देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों में दवा, जांच की पुख्ता व्यवस्था रखने के दिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी सरकारी अस्पताल के लिए निर्देश जारी कर दिया है।

आरती तिवारी
March 05 2023 Updated: March 05 2023 01:51
0 28822
एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों में दवा, जांच की पुख्ता व्यवस्था रखने के दिए निर्देश डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

लखनऊ। प्रदेश में मौसम में निरंतर बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में गर्मी तो शाम के समय हल्की सी ठंड महसूस होती है। जिससे लोग लापरवाही कर देते है, और जिससे वो वायरल संक्रमण की चपेट में आ जाते है। हालांकि चिकित्सक लगातार सलाह दे रहे हैं कि इस मौसम में लोग अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। सूबे के उप मुख्यमंत्री भी अलर्ट मोड़ में नजर आ रहे है। और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है।  

 

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक (Health Minister Brajesh Pathak) के निर्देश के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी सरकारी अस्पताल (government hospital) के लिए निर्देश जारी कर दिया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि वैज्ञानिकों ने गर्मी का प्रकोप (heat stroke) अधिक रहने की आशंका जाहिर की। देश के अधिकांश क्षेत्रों में मार्च में तापमान सामान्य (normal temperature) से अधिक रहने की भी आशंका जाहिर की गई है। ऐसे में हीट रिलेटेड इलनेसे की आशंका भी बढ़ गई है।

 

साथ ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि विद्यालयों में हीट वेव से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग (health Department) प्रचार प्रसार करें। राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत गर्मी से संबंधित बीमारियों (related diseases) पर दैनिक निगरानी की जाए। इसके लिए सभी जनपदों में अलर्ट मोड में रहें। सभी स्वास्थ्य इकाई एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (Health and Wellness Center) को पी-फॉर्म पर सूचना अंकित करने के लिये लॉगिन उपलब्ध हो।

 

निर्धारित प्रारूपों के अनुसार समस्त गर्मी और उससे प्रभावित चिन्हित रोगियों (identified patients) एवं उससे हुई मृत्यु की लाइन लिस्ट उपलब्ध हों। साथ ही संलग्न रिपोर्टिंग प्रपत्र (attached reporting form) पर दैनिक रिपोर्ट भी दिनांक 15 मार्च से प्रतिदिन शाम चार बजे तक ईमेल npcchhup@gmail.com एवं idspup@gmail.com पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री को आभार ज्ञापित किया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री को आभार ज्ञापित किया

हुज़ैफ़ा अबरार June 21 2022 30880

मुख्यमंत्री के कहा कि यदि आपका शरीर स्वस्थ है तो धर्म के सभी साधन स्वयं क्रमवार सफल होते जाएंगे लेकि

फरवरी माह को राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम माह के रूप में मनाएगा रीजेंसी ग्रुप हॉस्पिटल्स |

फरवरी माह को राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम माह के रूप में मनाएगा रीजेंसी ग्रुप हॉस्पिटल्स |

हुज़ैफ़ा अबरार February 04 2021 34589

रीजेंसी की टीम राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम माह के दौरान अधिक से अधिक कैंसर मरीज़ों तक पहुंचने का प्रयास कर

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बढ़ेंगें पर्चा काउंटर

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बढ़ेंगें पर्चा काउंटर

हुज़ैफ़ा अबरार July 26 2022 35058

मरीजों के फीडबैक के आधार पर दवा काउंटर, पैथोलॉजी जांच काउंटर व अन्य संसाधनों को बढ़ाने के निर्देश दि

दिल्ली में डेंगू के मरीज 1200 के पार

दिल्ली में डेंगू के मरीज 1200 के पार

एस. के. राणा October 11 2022 36090

राजधानी में डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1258 हो गई है। वहीं एनसीआर और दिल्ली के आसपास सटे रा

डा० सूर्यकान्त को पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट, दिल्ली में किया गया सम्मानित

डा० सूर्यकान्त को पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट, दिल्ली में किया गया सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार March 31 2022 31574

डा. सूर्यकान्त को यह सम्मान एलर्जी एवं अस्थमा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यो के लिए प्रदान किया गया

केजीएमयू विस्तार के लिए मिलेगी जमीन, अतिक्रमण पर सख्त निर्देश

केजीएमयू विस्तार के लिए मिलेगी जमीन, अतिक्रमण पर सख्त निर्देश

आरती तिवारी July 15 2023 41702

केजीएमयू विस्तार में अब जमीन बाधा नहीं बनेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद और

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ने का क्रम जारी, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ी 

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ने का क्रम जारी, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ी 

एस. के. राणा June 23 2022 28932

देश में कोविड-19 (covid-19) के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 83,990 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.

सिप्ला बाज़ार में लाएगी कोविड की गोली, आपातकालीन उपयोग की मिली मंज़ूरी।

सिप्ला बाज़ार में लाएगी कोविड की गोली, आपातकालीन उपयोग की मिली मंज़ूरी।

हे.जा.स. December 29 2021 31181

सिप्ला की योजना मोलनुपिरवीर को सिप्मोल्नु ब्रांड नाम से लॉन्च करने की है। मोलनुपिरवीर यूके मेडिसिन्स

चीन पर फिर मंडराया कोरोना का खतरा, आंशिक लॉकडाउन।

चीन पर फिर मंडराया कोरोना का खतरा, आंशिक लॉकडाउन।

हे.जा.स. October 27 2021 28476

चीन के लांझू शहर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस आदेश के साथ ही करीब 4 ला

कोरोना प्रभावित राज्यों से आने वालों को देना होगा नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट।

कोरोना प्रभावित राज्यों से आने वालों को देना होगा नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट।

हुज़ैफ़ा अबरार July 18 2021 30868

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण का काम सुचारु रूप से चल रहा है। यूपी चार करोड़ कोविड व

Login Panel