देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दिल्ली में भारतीय योग संघ के स्टेट चेप्टर का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित  

योग न केवल शारीरिक आसनों का नाम है बल्कि योग, शरीर का आत्मा से, आत्मा का परमात्मा और प्रकृति से भी संयोग योग कराता है। योग सिर्फ आसनों तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह मनुष्य को आध्यात्मिक ऊँचाईयों तक पहुँचाता है।

एस. के. राणा
March 05 2023 Updated: March 05 2023 01:40
0 26382
दिल्ली में भारतीय योग संघ के स्टेट चेप्टर का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित   भारतीय योग संघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में संतगण

नयी दिल्ली। योग खुद को तलाशने, खुद को तराशने और अनलॉक करने की विधा है। योग केवल मैट पर ही नहीं होता बल्कि बिना मैट के दैनिक जीवन में और अपने कार्यो में भी अत्यंत उपयोगी है। योग के द्वारा हम अपने जीवन को तनावमुक्त बना सकते हैं जो आज की सबसे बड़ी जरूरत है। योग का मार्ग ही व्यक्ति को निरोगता के पथ पर ले जाना है, इसलिये करें योग और रहें निरोग। ये बातें परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा। 


स्वामी चिदानन्द, दिल्ली में आयोजित भारतीय योग संघ के स्टेट चेप्टर (State Chapter) के राष्ट्रीय सम्मेलन में पधारे। सम्मेलन में श्री श्री रविशंकर, डॉ एच आर नागेंद्र, स्वामी भारत भूषण, मुनि जी और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने सहभाग किया। डा हंसा जी ने सभी विशिष्ट अतिथियों का अभिनंदन किया।

भारतीय योग संघ के स्टेट चेप्टर राष्ट्रीय सम्मेलन (National Conference of the Indian Yoga Association) में सभी विशिष्ट अतिथियों ने योग को भारत के हर घर, घाट, हाट से लेकर वैश्विक स्तर पर भी योग से सभी को जोड़ने हेतु विशद् विचार विमर्श किया।


स्वामी चिदानन्द ने कहा कि जीवन में हम योगी (yogi) बन सकें या ना बन सकें कोई बात नहीं परन्तु सहयोगी और उपयोगी जरूर बनें। श्वासों के अनुलोम विलोम (Anulom-Vilom) के साथ-साथ विचारों का अनुलोम-विलोम भी कीजिये। नकारात्मक विचार (negative thoughts) बाहर और सकारात्मक विचार (positive thoughts) भीतर करिये। यही वास्तव में प्राणायाम और योग है। मन को पद्मासन में बिठाइए। तन को वज्रासन में रखिये, मस्तिष्क को सूर्य नमस्कार कराइये और होठों से लाफ्टर योग करिये। हंसिये और हंसाईये। इससे मन शांत होगा, समस्याओं का समाधान मिलेगा और तनाव कम होगा।

उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक आसनों (physical asanas) का नाम है बल्कि योग, शरीर का आत्मा से, आत्मा का परमात्मा और प्रकृति से भी संयोग योग कराता है। योग सिर्फ आसनों तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह मनुष्य को आध्यात्मिक ऊँचाईयों तक पहुँचाता है। योग में सनातन ज्ञान के साथ आधुनिक विज्ञान (modern science) भी समहित है, जो जीवन जीना सिखाता है। योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक जीवन पद्धति है। योग हमें स्वयं को खोजने और स्वयं से जुड़ने में भी मदद करता है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) ने कहा है-‘‘योगः कर्मसु कौशलम्’’ योग, हमारे हर कर्म में कुशलता लाता है इसलिये योग को हर घाट और हर हाट तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है।


इस अवसर पर श्री सुबोध तिवारी, डॉ. एस.पी. मिश्रा, गंगा नन्दिनी त्रिपाठी, आचार्य दीपक शर्मा और अन्य विभूतियों ने सहभाग किया। भारतीय योग संघ भारत में प्रमुख योग संस्थानों और संगठनों का एक स्व-नियामक निकाय है। यह सभी योग संगठनों और परम्पराओं को एकजुट करने का उत्कृष्ट प्रयास कर रहा है। साथ ही यह संगठन वैश्विक स्तर पर योग के प्रचार और उन्नति के लिये प्रतिबद्ध है। यह हजारों योग जिज्ञासुओं के साथ ही भारत के सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में इसकी स्थानीय समितियां है। यह संगठन सक्रिय नीति सलाहकार के रूप में कार्य करता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बच्चों को कोवोवैक्स टीका देने के आवेदन की समीक्षा करेगा डीसीजीआई   

