देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दिल्ली में घट रहा कोरोना संक्रमण, 10 ज़िले अभी भी जोखिम क्षेत्र में शामिल

रिपोर्ट के अनुसार, 11 में से एक जिला ग्रीन जोन में है। छह रेड और चार जिले ऑरेंज जोन में शामिल हैं। केवल उत्तर पूर्वी जिले को ग्रीन जोन घोषित किया गया है, जहां एक सप्ताह में 4.37 फीसदी नमूने कोरोना संक्रमित मिले हैं।

एस. के. राणा
January 31 2022 Updated: February 01 2022 04:42
0 31808
दिल्ली में घट रहा कोरोना संक्रमण, 10 ज़िले अभी भी जोखिम क्षेत्र में शामिल प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। राजधानी में 19 जनवरी से रोजाना कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है, लेकिन 45 दिन बाद भी 11 में से केवल एक जिला ही ग्रीन जोन में शामिल हुआ है। छह जिले अभी भी रेड जोन में हैं, जहां संक्रमण का जोखिम सबसे अधिक बना हुआ है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग (Delhi Health Department) ने जिलावार रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें 22 से 28 जनवरी के बीच साप्ताहिक संक्रमण दर को लेकर चिंता व्यक्त की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 11 में से एक जिला ग्रीन जोन में है। छह रेड और चार जिले ऑरेंज जोन में शामिल हैं। केवल उत्तर पूर्वी जिले को ग्रीन जोन घोषित किया गया है, जहां एक सप्ताह में 4.37 फीसदी नमूने कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस जिले में एक सप्ताह के भीतर 86 फीसदी जांच आरटी-पीसीआर (RT-PCR) माध्यम से हुई थी, जबकि 14 फीसदी एंटीजन किट्स (antigen kits) के जरिए की गई।

फिलहाल दिल्ली की स्थिति यह है कि दक्षिण जिले में सबसे अधिक 19.87 फीसदी संक्रमण दर देखने को मिली है। सबसे कम संक्रमण उत्तर पूर्वी जिले में है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल 15 दिसंबर तक दिल्ली के सभी जिले ग्रीन जोन में थे। इसके बाद महज चार दिन में ही सभी जिले रेड जोन की ओर बढ़ते चले गए और 22 दिसंबर 2021 तक यहां संक्रमण पांच फीसदी से आगे निकल गया। तब से 22 जनवरी तक सभी जिलों में संक्रमण दर 25 से 30 फीसदी के बीच दर्ज की गई।

विभागीय अधिकारी ने बताया कि रेड जोन (red zone) का मतलब साप्ताहिक संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक होने से है। ऑरेंज जोन में यह पांच से 10 फीसदी के बीच होती है। अगर संक्रमण दर पांच फीसदी से नीचे है तो उसे ग्रीन जोन माना जा सकता है। क्योंकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो मानक तय किए हैं उसके अनुसार पांच फीसदी से कम संक्रमण होने की स्थिति में उक्त स्थान को नियंत्रण में माना जा सकता है, जो कि अभी दिल्ली में केवल एक ही जिले में देखने को मिल रहा है। इसलिए भी लोगों को और अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि राजधानी में फिर से प्रतिबंध हटना शुरू हुए हैं। ऐसे में अगर लोगों ने संयम नहीं बरता तो फिर से हालात गंभीर हो सकते हैं। 

इन चार जिलों पर ध्यान सबसे जरूरी
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तर पूर्वी जिले में संक्रमण अब कम है। इस स्थिति को आगे भी बरकरार रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इतनी ही बड़ी जिम्मेदारी चार जिले दक्षिण पश्चिम, उत्तरी, शाहदरा और मध्य दिल्ली प्रशासन की है, जहां संक्रमण दर पांच से 10 फीसदी के बीच है। यहां अधिक ध्यान देते हुए संक्रमण को नियंत्रण की स्थिति में लाया भी जा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

भोपाल में चमकी बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

भोपाल में चमकी बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विशेष संवाददाता January 18 2023 29296

