देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

ओमिक्रॉन प्रभावित देश दक्षिण अफ्रीका में पाँच साल से कम उम्र के बच्चे हो रहे कोरोना संक्रमण का शिकार।

महामारी की तीसरी लहर में पांच साल से कम उम्र के अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती करवाए गए, 15 से 19 वर्ष की आयु के किशारों को भी अस्पतालों में भर्ती करवाना पड़ा।

हे.जा.स.
December 05 2021 Updated: December 05 2021 17:55
0 28919
ओमिक्रॉन प्रभावित देश दक्षिण अफ्रीका में पाँच साल से कम उम्र के बच्चे हो रहे कोरोना संक्रमण का शिकार। प्रतीकात्मक

जोहानसबर्ग। ओमिक्रॉन वाले देश दक्षिण अफ्रीका से एक और डराने वाली खबर आई है। दक्षिण अफ्रीका में विशेषज्ञों ने बच्चों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। देश में शुक्रवार रात तक संक्रमण के 16,055 नए मामले सामने आ चुके थे और 25 संक्रमितों की मौत हो चुकी थी। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेबल डीसीज (एनआईसीडी) की डॉ वसीला जसत ने कहा, 'हमने देखा कि पहले बच्चे कोविड महामारी से इतने प्रभावित नहीं हुए, बच्चों को अस्पतालों में भर्ती करने की जरूरत भी ज्यादातर नहीं पड़ी।'

उन्होंने कहा, 'महामारी की तीसरी लहर में पांच साल से कम उम्र के अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती करवाए गए, 15 से 19 वर्ष की आयु के किशारों को भी अस्पतालों में भर्ती करवाना पड़ा।' जसत ने कहा, 'अब चौथी लहर की शुरुआत में सभी आयुवर्गों में मामले तेजी से बढ़े हैं लेकिन पांच साल से कम उम्र के बच्चों में विशेष तौर पर मामले बढ़े।' 

उन्होंने कहा, 'हालांकि, संक्रमण के मामले अब भी बच्चों में ही सबसे कम हैं। सर्वाधिक मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में हैं और उसके बाद सबसे अधिक मामले पांच साल से कम उम्र के बच्चों में हैं। पांच से कम उम्र के बच्चों को अस्पतालों में भर्ती करने के मामले बढ़े हैं जबकि पहले ऐसा नहीं था।'

एनआईसीडी के डॉ माइकल ग्रूम ने कहा, 'मामले बढ़ने को लेकर तैयारी के महत्व पर विशेष जोर की जरूरत है जिसमें बच्चों के लिए बिस्तर और कर्मचारियों को बढ़ाया जाए।'  स्वास्थ्य मंत्री जो फाहला ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के नौ प्रांतों में से सात में संक्रमण के मामले और संक्रमण की दर बढ़ रही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड टीकाकरण शिविर में 150 लोगों को लगा टीका।

कोविड टीकाकरण शिविर में 150 लोगों को लगा टीका।

हुज़ैफ़ा अबरार July 09 2021 25715

चाइल्डलाइन टीम इचवालिया गांव में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना टीका लगवाने के प्रति लगातार जागरूक करने

केंद्र सरकार ने दो फार्मा कंपनियों को बंद करने, तीन अन्य का विनिवेश करने का फैसला लिया।

केंद्र सरकार ने दो फार्मा कंपनियों को बंद करने, तीन अन्य का विनिवेश करने का फैसला लिया।

हे.जा.स. February 11 2021 27282

सरकार ने IDPL और RDPL के सभी कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लाभ देने की पेशकश की है।

क्या आपको सफेद दाग है? ये कीजिए, नहीं रहेगा

क्या आपको सफेद दाग है? ये कीजिए, नहीं रहेगा

आनंद सिंह June 24 2025 22870

अब सफेद दाग लाइलाज नहीं रही। लेजर विधि और फोटोथेरेपी विधि से इसका इलाज संभव है।

खसखस के बीजों में है इम्युनिटी बढ़ाने का राज

खसखस के बीजों में है इम्युनिटी बढ़ाने का राज

लेख विभाग October 25 2022 34867

खसखस का बीज मसालों के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। ये मसाले हमारे पूरे शरीर को बेहतर स्वास्थ्य

उप केन्द्रों पर मनाया गया ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण दिवस। 

उप केन्द्रों पर मनाया गया ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण दिवस। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 08 2021 42362

महिलाओं को कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल के बारे में भी जानकारी दी कि अगर घर से निकलते हैं तो मास्क अव

लंपी वायरस को लेकर एक्शन में MP सरकार, पशुओं को  फ्री में लगेगा टीका

लंपी वायरस को लेकर एक्शन में MP सरकार, पशुओं को फ्री में लगेगा टीका

विशेष संवाददाता September 22 2022 28999

लंपी वायरस में जानवरों में बुखार (fever) आना, आंखों एवं नाक से स्राव, मुंह से लार निकलना, शरीर में ग

गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क पर नही होता कोरोना संक्रमण का असर: शोध

गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क पर नही होता कोरोना संक्रमण का असर: शोध

हे.जा.स. December 06 2021 39193

एक नए शोध में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस गर्भवती महिलाओं के बच्चे के दिमाग को नुकसान नहीं पहुं

देश में कोविड वैक्सीन की एक भी डोज ना लेने वालों का आंकड़ा करोडों के पार

देश में कोविड वैक्सीन की एक भी डोज ना लेने वालों का आंकड़ा करोडों के पार

रंजीव ठाकुर July 24 2022 27689

देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 200 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं लेकिन ऐसे लोगों की संख्या भी

मस्तिष्क के न्यूरोट्रांसमीटर्स सेक्स को बनातें हैं आनंददायक

मस्तिष्क के न्यूरोट्रांसमीटर्स सेक्स को बनातें हैं आनंददायक

लेख विभाग August 16 2022 51134

यौन इच्छा, कामोत्तेजना और चरम सुख की प्राप्ति एक जटिल प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में पूरा सेंट्रल नर

लोहिया में किडनी कैंसर व शिरापरक ट्यूमर थ्रॉम्बस का रोबोटिक सर्जरी से उपचार

लोहिया में किडनी कैंसर व शिरापरक ट्यूमर थ्रॉम्बस का रोबोटिक सर्जरी से उपचार

हुज़ैफ़ा अबरार June 01 2026 0

ऐसे मामलों में ट्यूमर थ्रॉम्बस की उपस्थिति सर्जरी को अत्यंत चुनौतीपूर्ण बना देती है। यह मामला संभवत:

Login Panel