बच्चों को कोवोवैक्स टीका देने के आवेदन की समीक्षा करेगा डीसीजीआई   

विशेष संवाददाता June 24 2022 29199

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने 28 दिसंबर को वयस्कों के लिए और 9 मार्च को 12 से 17 वर्ष के आयु वर्ग

आईएमए लखनऊ एवं एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित

आईएमए लखनऊ एवं एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार June 20 2026 413

रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और इस प्रकार के सामूहिक प्रयास जरूरतमंद मरीजों के लि

गिरीश चंद्र मुर्मू चुने गए WHO के बाहरी ऑडिटर

गिरीश चंद्र मुर्मू चुने गए WHO के बाहरी ऑडिटर

अखण्ड प्रताप सिंह May 30 2023 56664

भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू को चार साल के कार्यकाल के लिए WHO के बाहरी

हल्दी के औषधीय और सौंदर्य प्रसाधन गुण 

हल्दी के औषधीय और सौंदर्य प्रसाधन गुण 

आयशा खातून May 27 2022 45812

हल्दी पाचन तन्त्र की समस्याओं, गठिया, रक्त-प्रवाह की समस्याओं, कैंसर, जीवाणुओं के संक्रमण, उच्च रक्त

अस्वस्थ जीवन शैली के कारण युवाओं में बढ़ रही है हृदय सम्बंधित बीमारियां।

अस्वस्थ जीवन शैली के कारण युवाओं में बढ़ रही है हृदय सम्बंधित बीमारियां।

हुज़ैफ़ा अबरार January 21 2021 28500

लंबे समय तक बैठे रहने से स्वास्थ्य खराब होता है तथा हृदय रोग सहित डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमार

जेबी केमिकल्स नेफ्रोलॉजी क्षेत्र में उतरी। 

जेबी केमिकल्स नेफ्रोलॉजी क्षेत्र में उतरी। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 19 2021 37439

2015 की ग्लोबल डिसीज बर्डन रिपोर्ट के अनुसार सीकेडी को मृत्यु के सबसे सामान्य कारणों में से एक माना

प्रेगनेंसी में कोरोना वैक्सीन लेने वाली महिलाओं के नवजात शिशुओं में दीर्घकालिक एंटीबॉडीज पाई गई: शोध

प्रेगनेंसी में कोरोना वैक्सीन लेने वाली महिलाओं के नवजात शिशुओं में दीर्घकालिक एंटीबॉडीज पाई गई: शोध

हे.जा.स. February 09 2022 26878

गर्भावस्था के दौरोना कोरोना वैक्सीन लेने वाली महिलाओं के नवजात शिशुओं में काफी लंबे समय तक रहने वाली

कार्डियक और न्यूरोवैस्कुलर मरीज़ को रीजेंसी हेल्थ का तोहफा, कैथ लैब के अत्यधुनिक तकनीक से होगा इलाज

कार्डियक और न्यूरोवैस्कुलर मरीज़ को रीजेंसी हेल्थ का तोहफा, कैथ लैब के अत्यधुनिक तकनीक से होगा इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2026 2821

इंटरवेंशनल प्रक्रिया के दौरान दृश्य की स्पष्टता और रेडिएशन डोज़ हमारे हर फैसले को प्रभावित करते हैं।

जिलाधिकारी ने फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए सभी से दवा खाने की अपील की 

हुज़ैफ़ा अबरार January 16 2023 30507

दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को फाइलेरिया की दवा नह

गाजियाबाद में मिला ब्लैक और व्हाइट फंगस का पहला केस

गाजियाबाद में मिला ब्लैक और व्हाइट फंगस का पहला केस

विशेष संवाददाता December 31 2022 29919

गाजियाबाद के हर्ष अस्पताल में ब्लैक और व्हाइट फंगस का पहला केस सामने आया है। डॉक्टर्स भी उनकी हालत प

Login Panel