चमकी बुखार को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने एक से 14 साल तक के सभी बच्चों को वैक्स

सीएम योगी की सख्‍ती के बाद ड्रग माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी, छह दिन में 4060 गिरफ्तार

सीएम योगी की सख्‍ती के बाद ड्रग माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी, छह दिन में 4060 गिरफ्तार

श्वेता सिंह August 30 2022 24012

मादक पदार्थों के माफिया और अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ 24 अगस्त से प्रदेशव्यापी अभियान

मंकीपॉक्स वायरस से दिमाग को खतरा

मंकीपॉक्स वायरस से दिमाग को खतरा

विशेष संवाददाता September 13 2022 47174

मंकीपॉक्स वायरस से दिमाग को भी खतरा होता है। मंकीपॉक्स पर हुई अन्य स्टडीज के डेटा का आकलन भी किया ग

कनाडा में टीकाकरण से शुरू हुआ विरोध फ्रांस और न्यूजीलैंड पहुँचा

कनाडा में टीकाकरण से शुरू हुआ विरोध फ्रांस और न्यूजीलैंड पहुँचा

हे.जा.स. February 11 2022 30945

कनाडा में टीकाकरण के विरोध में शुरू हुआ ट्रक चालकों का विरोध प्रदर्शन अब फ्रांस और न्यूजीलैंड तक पहु

डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट

डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट

हुज़ैफ़ा अबरार September 24 2026 378

रोटेटर कफ कंधे की मांसपेशियों और टेंडन का समूह है, जिसके फटने पर कई मरीजों को सर्जरी की जरूरत पड़ सक

डेंगू बेकाबू, प्रभावित राज्यों में केंद्र रोकथाम के लिए भेजेगा विशेषज्ञों का दल।

डेंगू बेकाबू, प्रभावित राज्यों में केंद्र रोकथाम के लिए भेजेगा विशेषज्ञों का दल।

एस. के. राणा November 03 2021 34157

केंद्र द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिए विशेषज्ञों का दल भेजने का निर्णय लिया गया है। इस दल में राष्ट्र

मुख्यमंत्री ने टीम-9 के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण के स्थिति की समीक्षा की 

मुख्यमंत्री ने टीम-9 के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण के स्थिति की समीक्षा की 

रंजीव ठाकुर May 17 2022 29679

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से कोविड

पीठ में लगातार दर्द का कारण स्पाइनल टीबी हो सकती है: डॉ राजेश वर्मा  

पीठ में लगातार दर्द का कारण स्पाइनल टीबी हो सकती है: डॉ राजेश वर्मा  

हुज़ैफ़ा अबरार March 23 2022 61225

प्रोफेसर डॉ राजेश वर्मा के मुताबिक दो-तीन सप्ताह तक पीठ में दर्द रहने के बाद भी आराम न मिले तो तुरंत

गोरखपुर के 21 स्वास्थ्य केंद्रों में लगाया जाएगा हेल्थ एटीएम

गोरखपुर के 21 स्वास्थ्य केंद्रों में लगाया जाएगा हेल्थ एटीएम

आरती तिवारी September 14 2022 29729

स्वास्थ्य विभाग सरकारी अस्पतालों में जांच की सुविधा को हाईटेक करने की तैयारी में है। इसके लिए जिले क

पद्म पुरस्कारों से सम्मानित चिकित्सकों ने डायबिटीज नियंत्रण के लिए 10 वर्षीय आयोग का सुझाया तरीका

पद्म पुरस्कारों से सम्मानित चिकित्सकों ने डायबिटीज नियंत्रण के लिए 10 वर्षीय आयोग का सुझाया तरीका

विशेष संवाददाता September 04 2022 49736

फोर्टिस मधुमेह, मोटापा और कॉलेस्ट्रॉल केंद्र (सी-डॉक) के अध्यक्ष डॉ. अनूप मिश्रा ने कहा कि 10 साल के

Login Panel