देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बच्चों में कोई भी नए लक्षण नजर आएं तो न करें नजरंदाज : डॉ. पियाली 

बच्चों में डायरिया, उल्टी-दश्त, सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, आँखें लाल होना या सिर व शरीर में दर्द होना, साँसों का तेज चलना आदि कोरोना के लक्षण हो सकते हैं ।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 16 2021 Updated: May 18 2021 14:25
0 24923
बच्चों में कोई भी नए लक्षण नजर आएं तो न करें नजरंदाज : डॉ. पियाली  प्रतीकात्मक

लखनऊ। महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत प्रदेश में संचालित 180 बाल गृहों में रह रहे शून्य से 18 साल के बच्चों को कोरोना से सुरक्षित बनाने को लेकर शनिवार को विभागीय कोविड वर्चुअल ग्रुप के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने गहनता से विचार-विमर्श किया । 

बच्चों में कोरोना के लक्षणों और बचाव के तरीकों पर विषय विशेषज्ञों ने अपनी बात रखी । बाल गृहों के कर्मचारियों के क्षमतावर्धन के लिए कोविड वर्चुअल ग्रुप द्वारा आयोजित वेबिनार में बाल गृहों की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने की जरूरत पर जोर दिया गया । सभी का यही कहना था कि बाल गृहों में साफ़-सफाई, बच्चों के खानपान और उनकी खास देखभाल की इस वक्त अधिक जरूरत है ।  

वेबिनार में उपस्थित एसजीपीजीआई, लखनऊ की वरिष्ठ कंसलटेंट पीडियाट्रिशियन डॉ. पियाली भट्टाचार्य ने कहा कि इस समय बच्चों में कोई भी नए लक्षण नजर आएं तो उनको नजरंदाज करने की कतई जरूरत नहीं है । बच्चों में डायरिया, उल्टी-दश्त, सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, आँखें लाल होना या सिर व शरीर में दर्द होना, साँसों का तेज चलना आदि कोरोना के लक्षण हो सकते हैं । इसलिए यदि ऐसे लक्षण नजर आते हैं तो उसे नजरंदाज कतई न करें और लक्षण सामान्य हैं तो बच्चे को होम आइसोलेशन में रखें किन्तु बच्चा यदि पहले से किन्हीं बीमारियों की चपेट में रहा है और कोरोना के भी लक्षण नजर आते हैं तो उसे चिकित्सक के संपर्क में रखें । 

डॉ. पियाली भट्टाचार्य

उन्होंने बाल गृह में रह रहे बच्चों का हेल्थ चार्ट बनाने पर जोर दिया और कहा कि यह चार्ट हर बाल गृह अपने पास रखें और उसको नियमित रूप से भरते रहें, उसमें बुखार, पल्स रेट, आक्सीजन सेचुरेशन, खांसी, दस्त आदि का जिक्र है, जिससे पता चलता रहेगा कि बच्चे को कब आइसोलेट करने की जरूरत है या कब अस्पताल ले जाना है । बच्चा ज्यादा रोये, गुस्सा करे या गुमशुम रहे तो उस पर भी नजर रखनी है और उसके काउंसिलिंग की जरूरत है । बाल गृहों में काउंसलर की अहम् भूमिका है, उनके प्यार-दुलार या समझाने के तरीके से ही बच्चे की बहुत सी बीमारियाँ दूर हो जाती हैं । 

डॉ. पियाली ने कहा कि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, इसलिए उनके खाद्य पदार्थों में हरी साग-सब्जी, दाल, मौसमी फल जैसे- तरबूज, खरबूज, नींबू, संतरा आदि को जरूर शामिल करें ताकि शरीर में रोग से लड़ने की ताकत पैदा हो सके । इसके अलावा हाई प्रोटीन का भी ख्याल रखें, बच्चे को पनीर, मठ्ठा, छाछ, गुड-चना आदि इसके लिया दिया जा सकता है । मांसाहारी को अंडा, मछली आदि दिया जा सकता है । उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि बच्चा मोटा है तो उसको कोविड नहीं होगा, ऐसे बच्चों में भी संक्रमण हो रहा है । इसलिए अन्दर से मजबूत होना ज्यादा जरूरी है । 

वेबिनार में भाग ले रहे प्रतिनिधियों के सवालों के जवाब में डॉ. पियाली ने कहा कि जैसी की चर्चा में है कि कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है जो कि बच्चों को ज्यादा प्रभावित कर सकती है, उस लिहाज से भी अभी वक्त है कि बच्चों में मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग और हैण्ड वाश की आदत डाली जाए, क्योंकि तीसरी लहर सितम्बर-अक्टूबर में आने की बात कही जा रही है । 

उन्होंने कहा कि सेनेटाइजर की जगह पर साबुन-पानी से हाथ धोने पर जोर देना चाहिए, क्योंकि वह सेनेटाइजर की तुलना में ज्यादा उपयोगी है । उन्होंने कहा कि यदि तीसरी लहर आती भी है तो बच्चे इस कारण से भी ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं क्योंकि 18 साल से ऊपर वालों का ही अभी टीकाकरण किया जा रहा है, उसके नीचे वालों के लिए तो अभी कोई टीका भी नहीं है । इसलिए उनको सुरक्षित बनाने के लिए बाल गृहों में हेल्प डेस्क की स्थापना हो और वहां पर हेप्लाइन के नम्बर -1075, 1800112545 और चाइल्ड लाइन का नम्बर 1098 का डिस्प्ले जरूर हो ।   


