देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने टीकाकरण अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए किशोरों को दी बधाई

देश में अब तक 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के तीन करोड़ से ज्यादा किशोरों का पूर्ण टीकाकरण हो गया है यानी उन्हें कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगा दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि युवा भारत विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को नई ऊंचाई पर ले जा रहा है।

0 37745
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने टीकाकरण अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए किशोरों को दी बधाई प्रतीकात्मक

नई दिल्ली, प्रेट्र। देश में अब तक 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के तीन करोड़ से ज्यादा किशोरों का पूर्ण टीकाकरण हो गया है यानी उन्हें कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगा दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि युवा भारत विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को नई ऊंचाई पर ले जा रहा है। टीकाकरण अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए उन्होंने किशोरों को बधाई भी दी।

तीन जनवरी को शुरू हुआ था टीकाकरण
15 से 18 आयुवर्ग के लिए टीकाकरण की शुरुआत तीन जनवरी को हुई थी। अब तक 5.52 करोड़ से ज्यादा किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है। इस आयुवर्ग में टीकाकरण के लिए पात्र किशोरों की संख्या लगभग साढ़े सात करोड़ है। इस बीच, भारत के शीर्ष दवा नियामक की विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने बूस्टर डोज के रूप में स्पुतनिक लाइट वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल को मंजूरी देने की सिफारिश की है। अब सिफारिश को मंजूरी के लिए देश के दवा महानियंत्रक (डीसीजीआइ) के पास भेजा गया है, जहां से जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

स्पुतनिक लाइट एक डोज की वैक्सीन है। डीसीजीआइ ने चार फरवरी को इसक के आपात उपयोग को मंजूरी दी थी। हैदराबाद की दवा कंपनी डा. रेड्डीज लैबेरोटरीज ने बूस्टर डोज के तौर पर स्पुतनिक लाइट का परीक्षण करने के लिए आवेदन किया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ओमिक्रॉन प्रभावित देश दक्षिण अफ्रीका में पाँच साल से कम उम्र के बच्चे हो रहे कोरोना संक्रमण का शिकार।

ओमिक्रॉन प्रभावित देश दक्षिण अफ्रीका में पाँच साल से कम उम्र के बच्चे हो रहे कोरोना संक्रमण का शिकार।

हे.जा.स. December 05 2021 29157

महामारी की तीसरी लहर में पांच साल से कम उम्र के अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती करवाए गए, 15 से 19 वर्ष

बूस्टर ख़ुराक के अंधाधुंध प्रयोग से कोविड-19 महामारी को नहीं हराया जा सकता: डब्लू.एच.ओ.

बूस्टर ख़ुराक के अंधाधुंध प्रयोग से कोविड-19 महामारी को नहीं हराया जा सकता: डब्लू.एच.ओ.

हे.जा.स. December 24 2021 33521

अंधाधुंध बूस्टर कार्यक्रमों से महामारी का अन्त होने के बजाय, उसके लम्बा खिंच जाने की सम्भावना है। इस

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर शुरू

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ में चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर शुरू

हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 1169

बच्चे के शुरुआती साल उसके विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए अगर बच्चा देर से बोल रहा है,

योग : इसकी उत्पत्ति, इतिहास एवं विकास।

योग : इसकी उत्पत्ति, इतिहास एवं विकास।

लेख विभाग February 06 2021 47580

यह मानवता के भौतिक एवं आध्यात्मिक दोनों तरह के उत्थान को संभव बनाता है। बुनियादी मानवीय मूल्य योग सा

ठीक होने के 18 महीने बाद भी कोरोना ले सकता है जान: रिसर्च

ठीक होने के 18 महीने बाद भी कोरोना ले सकता है जान: रिसर्च

विशेष संवाददाता January 21 2023 23872

कोरोना पर एक रिसर्च ने डराने वाला दावा किया है। वैज्ञानिकों ने 19 जनवरी को चेतावनी दी है कि कोरोना म

स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को मिला मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को मिला मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार

हे.जा.स. October 05 2022 34522

सोमवार को स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम में स्थित कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल कमेटी के सचिव थॉमस

सिप्ला बाज़ार में लाएगी कोविड की गोली, आपातकालीन उपयोग की मिली मंज़ूरी।

सिप्ला बाज़ार में लाएगी कोविड की गोली, आपातकालीन उपयोग की मिली मंज़ूरी।

हे.जा.स. December 29 2021 31419

सिप्ला की योजना मोलनुपिरवीर को सिप्मोल्नु ब्रांड नाम से लॉन्च करने की है। मोलनुपिरवीर यूके मेडिसिन्स

कोविड़ संक्रमण: नए वैरियंट के खतरे के बीच बूस्टर खुराक लेने की सिफारिश

कोविड़ संक्रमण: नए वैरियंट के खतरे के बीच बूस्टर खुराक लेने की सिफारिश

एस. के. राणा December 03 2021 27982

वैज्ञानिकों ने बताया कि टीका नहीं लेने वाले लोग सबसे पहले टीकाकरण करवाए। टीका नहीं लेने वाले लोगों प

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अपोलोमेडिक्स अस्पताल में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर 

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अपोलोमेडिक्स अस्पताल में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर 

हुज़ैफ़ा अबरार June 15 2022 33335

अस्पतालों में भर्ती बहुत से ऐसे मरीज होते हैं, जिनके इलाज में खून की जरूरत होती है। समय पर अगर उन्हे

परमार्थ निकेतन में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का समापन

परमार्थ निकेतन में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का समापन

विशेष संवाददाता November 15 2022 28767

500 से अधिक रोगियों ने अपना पंजीकरण करवाया था जिसमें से 200 से अधिक रोगियों का मोतियाबिंद का आपरेशन

Login Panel