देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

शहीद पथ स्थित लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के स्त्री रोग विभाग में अत्याधुनिक चिकित्सिकीय सुविधाएं शुरू

प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष, डॉ स्मृति अग्रवाल ने कहा कि अब से डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं को प्रीनेटल जांचो, आनुवंशिक परामर्श और भ्रूण परीक्षण जैसी सुविधाओं के लिए अन्य केंद्रों पर नहीं जाना होगा।

रंजीव ठाकुर
May 07 2022 Updated: May 07 2022 16:05
0 100679
शहीद पथ स्थित लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के स्त्री रोग विभाग में अत्याधुनिक चिकित्सिकीय सुविधाएं शुरू प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के राम प्रकाश गुप्ता मेमोररयल मदर एंड चाइल्ड स्टेट रेफरल हॉस्पिटल, शहीद पथ में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में प्रसव-पूर्व परीक्षण की सुविधा शुरू हो गई है। विभाग ने गर्भवती माताओं के लिए प्रीनेटल जांचे शुरू कर दी है, जिसमें गर्भस्थ महिलाओ का अल्ट्रासाउंड, कोरियोनिक विलस सैंपलिंग और एमनियोसेंटेसिस आते हैं। 

एमनियोसेंटेसिस एक अल्ट्रासाउंड-निर्देशित प्रक्रिया है जिसमें सुई की मदद से भ्रण के चारों ओर से कुछ एमनियोटिक द्रव निकाला जाता है और उसमे गुणसूत्रों की एवं आणविक जांच की जाती है। इस जांच में डाउन सिंड्रोम के अलावा अन्य गुणसूत्रों की खराबी और आणविक आनुवंशिक कारणों का भी पता चल सकता है।

प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ने आनुवंशिक परामर्श और भ्रूण की ऑटोप्सी की सुविधा भी शुरू कर दी है। अगर गर्भवती महिला की उम्र 35 वर्ष से अधिक है, अथवा गर्भावस्था में डबल या क्वाड्रपल मार्कर अथवा कुछ जांचे पॉजिटिव आयी हो तो ये जांचे करानी चाहिए। 

यदि गर्भस्थ शिशु में अल्ट्रासाउंड के दौरान कोई विकृति पाई गयी है अथवा परिवार में कोई अन्य अनुवांशिक बीमारी है (जैसे की थैलसीमिआ, हिमोफिलिआ, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी) अथवा परिवार में किसी बच्चे में जन्मजात विकृति पायी गयी है अथवा पति-पत्नी में से एक या दोनों किसी अनुवांशिक बीमारी से ग्रसित है या वाहक है, तो यह जांचे कराई जा सकती है एवं गर्भस्थ शिशु में बीमारी का पता लगाया जा सकता है। इन जांचो के माध्यम से परिवार में शारीरिक और मानसिक विकलांग बच्चे के जन्म को रोका जा सकता है। साथ ही परिवार में आगे होने वाले बच्चो में इस प्रकार की बीमारी की पुनरावृति दर का भी पता लगया जा सकता है। 

विभाग उन दंपत्तियों को अनुवांशिक परामर्श भी प्रदान करता है जिन्हें पिछले गर्भावस्था में प्रतिकूल परिणाम मिला है। विभाग में भ्रूण के ऑटोप्सी की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। फीटल ऑटोप्सी उन सभी भ्रूणों में की जानी चाहिए जो या तो जन्मजात विकारो के साथ पैदा हुए है या बिना किसी स्पष्ट कारण के गर्भ में या प्रसव के समय ख़त्म हो गए है।

डॉ नेहा अग्रवाल (सहायक आचार्या, रिप्रोडस्टिव मेडिसिन) ने बुधवार को गर्भवती महिला का एमनियोसेंटेसिस सफलतापूर्वक किया। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष, डॉ स्मृति अग्रवाल ने कहा कि अब से डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं को प्रीनेटल जांचो, आनुवंशिक परामर्श और भ्रूण परीक्षण जैसी सुविधाओं के लिए अन्य केंद्रों पर नहीं जाना होगा।

