देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

गुजरात में डब्ल्यूएचओ खोलेगा वैश्विक परंपरागत चिकित्सा पद्धति केंद्र

इस केंद्र को आयुष मंत्रालय के अंतर्गत स्थापित किया जाएगा। इसके जरिये परंपरागत चिकित्सा पद्धति को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिलेगी और विश्व स्वास्थ्य मामलों में देश को नेतृत्व करने का मौका मिलेगा।

हे.जा.स.
March 10 2022 Updated: March 10 2022 15:25
0 29116
गुजरात में डब्ल्यूएचओ खोलेगा वैश्विक परंपरागत चिकित्सा पद्धति केंद्र प्रतीकात्मक

अहमदाबाद। केंद्र सरकार ने परंपरागत चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए गुजरात में विश्व स्वास्थ्य संगठन का वैश्विक केंद्र खोलने को मंजूरी दे दी। बुधवार को इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। गुजरात के जामनगर में यह डब्ल्यूएचओ का अपने तरह का पहला वैश्विक केंद्र होगा।

इसे आयुष मंत्रालय के अंतर्गत स्थापित किया जाएगा। इसके जरिये परंपरागत चिकित्सा पद्धति को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिलेगी और विश्व स्वास्थ्य मामलों में देश को नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। यह केंद्र डाटा एकत्र करने, विश्लेषण करने और प्रभाव का आकलन करने के लिए प्रासंगिक तकनीकी क्षेत्रों, उपकरणों और पद्धतियों में विकासशील मानदंड, मानक और दिशा-निर्देश तय करेगा।

इसके अलावा यह पारंपरिक दवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा, प्रभाव और उनका तर्कसंगत उपयोग भी सुनिश्चित करेगा। बैठक के दौरान मंत्रिमंडल को आईसीएमआर और जर्मनी की डॉयचे फोर्सचुंग्सगेमइंशाफ्ट के बीच दिसंबर 2021 में हुए समक्षौते के बारे में भी बताया गया।

इस समझौते का मुख्य उद्देश्य विष विज्ञान, उपेक्षित (उष्णकटिबंधीय) रोग, दुर्लभ बीमारियों और पारस्परिक हित के किसी भी अन्य क्षेत्रों सहित चिकित्सा विज्ञान/स्वास्थ्य अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाना था। इसके अलावा नवंबर 2021 में आईसीएमआर और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के बीच हुए करार के बारे में भी बताया गया। इसका प्रमुख उद्देश्य भारतीय वैज्ञानिकों व शोधकर्ताओं के लिए क्षमता निर्माण था।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सिंगापुर में ओमीक्रोन के बीए.2.75 उप-स्वरूप के दो मामले सामने आए

सिंगापुर में ओमीक्रोन के बीए.2.75 उप-स्वरूप के दो मामले सामने आए

हे.जा.स. July 18 2022 22693

मंत्रालय ने शनिवार को कहा, ‘‘अभी ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है जिससे यह पता चलता हो कि बीए.2.75 ओमीक्रो

समय से पहले पैदा बच्चे की स्वास्थ्य समस्या और देखभाल जानिये डॉ अमीष वोरा से

समय से पहले पैदा बच्चे की स्वास्थ्य समस्या और देखभाल जानिये डॉ अमीष वोरा से

लेख विभाग May 18 2022 44444

एक पूर्ण गर्भावस्था की अवधि 40  हफ्ते (280 दिन) होती है। इस अवधि के दौरान महिलाओं के गर्भ में कई चीज

चिकनगुनिया कारण, लक्षण और इलाज।

चिकनगुनिया कारण, लक्षण और इलाज।

लेख विभाग December 12 2021 36527

वर्तमान में, चिकनगुनिया बुख़ार का कोई भी इलाज़ नहीं है और इस रोग से बचने का एकमात्र उपाय है- मच्छरों

चीन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों का भविष्य संकट में।

चीन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों का भविष्य संकट में।

हुज़ैफ़ा अबरार July 12 2021 32539

साल 2019 के आंकड़ों के अनुसार, 23,000 से अधिक भारतीय छात्रों ने चीनी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में

देश में कोविड-19 के 3.62 लाख नये मामले, बीमारी से 4,120 मरीजों की मौत।

देश में कोविड-19 के 3.62 लाख नये मामले, बीमारी से 4,120 मरीजों की मौत।

एस. के. राणा May 14 2021 26921

37,10,525 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 15.65 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ ह

बदला जाएगा मंकीपॉक्स वायरस का नाम, WHO जल्द कर सकता है ऐलान

बदला जाएगा मंकीपॉक्स वायरस का नाम, WHO जल्द कर सकता है ऐलान

हे.जा.स. November 23 2022 28385

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका इस बात से चिंतित है कि मंकीपॉक्स वायरस का नाम बीमारी के कलंक गहरा

डेली कंट्रोलर ट्रीटमेंट सिर्फ़ आराम नहीं अस्थमा में बेहतर नतीजों का सहारा है: डॉ. अभिषेक टंडन

डेली कंट्रोलर ट्रीटमेंट सिर्फ़ आराम नहीं अस्थमा में बेहतर नतीजों का सहारा है: डॉ. अभिषेक टंडन

हुज़ैफ़ा अबरार May 07 2026 2849

विशेषज्ञों ने भारत में अस्थमा केयर में एक बड़ा अंतर बताया है। बेरोक ज़िंदगी और टफ़ीज़ जैसी पहल समय प

टीबी से डरना नहीं बल्कि बचना है: डॉ. सूर्यकांत

टीबी से डरना नहीं बल्कि बचना है: डॉ. सूर्यकांत

हुज़ैफ़ा अबरार March 29 2022 50148

डॉ. सूर्यकांत ने ऑटो चालकों को सलाह दी कि ऑटो चलाते समय मास्क (mask) का जरूर इस्तेमाल करें, यह टीबी,

चीन से कच्चे माल की सप्लाई बाधित होने से देश में बढ़ेंगे दवाओं के दाम।

चीन से कच्चे माल की सप्लाई बाधित होने से देश में बढ़ेंगे दवाओं के दाम।

हे.जा.स. October 31 2021 35480

आमतौर पर प्रयोग होने वाला साल्ट पैरासिटामोल एक साल पहले 650 रुपये किलो मिलता था। अब इसके दाम 1200 रु

कोरोनारोधी टीके कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स को आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंज़ूरी मिली।

कोरोनारोधी टीके कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स को आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंज़ूरी मिली।

हे.जा.स. December 28 2021 40561

केन्द्रीय स्वास्थ्य ने सीडीएससीओ की कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा ‘कोवोवैक्स’ और ‘कोर्ब

Login Panel