देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

अब दिल्ली में मास्क ना पहनने पर नहीं लगेगा जुर्माना

देश में कोरोना के मामलो में गिरावट आ रही है। वहीं अब दिल्ली में मास्क ना पहनने पर जुर्माना नहीं लगेगा। कोरोना वायरस के घटते मामले के बीच सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ना पहनने पर लगने वाला 500 रुपये का जुर्माना हटा दिया गया है।

एस. के. राणा
October 06 2022 Updated: October 07 2022 00:11
0 31000
अब दिल्ली में मास्क ना पहनने पर नहीं लगेगा जुर्माना सांकेतिक चित्र

नयी दिल्ली। देश में कोरोना के मामलो में गिरावट आ रही है। वहीं अब दिल्ली में मास्क ना पहनने पर जुर्माना नहीं लगेगा। कोरोना वायरस के घटते मामले के बीच सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ना पहनने पर लगने वाला 500 रुपये का जुर्माना हटा दिया गया है। हालांकि विशेषज्ञों की सलाह है कि कोरोना बीत जाने के बावजूद मास्क पहनना कई तरह से फायदेमंद है और आने वाले दिनों में भीषण प्रदूषण और संक्रमण से बचाने में मदद करेगा। कोविड को लेकर 22 सितंबर को राजनिवास में हुई डीडीएमए की मीटिंग में हुई चर्चा के आधार पर मास्क ना पहनने पर लगने वाले 500 रुपये के जुर्माने को वापस लेने का फैसला लिया गया है।

 

इसके अलावा, कोविड-19 से संक्रमित हुए मरीजों के लिए दिल्ली में बने 3 कोविड केयर सेंटर को बंद कर दिया गया है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने यह जानकारी दी है। इस मीटिंग में सर्वसम्मति से कहा गया कि मास्क पहनना कोविड के उचित व्यवहार को बनाए रखने में फायदेमंद है। हालांकि, यह सहमति बनी कि अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के आदेश के तहत महामारी अधिनियम को 30 सितंबर से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

 

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटों में कोरोना के 96 नए मामले सामने आए हैं। जबकि संक्रमण दर 1.42 फीसदी है। हालांकि, इस दौरान एक भी मौत नहीं हुई। दिल्ली में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 20,03,746  लोग संक्रमित हुए हैं जबकि मृतकों की संख्या 26,503 है। वहीं पिछले दिन 6,773 नमूनों का परीक्षण किया गया था। बता दें कि दिल्ली में पिछले दिनों कोरोना के 74 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 1.07 फीसदी थी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सर्दियों के दौरान उम्र दराज़ महिलाओं में मूत्र असंयम की बढ़ती है समस्या।

सर्दियों के दौरान उम्र दराज़ महिलाओं में मूत्र असंयम की बढ़ती है समस्या।

हुज़ैफ़ा अबरार December 02 2021 33247

प्रारंभिक अवस्था में मूत्र असंयम के इलाज के लिए कीगल एक्सरसाइज करके पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों की

ज़ेनिक्स ट्रायल के परिणामों ने ड्रग रेज़िस्टेन्ट टीबी के मामलों में बीपाल उपचार की प्रभाविता की पुष्टि की

ज़ेनिक्स ट्रायल के परिणामों ने ड्रग रेज़िस्टेन्ट टीबी के मामलों में बीपाल उपचार की प्रभाविता की पुष्टि की

हुज़ैफ़ा अबरार September 04 2022 29088

तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल ज़ेनिक्स, जिसका आयोजन जॉर्जिया, मोलदोवा, रूस और दक्षिण अफ्रीका की 11 साई

योग से होगा मानसिक स्वास्थ्य को लाभ

योग से होगा मानसिक स्वास्थ्य को लाभ

लेख विभाग October 11 2022 77741

मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग काफी फायदेमंद माना जाता है।लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील

कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 10,302 नए मामले, 267 लोगों की मौत 

कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 10,302 नए मामले, 267 लोगों की मौत 

एस. के. राणा November 21 2021 32312

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 1,24,868 सक्रिय मरीज बचे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय द्

राजस्थान में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर

राजस्थान में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर

जीतेंद्र कुमार February 05 2023 27913

जयपुर में सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर रोग तेजी से पैर पसार रहा है। कोटा के सांगोद इलाके (Sangod l

30 फीसदी मौतें का कारण समय पर इलाज नहीं मिलना: नीति आयोग

30 फीसदी मौतें का कारण समय पर इलाज नहीं मिलना: नीति आयोग

एस. के. राणा December 19 2021 32306

रिपोर्ट में कहा गया कि सिर्फ 91% अस्पतालों में ही इमरजेंसी के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध है जबकि सिर्फ 34%

केंद्र का सख्त निर्देश, जेनेरिक दवाएं लिखें या सख्त कार्रवाई का करें सामना

केंद्र का सख्त निर्देश, जेनेरिक दवाएं लिखें या सख्त कार्रवाई का करें सामना

एस. के. राणा May 18 2023 21363

सरकार के आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार के अस्पतालों, सीजीएचएस आरोग्य केंद्रों और पॉलीक्लिनिक के चिकित

कोविशील्ड का टीका लगवाने वालों के यूरोपीय संघ की यात्रा पर गतिरोध हल होने की उम्मीद: पूनावाला

कोविशील्ड का टीका लगवाने वालों के यूरोपीय संघ की यात्रा पर गतिरोध हल होने की उम्मीद: पूनावाला

एस. के. राणा June 29 2021 28828

पूनावाला ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे पता चला कि कोविशील्ड लेने वाले बहुत से भारतीयों को यूरोपीय संघ की यात

केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने 14 ने टीबी के मरीजों को गोद लिया

केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने 14 ने टीबी के मरीजों को गोद लिया

रंजीव ठाकुर April 16 2022 29444

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने ने बताया कि देश के प्रधानमन्त्री ने वर्ष 2025 तक भारत को ट

फेस-ब्राइटनिंग मसाज से चेहरे को दें ख़ूबसूरती

फेस-ब्राइटनिंग मसाज से चेहरे को दें ख़ूबसूरती

सौंदर्या राय July 12 2022 31902

चेहरे की मसाज त्वचा को लिफ्ट और फर्म कर सकती है, जिससे चेहरे का मोटापा और झुर्रियों की उपस्थिति कम ह

Login Panel