इससे पहले इन सुविधाओं का लाभ केवल संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में ही प्राप्त किया जा सकता था। इन परीक्षणों के संबंध में अतिरिक्त जानकारी और परामर्श, सोमवार से शनिवार, राम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मदर एंड चाइल्ड स्टेट रेफरल अस्पताल में रिप्रोडस्पिव मेडिसिन, ओपीडी कक्ष संख्या 11 से प्राप्त किया जा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

हुज़ैफ़ा अबरार July 01 2022 21759

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में वृहस्पतिवार को सेंटर फॉर एडवोकेस

16 माह के बच्चे के अंगदान से बची कई जिंदगियां

16 माह के बच्चे के अंगदान से बची कई जिंदगियां

विशेष संवाददाता August 26 2022 27347

रिशांत के जाने के बाद से घर में गम का माहौल है लेकिन दो लोगों को नया जीवन मिलने से परिवार को थोड़ा स

सरकारी अस्पतालों और स्टाफ का नाम उर्दू में भी लिखने का आदेश देने वाली अधिकारी निलम्बित

सरकारी अस्पतालों और स्टाफ का नाम उर्दू में भी लिखने का आदेश देने वाली अधिकारी निलम्बित

रंजीव ठाकुर September 14 2022 30683

उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों और स्टाफ का नाम हिंदी के साथ-साथ उर्दू में भी लिखने का आदेश देन

नव चयनित नर्सों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

नव चयनित नर्सों को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र

श्वेता सिंह November 21 2022 37115

योगी ने नर्सों को प्रेरित करते हुए कहा, “आपको अस्पतालों में दुख-तकलीफ के बजाय एक स्वस्थ माहौल कायम

एम्स बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी

एम्स बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी

विशेष संवाददाता July 26 2022 31092

एम्स ने बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। एम्स दिल्ली ने यह नतीजे आधि

ज़ेनिक्स ट्रायल के परिणामों ने ड्रग रेज़िस्टेन्ट टीबी के मामलों में बीपाल उपचार की प्रभाविता की पुष्टि की

ज़ेनिक्स ट्रायल के परिणामों ने ड्रग रेज़िस्टेन्ट टीबी के मामलों में बीपाल उपचार की प्रभाविता की पुष्टि की

हुज़ैफ़ा अबरार September 04 2022 28815

तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल ज़ेनिक्स, जिसका आयोजन जॉर्जिया, मोलदोवा, रूस और दक्षिण अफ्रीका की 11 साई

कोरोना संक्रमण के 33,376 नए मामले सामने आए। 

कोरोना संक्रमण के 33,376 नए मामले सामने आए। 

एस. के. राणा September 11 2021 18797

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में देश भर में संक्रमण से 32,198 लोग ठीक भी हुए ह

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे: रीजेंसी हेल्थ की युवाओं में बढ़ते हाइपरटेंशन पर हेल्थ एडवाइज़री जारी

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे: रीजेंसी हेल्थ की युवाओं में बढ़ते हाइपरटेंशन पर हेल्थ एडवाइज़री जारी

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2026 1904

20 और 30 की उम्र के आखिर में हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है। ऐसा ज़्यादातर क्रोनिक

पहली बार जम्मू के इस अस्पताल में हुई एंथ्रोस्कोपिक सर्जरी

पहली बार जम्मू के इस अस्पताल में हुई एंथ्रोस्कोपिक सर्जरी

विशेष संवाददाता November 09 2022 35381

गांधी नगर अस्पताल में पहली बार एंथ्रोस्कोपिक सर्जरी की गई। जहां युवक का सारा उपचार आयुष्मान भारत यो

देश में कोविड-19 के 41,965 नए मामले।

देश में कोविड-19 के 41,965 नए मामले।

एस. के. राणा September 01 2021 43042

संक्रमण से 460 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,39,020 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की

Login Panel