देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात शिशु, सीएचसी में कराया गया भर्ती

पाली जिले में एक बार फिर ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। झाड़ियों में नवजात शिशु पड़ा मिला। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और नवजात को सोजत के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विशेष संवाददाता
September 04 2022 Updated: September 04 2022 03:57
0 79481
झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात शिशु, सीएचसी में कराया गया भर्ती प्रतीकात्मक चित्र

पाली। राजस्थान के पाली जिले में एक बार फिर ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। झाड़ियों में नवजात शिशु पड़ा मिला। शिवपुरा थाना इलाके में लुण्डावास मार्ग पर झाड़ियों में से किसी बच्चे की रोने की आवाज रही थी। राहगीरों ने रोने की आवाज सुनकर झाड़ियों में पहुंचे तो दंग रह गए। कपड़े में लिपटा नवजात झाड़ियों में पड़ा रो रहा था। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और नवजात को सोजत के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया।  

 

शिवपुरा थाना अधिकारी महेश गोयल ने बताया कि झाड़ियों में मिला नवजात लड़का है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवजात पूरी तरह से स्वस्थ है। केस दर्ज कर उसे जन्म देने वाली मां और उसके परिवार के बारे में पता लगाया जा रहा है।  

 

बता दें कि प्रदेश में नवजात बच्चों को झाड़ियों में फेंकने की घटनाए लगातार सामने रहीं हैं। इससे पहले 29 अगस्त को बाड़मेर जिले के एक गांव में नवजाव बच्चा एक खेत में पड़ा हुआ मिला था। जिले सेड़वा कटारिया गांव में कुछ महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। इस दौरान एक खेत से उन्हें किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।

 

खेत में बाजरे की फसल होने के कारण उन्हें वहां कोई नहीं दिखाई दिया। ऐसे में महिलाएं खेत के अंदर पहुंची, लेकिन फसल के कारण बच्चे को तलाश करना आसान नहीं था। कुछ देर बाद महिला बच्चे के पास पहुंची तो वह हैरान रह गईं। एक नवजात बच्चा जमीन पर पड़ा-पड़ा रो रहा था। उसके शरीर पर कीड़े चिपके हुए थे और इधर-उधर रेंग रहे थे। जिसके बाद बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Edited by Aarti Tewari

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

क्या हमें जीवन जीना आता है?

क्या हमें जीवन जीना आता है?

अध्यात्म January 10 2021 47999

आज की शिक्षा आदमी को सजा कर छोड़ देती है, लेकिन उसके जीवन के संगीत को बजाने की संभावना उससे पैदा नहीं

टीके की दोनों खुराक लेने के बाद गंभीर संक्रमण का जोखिम नगण्य हो जाता है: शोध

टीके की दोनों खुराक लेने के बाद गंभीर संक्रमण का जोखिम नगण्य हो जाता है: शोध

हे.जा.स. February 09 2022 38876

द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक टीके से पैदा हुई प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) कुछ महीन

पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के फैसले में नहीं किया हस्तक्षेप

पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के फैसले में नहीं किया हस्तक्षेप

विशेष संवाददाता October 21 2022 24071

सुप्रीम कोर्ट में आज हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ कुछ उम्मीदवारों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई की गई।

कोविडरोधी टीकाकारण अभियान से  97% से अधिक लोगों संतुष्ट- डॉ. विनोद के पॉल

कोविडरोधी टीकाकारण अभियान से  97% से अधिक लोगों संतुष्ट- डॉ. विनोद के पॉल

हे.जा.स. February 12 2021 21713

भारत का टीकाकरण का अब तक का अनुभव बहुत सकारात्मक और उत्साहवर्धक रहा है। उन्होंने कहा, "टीकों को ले क

कोरोना वायरस की उत्पत्ति के विषय पर डब्ल्यूएचओ प्रमुख और चीन के प्रधानमंत्री की मुलाकात

कोरोना वायरस की उत्पत्ति के विषय पर डब्ल्यूएचओ प्रमुख और चीन के प्रधानमंत्री की मुलाकात

हे.जा.स. February 06 2022 28080

कोविड की उत्पत्ति महामारी की शुरुआत से ही विवाद का विषय बनी हुई है और इसके चलते चीन के पश्चिमी देशों

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ग्रीन टी टोनर का इस्तेमाल करें

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ग्रीन टी टोनर का इस्तेमाल करें

सौंदर्या राय July 26 2022 35492

आप अपने खुद के स्किन-केयर प्रॉडक्ट्स बनाने के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकतीं हैं। आप अपने चेहरे क

गले के संक्रमण की न करें अनदेखी।

गले के संक्रमण की न करें अनदेखी।

लेख विभाग January 08 2021 26667

कई बार गले के इंफेक्शन (Throat Infection) का कारण मौसम में बदलाव होता है तो कई बार धूम्रपान और बैक्ट

जन औषधि दिवस की तीसरी वर्षगांठ पर मुफ्त दवा वितरण।

जन औषधि दिवस की तीसरी वर्षगांठ पर मुफ्त दवा वितरण।

हुज़ैफ़ा अबरार March 08 2021 38395

जन औषधि योजना सेवा व रोजगार दोनों का माध्यम है। गरीब व्यक्ति भी इस योजना से सस्ती और अच्छी दवा प्राप

यूपी में बढ़ा स्वाइन फ्लू का प्रकोप

यूपी में बढ़ा स्वाइन फ्लू का प्रकोप

आरती तिवारी October 08 2022 27229

24 घंटे के दौरान चार लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसमें दो मरीजों को केजीएमयू में भर्ती क

सहारा हॉस्पिटल में बच्चे की जन्म से उलझी आँतो का जटिल ऑपरेशन हुआ 

सहारा हॉस्पिटल में बच्चे की जन्म से उलझी आँतो का जटिल ऑपरेशन हुआ 

हुज़ैफ़ा अबरार August 17 2022 46122

बच्चे के माता - पिता ने मरीज़ बच्चे को सहारा हॉस्पिटल के गैस्ट्रो सर्जन डॉक्टर अजय यादव को दिखाया। डॉ

Login Panel