देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

लगातार कब्ज़ की समस्या रहने से हो सकती है बवासीर

पाइल्स यानी बवासीर, जिसे हेमोरॉएड्स भी कहा जाता है। बवासीर होने पर मल द्वार या गुदा में व्यक्ति को सूजन की समस्या हो जाती है। कई बार इसमें दर्द भी होता है और खून भी निकलता है। कब्ज होने पर गुदा में सूजन, दर्द बढ़ जाता है।

लेख विभाग
November 22 2022
0 25983
लगातार कब्ज़ की समस्या रहने से हो सकती है बवासीर प्रतीकात्मक चित्र

आजकल पाइल्स एक आम बीमारी बन गयी है। बहुत लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। पाइल्स यानी बवासीर, जिसे हेमोरॉएड्स भी कहा जाता है। बवासीर होने पर मल द्वार या गुदा में व्यक्ति को सूजन की समस्या हो जाती है। कई बार इसमें दर्द भी होता है और खून भी निकलता है। कब्ज होने पर गुदा में सूजन, दर्द बढ़ जाता है।

 

बवासीर (piles) में लगातार कब्ज (Persistent constipation) होने से जलन, दर्द हो सकता है। कब्ज लगातार बना रहे, तो मस्से में सूजन होने से दर्द बढ़ सकता है, चलना-फिरना भी दूभर हो जाता है। मल त्याग करते समय भी काफी दर्द होता है, ऐसे में बवासीर का इलाज करना बेहद जरूरी हो जाता है. आप खानपान में कुछ खाद्य पदार्थों को शामिल करके भी कब्ज, बवासीर की समस्या से बचे रह सकते हैं।

 

एक आंकड़े के अनुसार करीब 60 फीसदी आबादी को बवासीर जीवन में कभी न कभी होती है। यह मलाशय के निचले हिस्से में सूजन व मस्सा (wart formation) बनने से होती है। इसमें दर्द बहुत होता है। इसके दो प्रकार हैं, पहला बादी व दूसरा खूनी। बादी में खून नहीं आता है लेकिन खुजली, जलन व सूजन रहती है।

 

गुदा (anus) के आसपास कठोर गांठें (hard lumps) महसूस होना, मल के साथ खून आना, शौच के बाद भी पेट साफ न होने का अहसास, शौच के समय दर्द, वहां खुजली, एवं लालीपन, और बार-बार मल त्यागने की इच्छा होना, लेकिन त्यागते समय मल न निकलना आदि।

 

जो लोग लंबे समय तक खड़े रहते या बैठकर देरी तक काम करते हैं। कब्ज की समस्या बनी रहना, तनाव, फाइबर डाइट कम लेना, ज्यादा मिर्च-मसालेदार खाना, नशा करना और फिजिकली एक्टिव नहीं रहना है।

 

कब्ज (constipation) की समस्या न हो इसके लिए एलोवेरा पल्प (aloe vera pulp) और भिगोया अंजीर भी खा सकते हैं। एक चम्मच सेब का सिरका एक गिलास पानी में रोज लें। मस्सों पर जैतून का तेल लगाएं। छाछ में अजवायन और काला नमक मिलाकर लें।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अच्छी नींद चाहिए तो रात के खाने में ना करें इन चीज़ों का उपयोग

अच्छी नींद चाहिए तो रात के खाने में ना करें इन चीज़ों का उपयोग

लेख विभाग November 24 2022 32240

वर्तमान में लोगों की दिनचर्या और खान - पान ख़राब हो गया है। इस कारण नींद पर भी बुरा असर पड़ा है। लोगों

सफदरजंग अस्पताल में हुआ पहला हार्ट ट्रांसप्लांट

सफदरजंग अस्पताल में हुआ पहला हार्ट ट्रांसप्लांट

एस. के. राणा May 05 2023 39860

सफदरजंग अस्पताल में हृदय रोग विभाग के प्रमुख डॉ. अनुभव गुप्ता ने कहा, ‘‘सबसे पहले चिकित्सकों की टीम

55 साल के मरीज के पेट से निकला 12 नवजात बच्चों के वजन का ट्यूमर

55 साल के मरीज के पेट से निकला 12 नवजात बच्चों के वजन का ट्यूमर

विशेष संवाददाता February 25 2023 31966

महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र और होमी भाभा कैंसर अस्पताल के डॉक्टरों ने कमाल कर दिखाया

ड्रोन से पहुंचाया गया 10 यूनिट ब्लड

ड्रोन से पहुंचाया गया 10 यूनिट ब्लड

एस. के. राणा May 12 2023 35632

ड्रोन ने एक अहम भूमिका निभाते हुए लाखों लोगों के जीवन को बचाया था। कोरोना काल में ड्रोन के जरिए वैक्

यूपी में कोविड के बावजूद नहीं थमी परिवार नियोजन सेवाओं की रफ़्तार

यूपी में कोविड के बावजूद नहीं थमी परिवार नियोजन सेवाओं की रफ़्तार

हुज़ैफ़ा अबरार April 21 2022 40578

खुशहाल परिवार दिवस के जरिये समुदाय तक पहुँचीं परिवार नियोजन की सेवाएं, हर माह 21 तारीख को स्वास्थ्य

गुजरात में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एप्लिकेशन से मिल रहा दवा निर्माण का लाइसेंस।

गुजरात में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एप्लिकेशन से मिल रहा दवा निर्माण का लाइसेंस।

हे.जा.स. February 27 2021 24236

मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस के डेटा के अनुसार इनमें 3, 349 एलोपैथिक इकाइयाँ, 867 आयुर्वेदिक इकाइयाँ, 665

इंडियन डेंटल हाइजीनिस्ट एवं टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

इंडियन डेंटल हाइजीनिस्ट एवं टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2022 33619

कार्यकारिणी के चुनाव में पूरे यूपी के जिला चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात दं

सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बनायें गुड़ मेथी के लड्डू।

सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बनायें गुड़ मेथी के लड्डू।

लेख विभाग November 17 2021 32182

गुड़ मेथी के लड्डू ना सिर्फ स्वाद में गजब होते हैं बल्कि इससे इम्यूनिटी बढ़ने के साथ सर्दी भी कम लगत

हृदय रोगी के धमनियों में ब्लॉकेज हो तो बायपास की जगह रोटाब्लेशन करवाएं: डॉ अजय बहादुर

हृदय रोगी के धमनियों में ब्लॉकेज हो तो बायपास की जगह रोटाब्लेशन करवाएं: डॉ अजय बहादुर

रंजीव ठाकुर July 22 2022 22865

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अजय बहादुर ने धमनियों में ब्लॉक्स के ईलाज के लिए खास जानकारी दी है। उनका कहना ह

देश में फैल रहा वायरस का ट्रिपल अटैक !

देश में फैल रहा वायरस का ट्रिपल अटैक !

एस. के. राणा March 11 2023 34801

देश में अब H3N2 इन्फ्लूएंजा संक्रमण ने दस्तक दे दी है। वहीं ये वायरस जानलेवा होता जा है। हरियाणा और

Login Panel