











































लखनऊ। गृह जनपद गोरखपुर में नशीली दवाओं के व्यापार का मामला सामने आने के बाद सीएम योगी एक्शन में है और नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए है। साथ ही मादक पदार्थ तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ भी अभियान शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने नशीली दवाओं के व्यापार पर अपनी नज़रे टेढ़ी कर ली है और मादक पदार्थों के व्यवसाय को राष्ट्रीय अपराध घोषित करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (Anti Narcotics Task Force) का गठन कर दिया है। प्रदेश में अवैध शराब और ड्रग माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इसे क्रिमिनल ऑफेंस नहीं बल्कि नेशनल क्राइम (national crime) की तरह देखे जाने की जरूरत है।
गौरतलब है कि गोरखपुर जिले (Gorakhpur) में नशीली दवा के बढ़ते व्यापार को लेकर छापेमारी शुरू हुई थी और अब मुख्यमंत्री ने इसे गम्भीरता से ले लिया है। अब नशीली दवाओं के व्यापारियों (dope drug dealers) पर भी बुलडोजर (baba ka bulldozed) चलेगा और उनकी अवैध संपत्ति के जब्तीकरण तथा उनके पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री के एक्शन में आते ही यूपी पुलिस (UP Police) तेजी से सक्रिय हो गई है और पिछले 23 दिन में मादक पदार्थ तस्करी (drug smuggling) करने वाले गिरोहों के 12 अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 549 किलोग्राम गांजा (ganja), दो किलोग्राम अफीम (opium) और 210 ग्राम मारफीन (morphine) जब्त की है। पुलिस ने अलग-अलग जिलों में चलाए गए इस अभियान के तहत अब तक साढ़े पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।
बरामदगी में गांजा, अफीम, मारफीन, कोकीन (cocaine), डोड़ा (doda), अवैध अंग्रेजी (illicit English liquor) तथा देशी शराब (illicit deshi liquor), अवैध शराब भट्ठियों के साथ सिन्थेटिक नारकोटिक्स साइकोट्रोपिक ड्रग्स (synthetic narcotics psychotropic drugs) भी पाई गई हैं जो अपने आप में बड़े खतरे का संकेत कर रही है। इस बीच में 4917 मुकदमे रजिस्टर हुए हैं और 617 अभियुक्तगण गिरफ्तार किए गए हैं।
मुख्यमंत्री के एक्शन में आने के बाद उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश में दवा तथा नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर नकेल कसेगी। शराब माफिया और मादक पदार्थों से जनता को राहत मिलेगी। सस्ती दवा, शराब और नशे के चक्कर में लोग अपनी सेहत से खिलवाड़ कर लेते हैं।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 147
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 560
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 147
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9765
एस. के. राणा January 20 2026 0 5978
एस. के. राणा February 01 2026 0 5950
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5061
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35638
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
शुरुआती परीक्षणों में देखा गया है कि इन गोलियों को खाने से कोरोना संक्रमण के गंभीर लक्षणों को नियंत्
NIRF की रैंकिंग टीचिंग, लर्निंग और संसाधन, रिसर्च और प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन के परिणाम, धारण
डॉक्टर रंजन के अनुसार मंकीपॉक्स के लक्षण स्मॉलपॉक्स यानी चेचक के जैसे ही होते हैं। शुरु में मरीज को
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रो ए के ठक्कर निदेशक न्यूरोसाइन्स मेदांता लखनऊ ने वृद्ध लोगो मे होने वाली
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह फैसला किया कि अब देश में रहने वाले विदेशी भी
सिविल अस्पताल में चर्म रोग विभाग में केवल ही एक विशेषज्ञ डॉक्टर कार्यरत है। जिसके सहारे पूरा अस्पताल
मेरठ मेडिकल कॉलेज और मनोरोग विभाग, जिला अस्पताल ने जनवरी से जून के बीच आएं 2653 मरीजों की पड़ताल की
गृहमंत्री ने कहा कि ये नेत्र चिकित्सालय 50 बेड के साथ अनेक प्रकार के नेत्र के रोगों से लोगों को मुक्
दिल्ली में अपोलो लीवर ट्रांसप्लांट टीम ने 15 नवंबर 1998 को इतिहास रचा जब उन्होंने नन्हे संजय का लिवर
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के मुताबिक यह सुविधा होम बेस्ड न्यूबार्न केयर कार्यक्रम के तहत शुरू किया ग

COMMENTS