 इस अवसर पर निदेशक, महिला कल्याण मनोज कुमार राय ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए बाल गृहों में रह रहे बच्चों को पहले से ही विभिन्न आयु वर्ग में विभाजित कर उनके स्वास्थ्य की देखभाल की जा रही है । अन्य व्यवस्थाएं भी चुस्त-दुरुस्त हैं । बाल गृहों में विशेषज्ञों की राय से जरूरी दवाओं का प्रबंध किया गया हैराय ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 180 बाल गृह संचालित हो रहे हैं, जिनमें शून्य से 18 साल के करीब 7000 बच्चे रह रहे हैं । बच्चों को बेहतर माहौल प्रदान करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य की समुचित देखभाल के लिए अधीक्षक, केयर टेकर, काउंसलर और नर्सिंग स्टाफ की तैनात है । 

कोरोना काल में उनकी सेहत पर अतिरिक्त ध्यान दिए जाने की जरूरत है क्योंकि ऐसी ख़बरें आ रहीं हैं कि आने वाले समय में कोविड-19 बच्चों को ज्यादा प्रभावित कर सकता है । इसी उद्देश्य से आज इस वेबिनार का आयोजन किया गया ताकि बाल गृहों के कर्मचारियों का क्षमतावर्धन हो सके और उनको भलीभांति मालूम रहे कि बच्चों को कोविड से सुरक्षित रखने के लिए क्या प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है ।  
  
वेबिनार में प्रदेश के समस्त मंडलों के विभागीय अधिकारियों, जिलों के प्रोबेशन अधिकारियों, बाल गृहों के अधीक्षक, केयर टेकर, काउंसलर, नर्सिंग स्टाफ के अलावा सेंटर फार एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार), यूनिसेफ व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सिविल अस्पताल में मरीजों को मिलेगा सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं का लाभ

सिविल अस्पताल में मरीजों को मिलेगा सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं का लाभ

हुज़ैफ़ा अबरार September 10 2026 1729

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि मरीज घर बैठे ऑनलाइन पंजीयन/पर्चा बना सकते हैं। प

स्टडी: नशा करने वालों पर कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी का नहीं हो रहा असर

स्टडी: नशा करने वालों पर कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी का नहीं हो रहा असर

विशेष संवाददाता August 28 2022 24248

अध्ययन में 56.81 फीसदी (175) मरीजों पर कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी का असर नहीं हुआ। ये मरीज तंबाकू, गुट

खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मिलेंगी सुविधाएं

खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मिलेंगी सुविधाएं

आरती तिवारी July 15 2023 37567

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जानकीरपुरम विस्तार में बने ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण और फैजुल्लागंज के दाऊदनग

बीआरडी मेडिकल कालेज में होगी कोरोना वायरस के म्यूटेशन की पहचान।

बीआरडी मेडिकल कालेज में होगी कोरोना वायरस के म्यूटेशन की पहचान।

रंजीव ठाकुर July 19 2021 40238

माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब में जीनोम सीक्वेसिंग की जाएगी। इस जांच के लिए अन्य मशीनें ‌विभाग में मौ

60 साल से ऊपर वालों को एक मार्च से कोरोना का मुफ्त टीकाकरण करायेगी मोदी सरकार।

60 साल से ऊपर वालों को एक मार्च से कोरोना का मुफ्त टीकाकरण करायेगी मोदी सरकार।

हुज़ैफ़ा अबरार February 25 2021 25502

60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के अलावा 45 वर्ष से ऊपर के गंभीर बीमार लोगों को भी एक मार्च से कोरोना क

यूपी में काफी तेजी से बढ़ रहा कोरोना

यूपी में काफी तेजी से बढ़ रहा कोरोना

आरती तिवारी April 08 2023 27284

प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 232 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सबस

जीवन में पांच करोड़ की आक्सीजन पेड़ों से लेते हैं तो इनके शुक्रगुजार बनें : डॉ. सूर्यकान्त

जीवन में पांच करोड़ की आक्सीजन पेड़ों से लेते हैं तो इनके शुक्रगुजार बनें : डॉ. सूर्यकान्त

रंजीव ठाकुर June 07 2022 36606

विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार की शाम किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग न

बीपीकॉन-2022: भारत में उच्च रक्तचाप की वर्तमान स्थिति और इसके अधिक बेहतर नियंत्रण पर हुई चर्चा

बीपीकॉन-2022: भारत में उच्च रक्तचाप की वर्तमान स्थिति और इसके अधिक बेहतर नियंत्रण पर हुई चर्चा

रंजीव ठाकुर September 10 2022 36003

इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बीपीकॉन 2022 का आरम्भ अटल बिहारी वाजपेई कंवे

ओमिक्रॉन के स्टील्थ वैरिएंट को हलके में लेने से यूरोप जैसे हो सकतें हैं हालात 

ओमिक्रॉन के स्टील्थ वैरिएंट को हलके में लेने से यूरोप जैसे हो सकतें हैं हालात 

हे.जा.स. March 28 2022 35486

अमेरिका, ब्रिटेन और चीन में ओमिक्रॉन का यह नया सब वैरिएंट कहर बरपा रहा है। जिसके बाद भारत में भी चिं

30.5 करोड़ कोरोनारोधी लगा कर उप्र देश में पहले स्थान पर: ब्रजेश पाठक

30.5 करोड़ कोरोनारोधी लगा कर उप्र देश में पहले स्थान पर: ब्रजेश पाठक

रंजीव ठाकुर April 15 2022 23966

आज सभी 75 जनपदों में आरटीपीसीआर जांच के लिए बीएसएल-2 प्रयोगशाला हैं। प्रदेश में अबतक 10 करोड़ 94 लाख

Login Panel