देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

एकल बूस्टर खुराक के लिए कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक लाइट को तीसरे चरण के ट्रायल की अनुमति

भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण के एक विशेषज्ञ पैनल ने बूस्टर खुराक के रूप में एकल-खुराक कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक लाइट के तीसरे चरण के ट्रायल के संचालन की अनुमति देने की सिफारिश की है।

admin
March 07 2022 Updated: March 08 2022 01:16
0 26554
एकल बूस्टर खुराक के लिए कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक लाइट को तीसरे चरण के ट्रायल की अनुमति प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण के एक विशेषज्ञ पैनल ने बूस्टर खुराक के रूप में एकल-खुराक कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक लाइट के तीसरे चरण के ट्रायल के संचालन की अनुमति देने की सिफारिश की है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।  सिफारिशों को अंतिम मंजूरी के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के पास भेज दिया गया है।

डीसीजीआई ने शर्तों के तहत दी थी अनुमति 
डीसीजीआई ने 4 फरवरी को भारत में स्पुतनिक लाइट वैक्सीन (sputnik light vaccine) के लिए कुछ नियामक प्रावधानों के अधीन आपातकालीन उपयोग की अनुमति दी थी। हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने बूस्टर खुराक के रूप में स्पुतनिक लाइट वैक्सीन के चरण -3 परीक्षण के संचालन के लिए डीसीजीआई के सामने अपना प्रस्ताव रखा था। स्पुतनिक लाइट, स्पुतनिक वी के कंपोनेंट-1 के समान है।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि सीडीएससीओ (CDSCO) की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) ने विस्तृत विचार-विमर्श के बाद शुक्रवार को आवेदन की समीक्षा की और स्पुतनिक लाइट वैक्सीन के साथ परीक्षण शुरू करने की शर्त के साथ चरण -3 नैदानिक परीक्षण की अनुमति देने की सिफारिश की। इसके लिए फर्म को कुछ नियामक प्रावधानों के अधीन देश में आपातकालीन उपयोग की अनुमति पहले ही दी गई है। स्पुतनिक लाइट वैक्सीन अर्जेंटीना और रूस सहित 29 देशों में स्वीकृत है।

15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के तीन करोड़ से ज्यादा किशोरों का पूर्ण टीकाकरण
देश में अब तक 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के तीन करोड़ से ज्यादा किशोरों का पूर्ण टीकाकरण हो गया है। इन्हें कोरोना रोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगा दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को बताया कि युवा भारत विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को नई ऊंचाई पर ले जा रहा है। टीकाकरण अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए उन्होंने किशोरों को बधाई भी दी।

15 से 18 आयुवर्ग के लिए टीकाकरण की शुरुआत तीन जनवरी को हुई थी। अब तक 5.52 करोड़ से ज्यादा किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है। इस आयुवर्ग में टीकाकरण के लिए पात्र किशोरों की संख्या लगभग साढ़े सात करोड़ है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अनुसंधान की पहली सीढ़ी होती है सही प्रश्न बनाना: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र

अनुसंधान की पहली सीढ़ी होती है सही प्रश्न बनाना: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र

रंजीव ठाकुर September 13 2022 35930

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में वार्षिक शोध दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य सचिव द

लखनऊ में बढ़ रहे टायफायड के मामले।

लखनऊ में बढ़ रहे टायफायड के मामले।

हुज़ैफ़ा अबरार March 13 2021 26124

सीएमओ डॉ संजय भटनागर ने बताया पानी की जांच जलकल विभाग की जिम्मेदारी है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की कोई

मुंबई में कोरोना वैक्सीनेशन का फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में कोरोना वैक्सीनेशन का फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

हे.जा.स. January 21 2022 31011

यह गिरोह जिन लोगों ने वैक्सीन नही ली है, उन्हें वैक्सीन की दोनों डोज का फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर देता

ओंठ एवं तालु कटे 11 बच्चों को मिला पोषण किट, ऑपरेशन से पहले बेहतर स्वास्थ्य पर जोर

ओंठ एवं तालु कटे 11 बच्चों को मिला पोषण किट, ऑपरेशन से पहले बेहतर स्वास्थ्य पर जोर

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 917

ओंठ एवं तालु कटे बच्चों के सफल ऑपरेशन के लिए उनका शारीरिक रूप से स्वस्थ और पर्याप्त वजन का होना आवश्

बदलते मौसम में ऐसे करें सर्दी जुकाम से बचाव।

बदलते मौसम में ऐसे करें सर्दी जुकाम से बचाव।

लेख विभाग October 21 2021 18814

मौसम बदल रहा है इसलिए ठण्डा पानी पीने से बचें। जितना हो सके हल्का गुनगुना करके ही पानी पीते रहें। इस

होम्योपैथी के अविष्कारक डॉ हैनीमैन की जयंती पर राजधानी में कई कार्यक्रमों का आयोजन

होम्योपैथी के अविष्कारक डॉ हैनीमैन की जयंती पर राजधानी में कई कार्यक्रमों का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार April 11 2022 227885

वेबिनर होम्योपैथी कि स्त्री रोगों में भूमिका विषय पर था। कार्यक्रम कि अध्यक्षता डॉ0 रचना श्रीवास्तव

साधारण नमक की जगह खाने में डालें सेंधा नमक

साधारण नमक की जगह खाने में डालें सेंधा नमक

आरती तिवारी June 25 2023 93997

व्रत के दौरान ज्यादातर लोग सेंधा नमक का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आप जानते है कि इसके रोजाना सेवन

गाँव में ही पता चलेगा पानी के गुणवत्ता का स्तर।

गाँव में ही पता चलेगा पानी के गुणवत्ता का स्तर।

हुज़ैफ़ा अबरार July 24 2021 30366

इसके लिए इन कालेजों का एक निश्चित धनराशि अनुबंध के तहत दी जाएगी। पानी के नमूनों की जांच इन कालेजों क

कोहनी के दर्द को कभी न करें अनदेखा

कोहनी के दर्द को कभी न करें अनदेखा

श्वेता सिंह September 26 2022 54518

कुछ स्थितियां ऐसी होती हैं जहां डाॅक्टर स्टेरोइड इंजेक्शन का सहारा ले सकता है। इसके अलावा कोहनी में

एड्स खत्म करने के अभियान पर कोविड महामारी का ग्रहण।  

एड्स खत्म करने के अभियान पर कोविड महामारी का ग्रहण।  

हे.जा.स. June 09 2021 31115

संयुक्त राष्ट्र ने आगाह किया कि संसाधनों में बड़े पैमाने पर वृद्धि किए बगैर और संवेदनशील तथा संक्रमि

Login Panel