी

आरती तिवारी October 28 2022 29382

यह एलर्जी स्किन के अलावा सांस की भी हो सकती हैं। सांस की बीमारियों से निपटने के लिए समय रहते अवेयर

स्कूटी पर ड्रिप और बोतल चढ़ाकर मां अपने मासूम बच्चे को ले गई अस्पताल, नहीं मिली एंबुलेंस

विशेष संवाददाता May 21 2023 24448

ताजा मामला स्कूटी से बच्चे को अस्पताल ले जाते वायरल वीडियो का है, जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवा

ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित युवा बैंक अधिकारी को हाईटेक इंटरवेंशन से बचाया गया।

ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित युवा बैंक अधिकारी को हाईटेक इंटरवेंशन से बचाया गया।

हुज़ैफ़ा अबरार January 19 2021 20120

मैं लोगों को सलाह देना चाहूंगा कि किसी अच्छे न्यूरोसर्जिकल सेंटर में ब्रेन ट्यूमर निकालने की सर्जरी

टीकाकरण केन्द्रों पर वैक्सीन कम उपलब्ध होने पर लोगों ने किया हंगामा। 

टीकाकरण केन्द्रों पर वैक्सीन कम उपलब्ध होने पर लोगों ने किया हंगामा। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 27 2021 29490

शनिवार को शहर के 50 फिसदी टीकाकरण केंद्रों पर टीका उपलब्ध न होने से बहुत से लोग वापस लौट गए।

रिलायंस ने कोविड -19 सांस परीक्षण किट के लिए इजरायल की कंपनी के साथ 1.5 करोड अमरीकी डालर का सौदा किया।  

रिलायंस ने कोविड -19 सांस परीक्षण किट के लिए इजरायल की कंपनी के साथ 1.5 करोड अमरीकी डालर का सौदा किया।  

हे.जा.स. January 28 2021 24813

1.5 करोड अमरीकी डालर मूल्य के किट खरीदेंगें और उनका उपयोग प्रति माह 1 करोड़ अमरीकी डालर के मूल्य का ल

Login Panel