देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

भारत ने अफगानिस्तान को भेजी दो टन जीवन रक्षक दवाओं की खेप

भारत ने हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के माध्यम से अफगानिस्तान को कोविडरोधी टीके की 5 लाख खुराक और 1.6 टन चिकित्सा सहायता की आपूर्ति की थी। आने वाले हफ्तों में भारत अफगानिस्तान को मानवीय सहायता की और अधिक खेपों की आपूर्ति करेगा।

हे.जा.स.
January 08 2022 Updated: January 08 2022 14:24
0 29412
भारत ने अफगानिस्तान को भेजी दो टन जीवन रक्षक दवाओं की खेप प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के तहत दो टन जीवन रक्षक दवाओं की खेप भेजी। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार जीवन रक्षक दवाओं की यह खेप काबुल स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल के प्राधिकारियों को शुक्रवार को सौंपी गई। 

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''अफगानिस्तान के लोगों को जारी मानवीय सहायता के तहत भारत ने आज अफगानिस्तान में तीसरी खेप के तहत दो टन जीवन रक्षक दवाएं भेजीं।'' अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक ट्वीट में इसका स्वागत किया है। मुजाहिद ने ट्वीट किया, 'इस्लामिक अमीरात मानवीय सहायता और सहयोग के लिए भारत का आभारी है।'

विदेश मंत्रालय ने कहा कि ''भारत, अफगानिस्तान के लोगों के साथ विशेष संबंध जारी रखने और उन्हें मानवीय सहायता प्रदान करने लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रयास में, हमने हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के माध्यम से अफगानिस्तान को कोविड-19 रोधी टीके की 5,00,000 खुराक और 1.6 टन चिकित्सा सहायता की आपूर्ति की थी।'' 

मंत्रालय ने कहा, ''आने वाले हफ्तों में, हम अफगानिस्तान को मानवीय सहायता की और अधिक खेपों की आपूर्ति करेंगे, जिसमें दवाएं और खाद्यान्न शामिल होंगे।''  

भारत में अफगान राजदूत नियुक्त किये गए फरीद मामुन्दजई ने सहायता प्रदान करने के लिए नयी दिल्ली को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ''अफगान लोगों को आवश्यक मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए भारत को धन्यवाद। 

2 टन आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं से युक्त चिकित्सा सहायता की तीसरी खेप आज काबुल के इंदिरा गांधी अस्पताल पहुंची। अफगानिस्तान को ऐसी आपूर्ति की सख्त जरूरत है।'' इससे पहले भारत ने एक जनवरी को अफगानिस्तान को कोविडरोधी टीके कोवैक्सीन की 5 लाख खुराक की आपूर्ति की थी और यह घोषणा की थी कि आने वाले सप्ताह में टीके की और खुराक भेजी जायेंगी। दिसंबर में भारत ने अफगानिस्तान को 1.6 मीट्रिक टन चिकित्सा सहायता की आपूर्ति की थी। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सर्दियों में हल्दी का सेवन करने से होंगे कई फायदे

सर्दियों में हल्दी का सेवन करने से होंगे कई फायदे

लेख विभाग December 19 2022 25623

कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो हमें रोग मुक्त रख सकें। इसी में से एक है हल्दी। जी हां! सर्दियों म

कोरोना संक्रमण: देश में काम हो रहे नए मामले और मौतें।

कोरोना संक्रमण: देश में काम हो रहे नए मामले और मौतें।

एस. के. राणा June 09 2021 28259

देश में संक्रमण से 2,219 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,53,528 हो गई है। देश में अभी 12,

चीन के वैज्ञानिकों का दावा कोरोना का वैरिएंट नियोकोव बरपा सकता है कहर

चीन के वैज्ञानिकों का दावा कोरोना का वैरिएंट नियोकोव बरपा सकता है कहर

एस. के. राणा January 28 2022 31542

वैज्ञानिकों ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में नए प्रकार का कोरोना वायरस 'नियोकोव' मिला है। इसकी संक्रम

देश में फिर से डरा रहा कोरोना, केंद्र ने राज्यों को लिखी चिट्ठी

देश में फिर से डरा रहा कोरोना, केंद्र ने राज्यों को लिखी चिट्ठी

अखण्ड प्रताप सिंह March 24 2023 24700

24 घंटे के अंदर 24 नए कोरोना मरीज मिले, नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद में भी कोविड मरीजों की संख्या बढ़ती ज

देश में कोविड-19 के 11,649 नए मामले, 90 लोगों की मौत। 

देश में कोविड-19 के 11,649 नए मामले, 90 लोगों की मौत। 

हे.जा.स. February 15 2021 29858

देश में कुल 1,06,21,220 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर

अमेरिका ने जॉनसन एंड जॉनसन के कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को दी मंजूरी।

अमेरिका ने जॉनसन एंड जॉनसन के कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल को दी मंजूरी।

हे.जा.स. March 01 2021 25105

जॉनसन एंड जॉनसन के टीके की दो खुराक के बजाए केवल एक खुराक की आवश्यकता होती है। इस टीकों को महीनों तक

यमुनानगर में डेंगू से 3 मरीजों की मौत

यमुनानगर में डेंगू से 3 मरीजों की मौत

विशेष संवाददाता December 07 2022 26123

राहत की बात यह है कि इस माह में डेंगू के केस में कुछ कमी आई है। जहां डेंगू का केस मिलता है वहां स्वा

व्यायाम से पाये गर्दन और कंधे के दर्द से छुटकारा।

व्यायाम से पाये गर्दन और कंधे के दर्द से छुटकारा।

लेख विभाग January 17 2021 26893

चिन टक व्यायाम मांसपेशियों के तनाव को कम करके उन्हें मज़बूती देता है। यह एक आसान प्रक्रिया है जिसे आ

पैदल चलने से हदय रोगियों की स्थिति में सुधार संभव: डॉ अभिनीत

पैदल चलने से हदय रोगियों की स्थिति में सुधार संभव: डॉ अभिनीत

हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2022 29030

पैदल चलने से हृदय रोग की प्राथमिक और माध्यमिक रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की क्षमता है। तेज

गरीब निःसंतान दंपतियों को कम खर्च में मिलेगा लाभ, हमीदिया में बनेगा आईवीएफ सेंटर

गरीब निःसंतान दंपतियों को कम खर्च में मिलेगा लाभ, हमीदिया में बनेगा आईवीएफ सेंटर

विशेष संवाददाता September 24 2022 40693

आईवीएफ की प्रक्रिया में प्रायवेट अस्पतालों में लाखों का खर्च होता है। ऐसे में प्रदेश के गरीब दंपती ज

Login Panel