देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

एयरपोर्ट पर कोरोना नियम बदला, अब आरटीपीसीआर टेस्ट और होम क्वॉरंटीन खत्म

14 फरवरी से भारत आने वाले यात्रियों को आरटीपीआर टेस्ट कराने की जरूरत नहीं होगी। इसके बदले पूर्ण टीकाकरण की रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। 

हे.जा.स.
February 10 2022 Updated: February 10 2022 20:52
0 32612
एयरपोर्ट पर कोरोना नियम बदला, अब आरटीपीसीआर टेस्ट और होम क्वॉरंटीन खत्म प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी संकट में सुधार को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए नई गाइडलाइन जारी की। इसके अनुसार, 14 फरवरी से 'एट रिस्क' और अन्य देशों की कैटेगरी हटा दी जाएगी। साथ ही 14 फरवरी से भारत आने वाले यात्रियों को आरटीपीआर टेस्ट कराने की जरूरत नहीं होगी। इसके बदले पूर्ण टीकाकरण की रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। 

इसके अलावा एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट कराने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, सात दिन की होम क्वॉरंटीन खत्म कर दिया जाएगा। सिर्फ 14 दिन की सेल्फ मॉनिटरिंग करनी होगी। सिर्फ दो फीसदी यात्रियों की रेंडम टेस्टिंग होगी।

गाइडलाइन के अनुसार, जो यात्री भारत की यात्रा कर रहे हैं, उन्हें यात्रा से पहले हवाई सुविधा पोर्ट (https://www.newdelhiairport.in/airsuvidha/apho-registration) पर सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म में पूरी और फैक्चुअल जानकारी देनी होगी, जिसमें पिछले 14 दिनों का यात्रा की डिटेल भी शामिल होगी। यात्रियों को यात्रा शुरू करने से 72 घंटे के भीतर निगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट या फुली वैक्सीनेटेड का सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा।

संबंधित एयरलाइनों और एजेंसियों को यात्रियों को उनके टिकट के साथ क्या करें और क्या न करें की जानकारी देनी होगी। इसमें कहा गया है कि एयरलाइंस को केवल उन यात्रियों को यात्रा की इजाजत देनी है, जिन्होंने सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म में सभी जानकारियां भरी हैं और अपनी आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट या वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों में सुधर जाएगा प्रवेश, परीक्षा और प्लेसमेंट

नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों में सुधर जाएगा प्रवेश, परीक्षा और प्लेसमेंट

रंजीव ठाकुर September 19 2022 36621

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों की क्वालिटी मैनेजमेंट पर फोक

सहारा हॉस्पिटल में  फ़ूड नली की जटिल सर्जरी कर महिला को समस्या से दिलाई निजात। 

सहारा हॉस्पिटल में फ़ूड नली की जटिल सर्जरी कर महिला को समस्या से दिलाई निजात। 

हुज़ैफ़ा अबरार December 12 2021 39131

ऑपरेशन के दूसरे दिन से ही महिला मरीज ने खाना पीना शुरू कर दिया तथा पांचवें दिन मरीज को अस्पताल से छु

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर लोहिया में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर लोहिया में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2022 36750

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रो ए के ठक्कर निदेशक न्यूरोसाइन्स मेदांता लखनऊ ने वृद्ध लोगो मे होने वाली

अब आनुवंशिक बीमारियों की जांच रिपोर्ट सस्ती और 48 घंटे में ही मिलेगी

अब आनुवंशिक बीमारियों की जांच रिपोर्ट सस्ती और 48 घंटे में ही मिलेगी

रंजीव ठाकुर September 20 2022 30221

बीएचयू के साइंटिस्ट्स ने ऐसी तकनीक विकसित की है जिससे थैलासीमिया, हिमोफीलिया जैसी बीमारियों का परीक्

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कैंसर पीड़ित मरीज को पहुंचाया अस्पताल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कैंसर पीड़ित मरीज को पहुंचाया अस्पताल

हे.जा.स. April 06 2023 28201

मंत्री ने निर्देश दिए की मरीज को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराकर उसका निशुल्क इलाज कराएं। इसी बीच मंत

गर्भावस्था के दौरान आहार संतुलित ।

गर्भावस्था के दौरान आहार संतुलित ।

लेख विभाग May 27 2021 69381

अक्सर गर्भवती महिलाओं के साथ ये समस्या रहती हैं कि वे गर्भावस्था‍ में क्या खाएं और क्या ना खाएं। प्र

उपमुख्यमंत्री के दौरे के बाद बदल गई सिविल अस्पताल की तस्वीर

रंजीव ठाकुर May 06 2022 26569

लगभग एक महीने बाद सिविल अस्पताल में लगभग 50 सीसीटीवी कैमरे लगे दिखाई दिए। मेन गेट के पास स्ट्रेचर और

मोबाइल मेडिकल यूनिट को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिखाई हरी झंडी

मोबाइल मेडिकल यूनिट को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिखाई हरी झंडी

आरती तिवारी March 08 2023 34639

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान परिसर में स्वयंसेवी संगठन द

सर्दियां आते ही खोने लगता है आपके चेहरे का ग्लो, तो आजमाएं ये नुस्खे

सर्दियां आते ही खोने लगता है आपके चेहरे का ग्लो, तो आजमाएं ये नुस्खे

श्वेता सिंह October 21 2022 25627

तमाम कोशिशों के बावजूद चेहरे पर वो निखार नहीं आता, जिसकी उन्‍हें उम्‍मीद होती है क्योंकि सर्दियों के

गोरखपुर में बढ़े निमोनिया के मरीज, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

गोरखपुर में बढ़े निमोनिया के मरीज, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

अनिल सिंह February 26 2023 30876

जिला चिकित्सालय की ओपीडी से लेकर यहां भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ी है। जिला

Login Panel