देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

ऐसे करें हार्ट अटैक की सम्भावना को कम, देखिए कार्डियोलॉजिस्ट डॉ माहिम सरन की सलाह

हाल ही में एक बहुत मशहूर गायक का लगभग 50 वर्ष की आयु में स्टेज पर प्रस्तुति देते हुए आक्समिक निधन हो गया। ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से हुई है। लोगों को बहुत ताज्जुब हो रहा है कि मनचाहा काम करते हुए, कम उम्र में कैसे हार्ट अटैक हो सकता है?

रंजीव ठाकुर
June 02 2022 Updated: June 03 2022 03:13
0 77811

लखनऊ। हाल ही में एक बहुत मशहूर गायक का लगभग 50 वर्ष की आयु में स्टेज पर प्रस्तुति देते हुए आक्समिक निधन हो गया। ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से हुई है। लोगों को बहुत ताज्जुब हो रहा है कि मनचाहा काम करते हुए, कम उम्र में कैसे हार्ट अटैक हो सकता है? क्या इतना मशहूर सिंगर हार्ट अटैक के लक्षण नहीं समझ पाया? ऐसे ही महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जानने के लिए हेल्थ जागरण पहुंचा मेदांता अस्पताल जहां डीएम कार्डियोलॉजी, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ माहिम सरन ने हार्ट अटैक को लेकर जो जानकारी दी है वो सभी के लिए फायदेमंद साबित होगी।

 

हेल्थ जागरण - डॉ साहब क्या दैनिक दिनचर्या करते समय भी हार्ट अटैक हो सकता है?

डॉ माहिम सरन - आपका सवाल मौजूदा समय में बहुत वाजिब है। आज की जीवनशैली तनाव से भरपूर है और लोगों के पास आराम करने का समय नहीं है। बहुत कम उम्र में लोगों को हार्टअटैक हो रहा है और उनकी मृत्यु हो रही है। हार्टअटैक कभी भी हो सकता है, दैनिक दिनचर्या करते समय भी या सोते समय भी हो सकता है। अक्समात मृत्यु का यदि कोई कारण नहीं मिलता है तो उसे हार्टअटैक मान लिया जाता है। 

 

हेल्थ जागरण - हार्ट अटैक के क्या लक्षण होते हैं जिससे व्यक्ति सावधान हो जाएं और समझ सकें?

डॉ माहिम सरन - यह बताना बहुत मुश्किल होता है कि इस व्यक्ति को हार्टअटैक होगा या इसको नहीं, हां कुछ लक्षण जरुर होते हैं जिनसे समझा जा सकता है। इसमें उम्र का बहुत महत्व है साथ ही यदि परिवार में किसी को हार्टअटैक हुआ है या स्टंट या बाईपास सर्जरी हुई है तो सम्भावना बढ़ जाती है। ऐसे लोग सतर्क रहें और एक्जीक्यूटिव चेकअप करवाते रहना चाहिए। ब्लडप्रेशर, शूगर, कोलोस्ट्रोल आदि चेक करवाते रहना चाहिए। नियमित जांच से हार्ट अटैक को टाला जा सकता है। हार्ट अटैक को खत्म करने के लिए अभी कोई दवाई नहीं आई है। 

 

हेल्थ जागरण - किन परिस्थितियों में ब्लडप्रेशर (blood pressure) बढ़ता है और हार्ट अटैक का कारण बन जाता है?

डॉ माहिम सरन - ब्लडप्रेशर एक बहुत महत्वपूर्ण कारक है जो हार्ट अटैक का कारण बनता है। ब्लडप्रेशर बढ़ने का कारण जेनेटिक (genetic) या परिवार में किसी को हो और सबसे ज्यादा स्ट्रेस (stress) भी कारण होता है। गलत समय पर खाना, सोना, पूरी तरह आराम नहीं मिलना भी प्रमुख कारण होते हैं। 

 

हेल्थ जागरण - हाइपरटेंशन की बीमारी होने के बाद क्या पूरा जीवन हार्ट अटैक (heart attack) से बचा जा सकता है, कैसे?

डॉ माहिम सरन - बच पाना कहना मुश्किल है लेकिन हेल्दी लाइफस्टाइल अपना कर जीवन जिये तो अच्छा है। समय से खाना, समय से सोना, रात में छः घंटे की भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है। ब्लडप्रेशर, शुगर (Sugar), कोलोस्ट्रोल को कंट्रोल में रखना जरूरी है, इससे हार्टअटैक की सम्भावना को कम किया जा सकता है। 

 

हेल्थ जागरण - डॉ साहब आज की व्यस्त जीवनशैली (lifestyle), असंतुलित आहार लेने के बीच हार्ट अटैक से बचने के लिए क्या सलाह देंगे?

डॉ माहिम सरन - रात में साउण्ड स्लीप (sound sleep) ना होने से शरीर का नार्मल मैटाबॉलिज्म (metabolism) चेंज होने लगते हैं। खानपान में ज्यादा नमक, तला भुना खाना सेहत को नुक़सान पहुंचाता है। दिन में समय निकाल कर एक्सरसाइज करना, टहलना हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए बहुत जरूरी है। 

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

विश्व गुर्दा दिवस पर रीजेंसी में होगा जागरूकता कार्यक्रम।

विश्व गुर्दा दिवस पर रीजेंसी में होगा जागरूकता कार्यक्रम।

हुज़ैफ़ा अबरार March 11 2021 38673

डॉ दीवान ने कहा भारत में पिछले 15 सालों में गुर्दा रोग के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। इसलिए गु

निजी अस्पताल में महिला और बच्चे की मौत पर हंगामा

निजी अस्पताल में महिला और बच्चे की मौत पर हंगामा

विशेष संवाददाता April 24 2023 23315

थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव चेहली निवासी वाजिद ने अपनी पत्नी मुस्कान को प्रसव के लिए चांदपुर मार्ग

डिप्रेशन और आत्महत्या को रोका जा सकता है: डॉ सुमित्रा अग्रवाल  

डिप्रेशन और आत्महत्या को रोका जा सकता है: डॉ सुमित्रा अग्रवाल  

लेख विभाग December 05 2022 38289

युवाओ की जि़ंदगी में आगे बढऩे का दबाव होता है, पढ़ाई का दबाव, अच्छी जॉब का दबाव, शादी का दबाव, आर्थि

लोक भारती के सदस्यों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु प्रशिक्षित किया गया।

लोक भारती के सदस्यों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु प्रशिक्षित किया गया।

हुज़ैफ़ा अबरार July 26 2021 29963

मुख्य अतिथि ने स्वर्ण प्राशन संस्कार को अति उपयोगी बताते हुए देशभर में सभी बच्चों को यह संस्कार करान

सिप्ला को माइग्रेन की दवा Sumatriptan के लिए मिली USFDA से मंजूरी। 

सिप्ला को माइग्रेन की दवा Sumatriptan के लिए मिली USFDA से मंजूरी। 

हे.जा.स. March 03 2021 27380

सिप्ला की दवा Sumatriptan 20 मिलीग्राम NASAL स्प्रे अंतर्राष्ट्रीय दवा कंपनी GlaxoSmithKline के ब्र

सुझाव: मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में होनी चाहिए

सुझाव: मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में होनी चाहिए

हुज़ैफ़ा अबरार December 30 2021 99418

अस्पतालों में आने वाले ज्यादातर मरीज हिन्दी बोलते हैं। ऐसे में डॉक्टर मरीजों की पूरी बात आसानी से सम

रूटीन वैक्सीनेशन करवाने वाले बच्चों में गंभीर कोविड संक्रमण की संभावना कम

रूटीन वैक्सीनेशन करवाने वाले बच्चों में गंभीर कोविड संक्रमण की संभावना कम

एस. के. राणा February 19 2022 30084

15 साल से कम उम्र के जिन बच्चों का रूटीन वैक्सीनेशन हुआ है, उनमें कोरोना के संक्रमण से गंभीर होने की

गरीब निःसंतान दंपतियों को कम खर्च में मिलेगा लाभ, हमीदिया में बनेगा आईवीएफ सेंटर

गरीब निःसंतान दंपतियों को कम खर्च में मिलेगा लाभ, हमीदिया में बनेगा आईवीएफ सेंटर

विशेष संवाददाता September 24 2022 40700

आईवीएफ की प्रक्रिया में प्रायवेट अस्पतालों में लाखों का खर्च होता है। ऐसे में प्रदेश के गरीब दंपती ज

कोविड-19 वैक्सीन: अब 5 से 12 साल तक के बच्चों को दी जा सकेंगी कोरोनारोधी डोज

कोविड-19 वैक्सीन: अब 5 से 12 साल तक के बच्चों को दी जा सकेंगी कोरोनारोधी डोज

रंजीव ठाकुर April 27 2022 29866

देश के औषधि महानियंत्रक ने कोविड-19 के प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए टीको को मंजूरी दी है। अब 5 स

BPT में एडमिशन, करियर और जॉब की पूरी जानकारी।

BPT में एडमिशन, करियर और जॉब की पूरी जानकारी।

अखण्ड प्रताप सिंह November 01 2021 44432

आप BPT कोर्स के विवरण, पात्रता मानदंड, प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम, कैरियर की संभावनाएं और स्नातक स्

Login Panel